इंदौर दर्शन :-
यशवंत सागर जलाशय इंदौर - Yashwant Sagar lake Indore
यशवंत सागर बांध इंदौर शहर का एक मुख्य पर्यटन स्थल है। यह एक सुंदर जलाशय है और यह जलाशय बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। यह जलाशय इंदौर के हातोद नगर से कुछ ही दूरी पर स्थित है। यह जलाशय गंभीर नदी पर बना हुआ है। बरसात में इस जलाशय का दृश्य बहुत सुंदर रहता है, क्योंकि बरसात में इस जलाशय के गेट खोले जाते हैं। हम लोग इस जलाशय में ठंड के समय घूमने के लिए गए थे। इस साल बरसात बहुत कम हुई है। तो पता नहीं डैम के गेट खोले गए होंगे, कि नहीं खोले गए होंगे। मगर जब डैम के गेट खोले जाते हैं। तब इसका दृश्य बहुत ही जबरदस्त रहता है। यहां पर हम लोगों को दूर दूर तक यशवंत सागर बांध का भराव क्षेत्र देखने के लिए मिल रहा था, जो बहुत ही सुंदर दिख रहा था।
हम लोग इंदौर के सफर में, गुलावट लोटस वैली घूमने के बाद यशवंत सागर बांध पर आए थे। हातोद से यशवंत सागर बांध करीब 8 किलोमीटर दूर पड़ता है। हम लोग अपनी स्कूटी से यशवंत सागर बांध पहुंचे। हमें यशवंत सागर बांध के भराव क्षेत्र में एक घर जैसा बोट हाउस तैरता हुआ देखने के लिए मिला, जो बहुत ही मस्त दिख रहा था। अब यहां पर जा सकते हैं, कि नहीं जा सकते हैं। इसके बारे में जानकारी नहीं है। मगर बहुत अच्छा लग रहा था। हम लोग यशवंत सागर बांध के गेट के पास पहुंचे और यहां पर हमने रोड के किनारे गाड़ी खड़ी करी और यशवंत सागर बांध के दूर-दूर तक फैले पानी के दृश्य को देखा, जो बहुत ही जबरदस्त दिख रहा था और यहां पर बहुत अच्छा लग रहा था। यह पर मस्त हवा चल रही थी और हम लोग बांध के किनारे यहां पर खड़े थे।
यशवंत सागर डैम पर और भी लोग घूमने के लिए आए थे। वह भी यशवंत सागर डैम के इस दृश्य का आनंद उठा रहे थे। यशवंत सागर बांध में ठंड के समय और भी अच्छा लगता है, क्योंकि ठंड के समय यहां पर विदेशी पक्षी आते हैं, जिनको यहां पर देखना बहुत अच्छा लगता है। यहां पर हॉलीडे के दिन बहुत सारे लोग घूमने के लिए आते हैं। यहां पर गुलावट लोटस वैली और यशवंत सागर बांध यह दोनों जगह आस पास में ही है। अपना पूरा दिन इन्हीं दोनों जगह में बिताते हैं। यह दोनों जगह प्राकृतिक सुंदरता से भरी हुई हैं। हम लोग कुछ देर यहां पर खड़े होने के बाद बांध के गेट की साइड गए।
यशवंत सागर डैम का, जहां से पानी बहता है। जहां पर डैम के गेट थे। उस तरफ ज्यादा पानी नहीं था। यहां पर घुटने घुटने तक पानी था और यहां पर बहुत सारे लोग (2 या 3 लोग ) पानी में घुसकर मछली पकड़ रहे थे। यहां पर शाम के समय सूर्यास्त का बहुत सुंदर दृश्य देखने के लिए मिल जाता है। वैसे हम लोग सूर्यास्त के समय यहां पर नहीं गए थे। मगर फिर भी यहां का जो दृश्य था। वह बहुत जबरदस्त था। यशवंत सागर बांध के पास ही में एक छोटा सा गार्डन भी बना हुआ था। मगर गार्डन में जाने के लिए यहां पर उतर कर जाना पड़ता है और गार्डन यहां का उतना अच्छी तरह से मेंटेन नहीं था। तो हम लोग गार्डन नहीं गए, क्योंकि हम लोगों के पास इतना समय भी नहीं था। मगर यहां गार्डन में आम के बहुत बड़े बड़े पेड़ लगे हुए हैं और यहां पर यशवंत सागर बांध का नक़्शा भी देखने मिला।
हम लोग यशवंत सागर बांध के गेट से होते हुए, आगे बढ़े और आगे हम लोगों को फ्रूट वालों की दुकान देखने के लिए मिली, तो हम लोगों ने यहां पर ताजी बिही ले लिया। हम लोगों ने दुकान में ही बिही कटवा लिया और नमक डलवा लिया और पहले तो हम लोगों ने यहां पर बिही खाया। उसके बाद हम लोग आगे बढ़े, यहां पर हम लोग को आगे मछलियां देखने के लिए मिली। यहां पर ताजी मछलियों को पानी में रखा गया था और जो भी कस्टमर आता है। उसे ताजी मछलियां को काटकर यहां पर बेचा जाता है। मगर मुझे यह ठीक नहीं लगता है, क्योंकि i love animal, चाहे वह मछली हो या कुछ भी हो।
चलिए यह मेरी बात रही। यशवंत सागर बांध देखने के बाद, हम लोग अपने आगे की यात्रा के लिए गए और आगे हम लोग गए धार जिला।
यशवंत सागर बांध कहां पर है - Where is Yashwant Sagar Dam
यशवंत सागर बांध इंदौर शहर में स्थित है। यशवंत सागर बांध इंदौर में घूमने के लिए मुख्य जगह है। इंदौर से यशवंत सागर बांध करीब 24 किलोमीटर दूर है। इंदौर से यशवंत सागर बांध के लिए सड़क बहुत ही बढ़िया है। यशवंत सागर बांध इंदौर के हातोद गांव में स्थित है। हातोद गांव से करीब 8 किलोमीटर दूर यह बांध स्थित है। बांध में जाने के लिए सड़क अच्छी है। मगर बांध के पास की सड़क थोड़ी बेकार है और यहां पर आप कार और बाइक से आराम से जा सकते हैं। यहां पर बांध के किनारे रोड में ही गाड़ियां, कार को खड़ा किया जा सकता है। पार्किंग के लिए अलग से यहां पर कोई भी जगह नहीं है।
यशवंत सागर बांध इंदौर की फोटो - Yashwant Sagar Dam Indore image
इंदौर का यशवंत सागर बांध |
यशवंत सागर बांध के गेट की तरफ का दृश्य |
यशवंत सागर बांध के गेट |
यशवंत सागर बांध |
Please do not enter any spam link in comment box