बाजीराव मस्तानी का महल या मस्तानी का महल, मऊ सहानिया, छतरपुर - Bajirao Mastani Mahal or Mastani Mahal, Mau Sahania, Chhatarpur
मस्तानी का महल छतरपुर का एक प्रसिद्ध महल है। आप लोगों को मस्तानी के बारे में पता ही होगा। मस्तानी के जीवन पर एक फिल्म भी बनी हुई है। आपको बाजीराव और मस्तानी की प्यार भरा कहानी के बारे में पता होगा। वैसे इस फिल्म में बाजीराव और मस्तानी दोनों के जीवनों के बारे में बताया गया है। मगर हम लोग मस्तानी के महल में घूमने के लिए गए थे। मस्तानी का महल महाराजा छत्रसाल के महल के बाजू में ही स्थित है। यह महल दो मंजिला है और अभी यह महल खंडहर अवस्था में मौजूद है। वैसे यह महल बहुत टिकाऊ है। यहां पर आप महल के ऊपर भी चढ़कर घूम सकते हैं। महल देखने में बहुत सुंदर लगता है और बुंदेलखंडी वास्तुकला में बना हुआ है।
मस्तानी महाराजा छत्रसाल के द्वारा गोद ली हुई संतान थी। मस्तानी महल का निर्माण महाराजा छत्रसाल के द्वारा लगभग 1696 ईसवी में करवाया गया था। इस महल का निर्माण उन्होंने अपने नृत्यांगना मस्तानी के लिए करवाया था। बाजीराव पेशवा बंगश पर विजय के पश्चात यहां आए एवं मस्तानी से विवाह किया। इनके जीवन की बहुत सारी घटनाओं को फिल्म में बताया गया है।
हम लोग महाराजा छत्रसाल संग्रहालय घूमने के बाद संग्रहालय के बाजू में स्थित मस्तानी महल में घूमने के लिए गए। यह महल दो मंजिला है और इसका जो प्रवेश द्वार है। वह बहुत सुंदर है। हम लोग महल के अंदर गए, तो महल के बीच में छोटा सा आंगन देखने के लिए मिला। इस आंगन के चारों तरफ कमरे बने हुए थे। यहां पर ऊपर जाने के लिए भी सीढ़ियां बनी हुई थी। हम लोग ऊपर चढ़ गए और ऊपर घूमने लगे हैं। यहां पर बहुत सारे कबूतर भी रहते हैं। एक कबूतर से, तो हम लोग डर भी गए थे। यहां से पहाड़ियों का दृश्य भी देखने के लिए मिलता है। मस्तानी महल के बाहर सुंदर गार्डन बना हुआ है, जहां पर बहुत सारे आम के पेड़ लगे हुए हैं। यहां का दृश्य बहुत अच्छा रहता है और यहां का जो वातावरण शांत रहता है। यहां पर आप घूमने के लिए आ सकते हैं।
बाजीराव मस्तानी महल कहां स्थित है - Where is Bajirao Mastani Mahal
बाजीराव मस्तानी का महल छतरपुर के मऊ सहानिया में स्थित हैं। मस्तानी महल छत्रसाल संग्रहालय परिसर में ही स्थित है। छत्रसाल संग्रहालय के बाजू में यह महल स्थित है। मऊ सहानिया छतरपुर झांसी सड़क में स्थित है। आप इस जगह पर बहुत आराम से पहुंच सकते हैं। आप यहां पर गाड़ी, कार या किसी भी साधन से आ सकते हैं।
मस्तानी महल छतरपुर की फोटो - Photo of Mastani Mahal Chhatarpur
मस्तानी महल के अंदर का दृश्य |
मस्तानी महल का प्रवेश द्वार |
मस्तानी महल के अंदर का दृश्य |
मस्तानी महल के अंदर का दृश्य |
Please do not enter any spam link in comment box