देवास का मीठा तालाब - Meetha Talab Dewas Madhya Pradesh
मीठा तालाब देवास शहर का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह जगह बहुत ही सुंदर है। यहां पर एक बहुत बड़ी झील है। इस झील में कमल के फूल देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर बहुत अधिक मात्रा में कमल के फूल लगे हुए हैं। यहां पर गार्डन भी बना हुआ है। गार्डन में प्रवेश के लिए शुल्क लिया जाता है। यहां पर बच्चों के खेलने के लिए झूले लगे हुए हैं। यहां पर आकर बहुत अच्छा समय बिताया जा सकता है। मीठा तालाब के किनारे बहुत सारे मंदिर और प्राचीन स्थल भी है। मीठा तालाब के किनारे प्राचीन छतरियां देखने के लिए मिलती हैं, जो बहुत ही सुंदर है। इसके अलावा यहां पर शिव भगवान जी का मंदिर भी बना हुआ है। हम लोग अपनी यात्रा में देवास के मीठा तालाब भी घूमने के लिए गए थे।
हम लोग इंदौर से भोपाल की तरफ यात्रा कर रहे थे। हम लोग को देवास जाने का मौका मिला और हम लोग देवास में, देवास टेकरी गए। देवास टेकरी घूमने के बाद, हम मीठा तालाब घूमने के लिए गए थे। यह हमारे भोपाल जाने के मार्ग मे ही पड़ा था। इसलिए हम लोग इस तालाब में घूमने के लिए गए थे। मीठा तालाब देवास टेकरी रोपवे स्टेशन से करीब 1 किलोमीटर दूर है। हम लोग रोपवे पार्किंग से अपनी गाड़ी निकाल कर, मीठा तालाब की तरफ बढ़े और थोड़ा आगे जाने पर मुख्य हाईवे सड़क से मीठा तालाब के तरफ रास्ता गया है। हम लोग रास्ते से मुड़ गए और थोड़ा अंदर जाकर ही हम लोगों को मीठा तालाब देखने के लिए मिला।
मीठा तालाब के गेट के बाहर, हम लोगों ने अपनी गाड़ी खड़ी करी। उसके बाद हम लोग अंदर गए। यहां पर पंचवटी पार्क बना हुआ है। पार्क में प्रवेश के लिए प्रवेश शुल्क लिया जाता है। मगर जब हम लोग गए थे। तब यहां पर पार्क बंद था और मीठा तालाब की सफाई हो रही थी। यहां पर बहुत सारी जलकुंभी की पौधे बाहर निकाल कर रखे गए थे और सब जगह जलकुंभी जलकुंभी देखने के लिए मिल रही थी। वैसे जलकुंभी बहुत खूबसूरत लगती है। मगर जलकुंभी के द्वारा तालाब प्रदूषित होता है और जलीय जीव को भी परेशानी होती है। इसलिए यहां पर जलकुंभी को तालाब से निकाल कर बाहर रखा गया था। इसलिए शायद यहां पार्क बंद था और एंट्री फीस यहां पर नहीं ली जा रही थी। मगर हम लोग ने सोचा, थोड़ा सा घूम कर आया जाए।
हम लोग मीठा तालाब देखने के लिए अंदर घुस गए हैं। यहां पर मीठा तालाब में बहुत सारे कमल के फूल देखने के लिए मिल रहे थे। यहां पर लाल कमल के फूल लगे हुए थे, जो बहुत ही सुंदर लग रहे थे। हम लोग अंदर गए, तो यहां पर आई लव देवास का सेल्फी प्वाइंट बना हुआ था। मगर यहां पर पूरी जलकुंभी रखी गई थी। इसलिए हम लोग यहां पर सेल्फी नहीं खींचा सके। हम लोग और आगे गए और हमें यहां पर मीठा तालाब देखने के लिए मिला। यह तालाब बहुत बड़े एरिया में फैला हुआ है और यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है। यहां का बहुत शांत वातावरण है।
मीठा तालाब पर आकर बहुत अच्छा समय बिताया जा सकता है। यहां पर नौका विहार का भी मजा लिया जा सकता है। मगर नौका विहार के लिए अलग टाइमिंग रहता है। जिस समय हम लोग यहां पर गए थे। उस समय यहां पर नौका विहार नहीं की जा रही थी। मीठा तालाब के कुछ एरिया बंद थे। इसलिए हम लोग वहां पर नहीं गए और मीठा तालाब देखने के बाद हम लोग बाहर आ गए। मीठा तालाब के दूसरी तरफ कुछ ऐतिहासिक छतरियां देखने के लिए मिलती हैं, जो बहुत ही सुंदर बनी हुई हैं। मगर हम लोग वहां पर नहीं गए थे। आप अगर देवास घूमने के लिए जाते हैं, तो आपको मीठा तालाब जरूर घूमने जाना चाहिए और इसके आसपास जितने भी ऐतिहासिक स्थल है। वह घूमने चाहिए। हम लोग मीठा तालाब घूमने के बाद, अपने भोपाल के सफर में चल दिए।
मीठा तालाब देवास की फोटो - Meetha Talab Dewas image
आई लव देवास सेल्फी प्वाइंट |
मीठा तालाब का सुंदर दृश्य |
मीठा तालाब का सुंदर दृश्य |
मीठा तालाब का सुंदर दृश्य |
तालाब से निकाली गई जलकुंभी |
Please do not enter any spam link in comment box