ढेकीनाथ बौद्ध स्तूप पुरातत्व स्थल - Dhekinath Buddhist Stupa Archaeological Site ढेकीनाथ स्तूप ग्यारसपुर शहर का एक प्राचीन स्थल है। यहां पर आपको स्तूप देखने के लिए मिलता है। यह स्तूप ऊंची पहाड़ी पर बना हुआ है। इस स्तूप तक जाने के लिए सीढ़ियां बनी हुई है। यह स्तूप ग्यारसपुर शहर से थोड़ी दूरी पर स्थित है। यह स्तूप करीब एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित होगा। आप यहां पर अपनी बाइक से या कार से पहुंच सकते हैं। हम लोग माला देवी मंदिर घूमने के बाद इस स्तूप में घूमने के लिए गए थे। यह मुख्य शहर से करीब 1 किलोमीटर दूर होगा। हम लोग अपनी स्कूटी से स्तूप में घूमने गए थे। इस स्तूप तक जाने के लिए पक्की सड़क बनी हुई है। इस स्तूप में पहुंचकर हमें सीढ़ियों चढ़ने थी, क्योंकि यह स्तूप ऊंचाई पर बना हुआ है। यहां पर करीब 100 सीढ़ियां हैं। स्तूप के आसपास हरियाली है और शांति थी। हम लोगों को यहां पर बहुत अच्छा लगा। यहां पर हम लोग सीढ़ियां चढ़कर स्तूप के पास पहुंच गए। यह स्तूप पूरी तरह पत्थर का बना हुआ है। स्तूप के ऊपर रेलिंग बनी हुई है। इस रेलिंग में चढ़ने के लिए सीढ़ियां बनी हुई है। इस स्तूप में एक छो
Madhya Pradesh Tourism इस ब्लाॅग के माध्यम से आप लोगों को मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल, मेले, सांस्कृतिक गतिविधियाॅ, और बहुत सारी जगहों की जानकारी मिलेगी।