धसान नदी की जानकारी और धसान नदी का उद्गम स्थल - Dhasan River Information and Dhasan river origin
धसान नदी मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण नदी है। धसान नदी बेतवा नदी की सहायक नदी है। धसान नदी का उद्गम रायसेन जिले में होता है। धसान नदी का प्राचीन नाम दशार्ण है। धसान नदी घाटियों और मैदानी क्षेत्र से बहते हुए झांसी के पास बेतवा नदी से मिल जाती है। धसान नदी रायसेन के सुल्तानगंज से निकलती है। धसान नदी सुल्तानगंज से निकलकर सागर जिले में प्रवेश करती है और सागर जिले से यह धमोनी की सुंदर घाटियों में बहती है। यहां पर पूरा एरिया जंगल से भरा हुआ है और बहुत ही सुंदर लगता है। उसके बाद धसान नदी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर बहती है। उसके बाद धसान नदी टीकमगढ़ जिले में प्रवेश करती है।
टीकमगढ़ जिले में धसान नदी में सुजारा बांध बना हुआ है। यह बान सुजारा नामक जगह में बना हुआ है। इस बांध के बाद धसान नदी आगे बढ़ती है और मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर बहती है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर बहते हुए धसान नदी पर एक और बांध बनता है। यह बांध मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर ही बना है। इस बांध का नाम देवरी घाट बांध है, या इसे धसान बांध के नाम से भी जानते हैं। इसके बाद धसान नदी में लहचूरा बांध बनता है। इसके बाद धसान नदी झांसी जिले में देवरी गांव के पास में बेतवा नदी से मिल जाती है। धसान नदी का बेतवा नदी संगम हो जाता है और इस तरह धसान नदी का अंत हो जाता है और आगे से यह बेतवा नदी के नाम से जानी जाती है।
धसान नदी के बांध - Dhasan River Dam
धसन नदी पर बहुत सारे बांध एवं नदी घाटी परियोजनाएं बनी हुई है। धसान नदी में बहुत सारे स्टॉप डैम भी बने हुए हैं, जिससे वर्षा जल की एक एक बूंद को बचाने में सहायता मिलती है।
धसान नदी में टीकमगढ़ जिले में एक बांध बना हुआ है। इस बांध को सुजारा बांध के नाम से जाना जाता है और इसे बाना सुजारा बांध भी कहते हैं। यह बांध सुजारा गांव में बना हुआ है। यह बांध बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। यह बांध बहुत सुंदर है। बरसात के समय इस बांध का दृश्य बहुत ही आकर्षक होता है, क्योंकि इस बांध के गेट खोले जाते हैं। इस बांध में घूमने के लिए, आप बरसात के समय आ सकते हैं।
धसान नदी पर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर देवरी घाट में बांध बना हुआ है। यह बांध भी सुंदर है और बरसात के समय इसका भी सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। इसे धसान बांध या देवरी घाट बांध के नाम से जाना जाता है।
इसके बाद धसान नदी उत्तर प्रदेश में प्रवेश करती है और झांसी जिले के ग्राम घाट लहचूरा पास एक और बांध देखने के लिए मिलता है। इस बांध को लहचूरा बांध के नाम से जाना जाता है। यह बांध बहुत सुंदर है। यह बांध सिंचाई और पेयजल के उद्देश्य से बनाया गया है और बरसात के समय इस बांध का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है।
धसान नदी का उद्गम - Origin place of Dhasan river
धसान नदी का उद्गम मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में हुआ है। धसान नदी की उत्पत्ति रायसेन जिले के सुल्तानगंज तहसील के जसरथी नाम के गांव में हुआ है। यहां पर एक पहाड़ी है जिसका नाम जसरथी है। इस पहाड़ी को जसरथी टोरिया भी कहते हैं। इस पहाड़ी के शीर्ष भाग पर मंदिर भी बना हुआ है। यहां पर शंकर जी, माता पार्वती और गणेश जी की मूर्ति विराजमान है। धसान नदी की उत्पत्ति इसी पहाड़ी से हुई है। आप यहां पर घूमने के लिए भी आ सकते हैं। पहाड़ी के ऊपर जा सकते हैं और चारों तरफ के सुंदर दृश्य को देख सकते हैं। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है। यहां पर आने के लिए पक्की सड़क उपलब्ध है और आप धसान नदी का उत्पत्ति स्थल भी देख सकते हैं।
बहुत सही जानकारी ,
जवाब देंहटाएंअब बीला बांध किस नदी पर है वह नदी कहा से निकलती है बताओ
Dhasan ndee pr
हटाएंPlease do not enter any spam link in comment box