हलाली झरना भोपाल - Halali Waterfall Bhopal हलाली जलप्रपात भोपाल शहर की एक सुंदर जगह है। यह जलप्रपात हलाली नदी पर बनता है। यह जलप्रपात हलाली बांध के पास में स्थित है। बरसात के समय आप इस जलप्रपात में घूमने के लिए आ सकते हैं। यह जलप्रपात गर्मी के समय पूरी तरह से सूख जाता है। यहां पर आपको सिर्फ चट्टाने देखने के लिए मिलती हैं। यह जलप्रपात हलाली बांध में पानी कम रहने की स्थिति में भी देखने के लिए नहीं मिलता है। जब यहां पर पानी का लेवल बढ़ता है। तभी यह जलप्रपात आपको देखने के लिए मिलेगा। जब हलाली बांध पूरी तरह पानी से भर जाता है। तब यहां पर हलाली बांध का पानी ओवरफ्लो होता है, जिससे यहां पर यह सुंदर जलप्रपात देखने के लिए मिलता है। जिसे हलाली जलप्रपात कहते हैं। हलाली बांध के पानी का उपयोग रायसेन और विदिशा जिले में पीने के पानी के लिए किया जाता है और सिंचाई के लिए किया जाता है। मगर पानी जब ओवरफ्लो नहीं होता है। तो इन जिलों में पीने के पानी की दिक्कत भी आ जाती है। हलाली बांध में जब पानी ओवरफ्लो होकर बहता है। तब चट्टानों पर बहता हुआ पानी दूध की धाराओं के सामान लगता है। यहां पर ऐसा लगता ह
Madhya Pradesh Tourism इस ब्लाॅग के माध्यम से आप लोगों को मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल, मेले, सांस्कृतिक गतिविधियाॅ, और बहुत सारी जगहों की जानकारी मिलेगी।