श्री ब्रह्मेश्वर मंदिर या दशाश्वमेध मंदिर इलाहाबाद - Shree Brahmeshwar Temple or Dashashwamedh Temple Allahabad दशाश्वमेध घाट एवं मंदिर इलाहाबाद शहर का एक धार्मिक स्थल है। यहां पर आपको भगवान शिव का मंदिर देखने के लिए मिलता है। इस मंदिर का धार्मिक महत्व है। यह मंदिर गंगा नदी के किनारे स्थित है। यहां पर घाट भी है। यहां पर लोग आकर स्नान करते हैं। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है। हम लोग इस घाट में पैदल गए थे। यह घाट गंगा संगम घाट से करीब 3 किलोमीटर दूर होगा। श्री ब्रह्मेश्वर मंदिर या दशाश्वमेध मंदिर का कहानी एवं महत्व - Shri Brahmeshwar Temple or Dashashwamedh Temple Story दारागंज क्षेत्र में गंगा नदी के तट पर स्थित इस प्राचीन मंदिर के बारे में मान्यता है, कि यह ब्रह्मेश्वर जी द्वारा अश्वमेध यज्ञ किए गए थे। मंदिर में दो शिवलिंग स्थापित है, जो काले पत्थर के हैं, एक दशाश्वमेध महादेव का और दूसरा ब्रह्मेश्वर महादेव का है। दोनों शिवलिंग के मध्य त्रिशूल स्थापित हैं। मंदिर में भगवान शिव के वाहक नंदी तथा शेषनाथ आदि की प्रतिमाएं भी है। इस मंदिर के निकट ही चैतन्य महाप्रभु की पीठ भी है।
Madhya Pradesh Tourism इस ब्लाॅग के माध्यम से आप लोगों को मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल, मेले, सांस्कृतिक गतिविधियाॅ, और बहुत सारी जगहों की जानकारी मिलेगी।