भोपाल का केरवा डैम और केरवा जंगल कैंप - Kerwa Dam and Kerwa Jungle Camp Bhopal केरवा बांध भोपाल शहर का एक सुंदर जलाशय है। यह जलाशय घने जंगलों के बीच में स्थित है। यहां पर आपको चारों तरफ ऊंची ऊंची पहाड़ियां देखने के लिए मिलती है। केरवा बांध घने जंगल के बीच में स्थित है। केरवा बांध में आपको ट्रीहाउस भी देखने के लिए मिल जाते हैं, जहां पर आप जा सकते हैं। केरवा बांध का जहां पर पानी ओवरफ्लो होकर बहता है। वहां का दृश्य बहुत सुंदर रहता है। सामने आपको पूरा जंगल देखने के लिए मिलता है। यहां पर हरियाली छाई रहती है। यहां पर बहुत सारे लोग पिकनिक मनाने के लिए आते हैं। यह जगह बहुत सुंदर है। यहां पर आप जंगल कैंप का भी आनंद ले सकते हैं। यहां पर बहुत सारे रिसोर्ट है, जहां से आप को सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। केरवा बांध में आप ठंडी, गर्मी और बरसात किसी भी समय आएंगे, तो आपको सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलेगा। केरवा बांध चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। केरवा बांध हम लोग अपनी स्कूटी से गए थे। केरवा बांध जाने वाली सड़क बहुत सुंदर है। यहां पर सड़क के दोनों तरफ फूल वाले पौधे देखने के लिए म
Madhya Pradesh Tourism इस ब्लाॅग के माध्यम से आप लोगों को मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल, मेले, सांस्कृतिक गतिविधियाॅ, और बहुत सारी जगहों की जानकारी मिलेगी।