प्राचीन आबचंद की गुफाएं, गढ़ाकोटा, सागर - Ancient Abchand Caves, Garhakota , Sagar
आबचंद की गुफाएं सागर शहर का एक प्रमुख स्थल है। आबचंद की गुफाएं धार्मिक होने के साथ-साथ प्राकृतिक सुंदरता से भी भरपूर है। यहां पर आपको गधेरी नदी का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां पर हम लोगों को हनुमान जी का मंदिर देखने के लिए मिला। यह मंदिर गुफा के अंदर बनाया गया था। इस मंदिर का निर्माण पूरे पक्के तरीके से किया गया है। यहां नदी पर आप नहाने का मजा ले सकते हैं और हनुमान जी के दर्शन कर सकते हैं। यहां का प्राकृतिक दृश्य बहुत ही मनोरम रहता है। आबचंद की गुफाएं घने जंगल के बीच में पहाड़ों में स्थित है। यहां पर आपको बहुत सारे बंदर देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर नदी में बहुत बड़ी-बड़ी मछलियां भी देखने के लिए मिलती है। यहां का प्राकृतिक दृश्य बहुत अच्छा है। बहुत सारे लोग यहां पर पिकनिक मनाने के लिए और भगवान के दर्शन करने के लिए आते हैं।
हम लोग इस जगह पर अपनी स्कूटी से गए थे। गढ़ाकोटा से सागर जाने वाले रास्ते में आपको यह गुफाएं देखने के लिए मिल जाएंगे। आपको मुख्य सड़क में हीं बोर्ड देखने के लिए मिलता है। यह गुफाएं मुख्य सड़क से 3 किलोमीटर की दूरी पर जंगल के अंदर स्थित है। आपको हाईवे रोड में ही डायरेक्शन दिया गया है। आप उसे फॉलो करते हुए, इन गुफाओं तक पहुंच सकते हैं। गुफा तक पहुंचने का रास्ता बहुत ही अच्छा है। दोनों साइड हरे-भरे जंगल देखने के लिए मिलते हैं और हम जैसे ही इन गुफाओं के पास पहुंचते हैं, तो हमें सर्पाकार रोड देखने के लिए मिली। यहां पर गाड़ी बहुत संभल कर चलने की जरूरत है, नहीं तो थोड़ी सी गलती बहुत बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है। जैसे ही हम लोग नीचे पहुंचे, हम लोगों को बहुत ही सुंदर दृश्य देखने के लिए मिला। यहां पर नदी बह रही थी। यहां पर दो तरफ से नदियां बह रही थी। दोनों तरफ पहाड़ियों का सुंदर दृश्य था। यहां पर बंदर भी थे और बंदर तरह-तरह अठखेलियां कर रहे थे।
हम लोग बहुत दूर से सफर करके यहां पर पहुंचे थे, तो हम लोग नदी के पास में चले गए और वहां पर पैर डालकर नदी में बैठ गए, और वहां पर हम लोग जैसे ही नदी में पैर डालकर बैठे। वहां पर छोटी-छोटी मछलियां हम लोगों के पैरों के पास आ गई और हम लोगों को पैरों में गुदगुदी करने लगी। हम लोगों को बहुत अच्छा लगा। 15-20 मिनट तक हम लोग वहीं पर बैठे रहे हैं। यहां पर बहुत सारे लोग नदी में नहाने का मजा ले रहे थे और कुछ लोग यहां पर बंदरों को दाना डाल रहे थे और मछलियों को भी दाना डाल रहे थे। यहां पर बहुत सारी मछलियां हैं और बहुत बड़ी-बड़ी मछलियां हैं, जो बीच में रहती है। मगर यहां का प्राकृतिक वातावरण बहुत अच्छा है और बहुत अच्छा लगता है।
हम लोग यहां पर कुछ देर बैठने के बाद, गुफाएं देखने के लिए गए। यहां पर जब हम लोग गए थे। तब यहां पर भंडारा चल रहा था। किसी नेता ने यहां पर भंडारा किया था। हम लोग मंदिर में गए। मंदिर में हमें श्री राम जी के दर्शन करने के लिए मिले। श्री हनुमान जी के दर्शन करने के लिए मिले। यहां पर जो प्राकृतिक गुफाएं हैं। इन गुफाओं को पक्का बना दिया गया है, तो आपको प्राकृतिक गुफाएं तो देखने के लिए नहीं मिलेंगे। हम लोग दर्शन करके बाहर आए, तो हम लोग को नदी का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिला। चट्टानों का दृश्य देखने के लिए मिला। यहां पर अगर आप मछलियों को दाना डालते हैं, तो ढेर सारी मछलियां आ जाती हैं, जो बहुत ही अच्छा लगता है। यहां पर आकर बहुत अच्छा समय बिताया जा सकता है। बहुत सारे लोग यहां पर पिकनिक मनाने के लिए आए थे और वह नदी के दूसरी तरफ जाकर चट्टानों में फोटो भी खिंचा रहे थे।
यहां पर आपको प्राकृतिक गुफाएं देखनी है, तो उसके लिए आपको थोड़ा आगे जाना पड़ता है। यहां पर आप नदी के किनारे से होते हुए आगे जाते हैं, तो आपको प्राकृतिक गुफाएं देखने के लिए मिलती है, जिसमें आपको रॉक शेल्टर और पेंटिंग देखने के लिए मिलती हैं, जो आदिमानव के द्वारा की गई है। यहां पर आप आसपास के जंगल का एरिया घूम सकते हैं। आप अगर किस्मत वाले होते हैं, तो आपको जंगली जानवर भी देखने के लिए मिल सकते हैं। यहां पर आप अपना बहुत अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। हम लोगों को यहां पर बहुत मजा आया।
आबचंद का मेला या गुफा मेला - Aabchand's Fair or Cave Fair
आबचंद की गुफाएं एक धार्मिक स्थल हैं। यहां पर हर साल मकर संक्रांति के समय मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें दूर दूर से लोग यहां पर आते हैं। नदी में स्नान करते हैं और मेले में घूमते हैं। इस मेले को गुफा मेला भी कहा जाता है और इस मेले में बहुत दूर.दूर से लोग आते हैं। इस मेले में तरह.तरह की दुकानें लगती है। यहां पर आकर मजा आता है।
आबचंद की गुफाएं कहां स्थित है - where are abchand caves located
आबचंद की गुफाएं मध्य प्रदेश का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह गुफाएं मध्य प्रदेश के सागर जिले में स्थित है। यह गुफाएं सागर जिले से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह गुफाएं दमोह सागर राजमार्ग पर स्थित है। यह गुफाएं दमोह सागर राजमार्ग से करीब 3 किलोमीटर अंदर जंगल में स्थित है। यह गुफाएं गढ़ाकोटा से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आप इन गुफाओं में अपनी गाड़ी कार या बाइक से आराम से पहुंच सकते हैं। इन गुफाओं तक जाने के लिए अच्छी सड़क है। यहां पर आपको प्राकृतिक माहौल देखने के लिए मिलता है।
आबचंद की गुफाएं इमेज - Abchand Caves Images
नदियों का सुंदर दृश्य |
आबचंद में जाने वाली सड़क |
चट्टानों और नदियों का दृश्य |
आबचंद के पास स्थित हनुमान मंदिर |
Please do not enter any spam link in comment box