देवास का मीठा तालाब - Meetha Talab Dewas Madhya Pradesh मीठा तालाब देवास शहर का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह जगह बहुत ही सुंदर है। यहां पर एक बहुत बड़ी झील है। इस झील में कमल के फूल देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर बहुत अधिक मात्रा में कमल के फूल लगे हुए हैं। यहां पर गार्डन भी बना हुआ है। गार्डन में प्रवेश के लिए शुल्क लिया जाता है। यहां पर बच्चों के खेलने के लिए झूले लगे हुए हैं। यहां पर आकर बहुत अच्छा समय बिताया जा सकता है। मीठा तालाब के किनारे बहुत सारे मंदिर और प्राचीन स्थल भी है। मीठा तालाब के किनारे प्राचीन छतरियां देखने के लिए मिलती हैं, जो बहुत ही सुंदर है। इसके अलावा यहां पर शिव भगवान जी का मंदिर भी बना हुआ है। हम लोग अपनी यात्रा में देवास के मीठा तालाब भी घूमने के लिए गए थे। हम लोग इंदौर से भोपाल की तरफ यात्रा कर रहे थे। हम लोग को देवास जाने का मौका मिला और हम लोग देवास में, देवास टेकरी गए। देवास टेकरी घूमने के बाद, हम मीठा तालाब घूमने के लिए गए थे। यह हमारे भोपाल जाने के मार्ग मे ही पड़ा था। इसलिए हम लोग इस तालाब में घूमने के लिए गए थे। मीठा तालाब देवास टेकरी रोपवे स्टेशन
Madhya Pradesh Tourism इस ब्लाॅग के माध्यम से आप लोगों को मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल, मेले, सांस्कृतिक गतिविधियाॅ, और बहुत सारी जगहों की जानकारी मिलेगी।