बेतवा नदी की पूरी जानकारी और बेतवा नदी उद्गम स्थल - Betwa River Information and Betwa River Origin Point
बेतवा नदी मध्य प्रदेश राज्य की एक मुख्य नदी है। बेतवा नदी का प्राचीन नाम वेत्रवती है। बेतवा नदी यमुना नदी की सहायक नदी है। बेतवा नदी मध्य प्रदेश की पूजनीय नदी है। बेतवा नदी के किनारे बहुत सारे धार्मिक स्थल और तीर्थ स्थल मौजूद है। बेतवा नदी मध्य प्रदेश के भोपाल, विदिशा, गंजबासौदा, बीना कुरवई, ओरछा जैसे जिलों से बहते हुए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा में बहती है। बेतवा नदी उत्तर प्रदेश के झांसी, चिरगांव, हमीरपुर क्षेत्र में बहती है और हमीरपुर जिले के पास यमुना नदी से मिल जाती है। बेतवा नदी पर बहुत सारे बांध बने हुए हैं। इन बांधों में प्रमुख बांध है - राजघाट बांध, माताटीला बांध, सुकमा दुकमा बांध। यह बांध बहुत प्रसिद्ध है। यह बांध मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर बने हुए हैं। यह बांध बहुत सुंदर हैं और बरसात के समय में यह पर्यटन का मुख्य आकर्षण होते हैं।
बेतवा नदी के किनारे कई सारे धार्मिक और प्राकृतिक स्थल मौजूद हैं। विदिशा जिले में बेतवा नदी के किनारे आपको प्राचीन चरण तीर्थ देखने के लिए मिलता है, जहां पर श्री राम के चरण चिन्ह देखने के लिए मिलते हैं और यहां पर बेतवा नदी का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। इसके अलावा ओरछा में आपको बेतवा नदी का आकर्षक दृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां पर आकर आप बेतवा नदी की खूबसूरती को इंजॉय कर सकते हैं। यहां पर बेतवा नदी पर बहुत सारे गतिविधियां भी की जाती हैं।
बेतवा नदी का उद्गम स्थान - Origin of Betwa River
बेतवा नदी उद्गम स्थल एक धार्मिक स्थल है। बेतवा नदी का उद्गम विंध्याचल पहाड़िया से होता है। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है। चारों तरफ हरियाली में रहती है। बेतवा नदी उद्गम स्थल रातापानी वन्य जीव अभ्यारण के अंदर स्थित है। यह जगह बहुत प्रसिद्ध है। बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर हम लोग कोलार डैम की तरफ जब जा रहे थे। तब बेतवा नदी के उद्गम स्थल भी घूमने के लिए गए थे। बेतवा नदी उद्गम स्थल कोलार डैम रोड में पड़ता है।
हम लोग को कोलार डैम मुख्य सड़क में ही बेतवा नदी की उत्पत्ति स्थल का बोर्ड देखने के लिए मिला। हम लोग बेतवा नदी की उत्पत्ति स्थल पर चल दिए। यहां पर आप रोड के अंदर जाएंगे, और एक नाला पार करेंगे और आपको बेतवा नदी का उद्गम स्थल देखने के लिए मिल जाएगा। यहां पर जब हम लोग गए थे। तब कुछ काम चल रहा था। बेतवा नदी का उद्गम स्थल बहुत सुंदर है। यहां पर एक कुंड बना हुआ है। इस कुंड को चारों तरफ से कवर कर दिया गया है। ताकि इस कुंड में कोई भी गंदगी ना डालें। यह कुंड बरसात के समय पूरी तरह पानी से भर जाता है। मगर गर्मी के समय यह यह कुंड सूखा हुआ था। यहां पर पानी एक पाइप के द्वारा गोमुख से यह पानी कुंड के बाहर आ रहा था।
हम लोगों ने बेतवा नदी के पानी से मुंह धोया और बोतल में पानी भरा। यह पानी बहुत ही शुद्ध और बहुत ही ठंडा था। यहां पर कुंड में भोले नाथ की शिवलिंग भी रखा हुआ है। यहां पर हनुमान जी का मंदिर पर बना हुआ है। अगर आप यहां पर स्नान करते हैं, तो यहां पर घाट भी है। मगर यहां पर, जो घाट बना हुआ है। वह अच्छा नहीं है। पूरा मिट्टी और कीचड़ वाला घाट है। यहां पर बेतवा नदी से 24 घंटे पानी बहता रहता है। वैसे यह जगह बहुत सुंदर है और बहुत शांत है। यहां पर आकर अच्छा समय बिताया जा सकता है। यह जगह झिरी गांव में स्थित है। झिरी गांव के आसपास बहुत सारे प्राचीन शैल आश्रय देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर आप आकर अपना बच्चा समय बिता सकते हैं।
बेतवा नदी का उद्गम स्थल कहां पर है - Where is the origin of Betwa river
बेतवा नदी का उद्गम स्थल भोपाल शहर के पास में स्थित है। भोपाल से कोलार डैम की तरफ जाते हुए आपको बेतवा नदी का उद्गम स्थल देखने के लिए मिल जाता है। यहां पर झिरी नामक गांव हैं, जिसमें बेतवा नदी उद्गम स्थल है। यहां पर बेतवा नदी झिरी के समान निकलती है और भोपाल विदिशा जैसे शहरों से बहते हुए यमुना नदी में जाकर मिल जाती है। यहां पर आने के लिए पक्की सड़क है और आपको मुख्य सड़क में ही बोर्ड देखने के लिए मिल जाएगा।
बेतवा नदी उद्गम स्थल की फोटो - Betwa River Origin images
बेतवा नदी का प्रवेश द्वार |
गोमुख मुख से बहती हुई बेतवा नदी |
बेतवा नदी का कुंड |
मां बेतवा नदी घाट |
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल
Please do not enter any spam link in comment box