राज सागर झील दमोह या राज सागर बांध दमोह - Raj Sagar Lake Damoh or Raj Sagar Dam Damoh राज सागर झील दमोह जिले में स्थित एक प्रसिद्ध जलाशय है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। यहां पर एक गार्डन भी बना हुआ है, जहां पर मंदिर बना हुआ है। यहां पर शंकर जी की प्रतिमा विराजमान है। इस गार्डन में बहुत सारे पेड़ पौधे लगे हुए हैं। यहां पर आकर अच्छा लगता है और बांध राज सागर बांध को देखना बहुत ही अच्छा लगता है। इस गार्डन के अंदर कोई भी जा सकता है यहां पर किसी भी तरह का प्रतिबंध नहीं है। हम लोग राजसागर झील बाइक से गए थे। हम लोग पहले दमोह के जटाशंकर मंदिर गए। उसके बाद हम लोग बाइक से राजसागर लेक गए। यहां पर हम लोग महाशिवरात्रि के दिन गए थे, तो रास्ते में यहां पर प्रसाद बांट रहा था। हम लोगों ने प्रसाद खाया। उसके बाद हम लोग आगे बढ़े। यहां हम लोग जबलपुर बाईपास से आगे बढ़े। उसके बाद मरहरा गांव देखने के लिए मिला। उसके बाद हमें राजसागर झील देखने के लिए मिली। यह झील बहुत बड़ी क्षेत्रफल में फैली हुई है और हम लोग इस झील के पास गए। राजसागर झील के पास सबसे पहले हम लोगों को झील के गेट देखने
Madhya Pradesh Tourism इस ब्लाॅग के माध्यम से आप लोगों को मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल, मेले, सांस्कृतिक गतिविधियाॅ, और बहुत सारी जगहों की जानकारी मिलेगी।