वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल मध्य प्रदेश - Van Vihar Rashtriya Udyan or Van Vihar National Park Bhopal Madhya pradesh वन विहार नेशनल पार्क मध्य प्रदेश का एक मुख्य पर्यटन स्थल है। वन विहार नेशनल पार्क मध्य प्रदेश का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान है। वन विहार नेशनल पार्क में आपको जंगली जानवर देखने के लिए मिल जाते हैं। यहां पर जंगली जानवरों को उनके प्राकृतिक रहवास में रखा गया है। यहां पर पहाड़ी में अलग-अलग बाड़े बनाए गए हैं, जिनमें अलग-अलग जंगली जानवरों को रखा गया है। यहां पर एक तरफ पहाड़ी और दूसरी तरफ आपको बड़ा तालाब देखने मिलता है। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में आप लोगों को चीता, शेर, बाघ, हिरण, मगर, कछुए, सफेद बाघ जैसे जंगली जानवर देखने के लिए मिल जाते हैं। यहां पर पक्षियों की बहुत सारी प्रजातियां देखने के लिए मिलती है। यहां पर व्याख्यान केंद्र भी है, जहां पर आपको इन सभी जंगली जानवरों और पक्षियों की जानकारी मिलती है। यहां पर सांपों को भी रखा गया है। यहां पर सांपों की अलग-अलग प्रजातियां देखने के लिए मिलती है और जानकारी मिलती है। भोपाल में वन विहार नेशनल पार्क का हमारा सफर शुरू
Madhya Pradesh Tourism इस ब्लाॅग के माध्यम से आप लोगों को मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल, मेले, सांस्कृतिक गतिविधियाॅ, और बहुत सारी जगहों की जानकारी मिलेगी।