नागद्वार (पचमढ़ी) की यात्रा की सम्पूर्ण जानकारी नागाद्वार एक धार्मिक जगह है, आपको नागाद्वार में नागदेवता का रहस्यमयी मंदिर देखने मिलता है। नागाद्वार में हर साल नागपंचमी के समय लाखों की संख्या में श्रध्दालु पहूॅचते है। नागाद्वार एक ऐसी जगह जो आपको पूरी तरह रोमांच से भर देती है। नागाद्वार में आपको पैदल चलना रहता है। यह एक एडवेंचर सफर होता है, यहां पर आपको किसी भी तरह की सुविधाएं नहीं मिलती है। नागाद्वार पर लोग दूर-दूर से नागदेवता के के दर्शन करने आते हैं। नागाद्वार पहुंचने के लिए पहले आपको रेल के माध्यम से पिपरिया स्टेशन आना होता है। उसके बाद बस के द्वारा पचमढ़ी पहुंच सकते है। पिपरिया से पचमढ़ी तक का सफर यह जो पिपरिया से पचमढ़ी का बस का सफर है वह बहुत ही अच्छा होता है, क्योंकि बरसात का टाइम रहता है और पचमढ़ी में चारों तरफ हरियाली रहती है पहाड़ों का बहुत ही खूबसूरत व्यू रहता है और आपको हर जगह छोटी-छोटी झरने देखने मिल जाते हैं, जो पहाड़ो से बहते रहते हैं और लोग उन झरनों में नहाते हुए दिख जाते हैं। खासतौर पर नाग पंचमी में मेले के टाइम में तो ये सफर लाजबाब होता है।
Madhya Pradesh Tourism इस ब्लाॅग के माध्यम से आप लोगों को मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल, मेले, सांस्कृतिक गतिविधियाॅ, और बहुत सारी जगहों की जानकारी मिलेगी।