पुष्कर में घूमने का अनुभव पुष्कर राजस्थान में स्थित पहाड़ों से घिरा हुआ एक छोटा सा कस्बा है। पुष्कर अपने इकलौते ब्रह्मा मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि पूरे संसार में एक ही ब्रह्मा मंदिर है और वह पुष्कर में है। यहां पर पुष्कर झील है। पुष्कर झील के बाजू में ही ब्रह्मा मंदिर है। आप यहां पर आएंगे, तो यहां पर आप पुष्कर झील में स्नान करके ब्रह्मा मंदिर में जा सकते हैं। पुष्कर में साल भर में एक बार पुष्कर मेला का आयोजन होता है। पुष्कर मेला पूरे भारत देश में और विदेशों में भी प्रसिद्ध है। यहां पर देश-विदेश से लोग पुष्कर मेले में घूमने के लिए आते हैं। यह मेला विशेषकर पशुओं की खरीदी और बेचने के लिए लगाया जाता है। यहां पर आपको हर प्रकार के पशु खरीदने के लिए और बेचने के लिए मिल जाएंगे। वैसे हम लोग यहां पर पुष्कर मेले के समय नहीं गए थे। हम लोग पुष्कर ठंड के समय गए थे। पुष्कर चारों तरफ से खूबसूरत पहाड़ों से घिरा हुआ है और पहाड़ों के बीच में बसे हुए पुष्कर में आपको चारों तरफ सफेद धुंध देखने के लिए मिल जाती है। ठंड के समय पुष्कर में सर्दी भी बहुत ज्यादा रहती है। मंदिर के आसपास का दृश्य मंदिर स
Madhya Pradesh Tourism इस ब्लाॅग के माध्यम से आप लोगों को मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल, मेले, सांस्कृतिक गतिविधियाॅ, और बहुत सारी जगहों की जानकारी मिलेगी।