मैहर के दर्शनीय स्थल - Maihar tourist place in hindi | Maihar tourist places list | मैहर शारदा देवी मंदिर
मैहर में घूमने की जगह
Maihar me ghumne ki jagah
मैहर का शारदा मंदिर - Maihar ka sharda mandir
मैहर में सबसे प्रसिद्ध शारदा माता जी का मंदिर है। शारदा माता जी का मंदिर पूरे देश में प्रसिद्ध है। इस मंदिर में दर्शन करने के लिए पूरे देश से भक्तगण आते हैं। मंदिर में विशेष कर नवरात्रि के समय बहुत भीड़ रहती है। यहां पर इस टाइम पर मेला भी भरता है। वैसे मंदिर में आप साल के किसी भी समय घूमने के लिए आ सकते हैं। यहां पर हमेशा ही मेले जैसा ही माहौल रहता है। मंदिर एक ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। मंदिर में पहुंचने के लिए सीढ़ियां बनी हुई है। मंदिर पर आप रोपवे की मदद से भी पहुंच सकते हैं। मंदिर में आपको शारदा माता के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। मंदिर के परिसर में और भी देवी देवता विराजमान हैं, जिनके आप दर्शन कर सकते हैं। मंदिर से मैहर के चारों तरफ का दृश्य आपको देखने के लिए मिलता है। खूबसूरत पहाड़ देखने के लिए मिलते हैं। आपको मंदिर आकर बहुत अच्छा लगेगा।
नीलकंठ मंदिर और आश्रम मैहर - Neelkanth Temple and Ashram Maihar
नीलकंठ मंदिर और आश्रम मैहर में स्थित एक प्रमुख जगह है। यह जगह मैहर से करीब 15 से 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित होगी। आप यहां पर घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां पर आप अपनी गाड़ी से या ऑटो बुक करके जा सकते हैं। यहां पर आपको श्री राधे कृष्ण जी का मंदिर देखने के लिए मिलता है। नीलकंड आश्रम में नीलकंठ महाराज जी ने तपस्या की थी। आप उनके बारे में भी यहां पर जान सकते हैं। इसलिए इस आश्रम को नीलकंठ मंदिर और आश्रम के नाम से जाना जाता है। यहां पर आपको बरसात के समय झरना भी देखने के लिए मिलता है, जो बहुत खूबसूरत लगता है।
पन्नीखोह जलप्रपात मैहर - Pannikhoh Waterfall Maihar
पन्नी जलप्रपात मैहर में स्थित एक अच्छी जगह है। यह जलप्रपात जंगल में स्थित है और यहां पर आप घूमने के लिए बरसात के समय जा सकते हैं। इस जलप्रपात में जाने के लिए आपको पैदल जाना पड़ता है, क्योंकि यहां पर जाने के लिए सड़क नहीं है। आप इस जलप्रपात में आल्हा उदल मंदिर से जा सकते हैं। वहां से यह जलप्रपात करीब 2 से 3 किलोमीटर दूर पड़ेगा। यहां पर जाकर आपको बहुत अच्छा लगेगा।
गोल मठ मंदिर मैहर - Gol Math Temple Maihar
गोल मठ मंदिर मैहर में स्थित एक प्राचीन मंदिर है और यहां पर भी बहुत सारे लोग घूमने के लिए आते हैं। यह मंदिर शिव भगवान जी को समर्पित है और यह जो मंदिर है, पूरा मंदिर पत्थरों से बना हुआ है। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है, कि यह मंदिर एक रात में ही तैयार किया गया था और मंदिर में बहुत ही खूबसूरत नक्काशी आपको देखने के लिए मिल जाती है। मंदिर के बाहर मंडप में नंदी भगवान जी की प्रतिमा विराजमान है और मंदिर के अंदर गर्भ गृह में शिवलिंग स्थापित है। आपको यहां पर आकर बहुत अच्छा लगेगा। यहां पर आकर शांति मिलती है।
बड़ा अखाड़ा मंदिर मैहर - Bada Akhara Mandir Maihar
बड़ा अखाड़ा मंदिर भी मैहर में घूमने की एक प्रमुख जगह है। यहां पर आपको शिवलिंग देखने के लिए मिलता है। एक बहुत बड़ा शिवलिंग मंदिर की छत पर बना हुआ है और मंदिर के अंदर 108 शिवलिंग विराजमान है। यहां पर मुख्य शिवलिंग भी मंदिर के गर्भ गृह में आपको देखने के लिए मिल जाएगा। इसके अलावा मंदिर में आपको आश्रम भी देखने के लिए मिलता है, जहां पर ब्राह्मणों को शिक्षा दी जाती है। यहां पर भी आप घूम सकते हैं और यहां पर भी बहुत अच्छा लगता है।
बड़ी खेरमाई मंदिर मैहर - Badi Khermai Mandir Maihar
बड़ी खेरमाई मंदिर भी मैहर में घूमने के लिए एक अच्छी जगह है और बड़ी खेरमाई मंदिर के बारे में कहा जाता है, कि यह शारदा माता की बड़ी बहन है और मैहर में शारदा माता के दर्शन करने के बाद इनके दर्शन जरूर करनी चाहिए। यहां पर आपको ढेर सारे मंदिर देखने के लिए मिलते हैं और यहां पर एक प्राचीन बाबड़ी भी आपको देखने के लिए मिलता है। आप यहां पर आ कर माता के दर्शन कर सकते हैं।
ओइला मंदिर मैहर - Oila Temple Maihar
ओइला मंदिर मैहर का एक प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है और इस मंदिर में आप घूमने के लिए आ सकते हैं। यह मंदिर दुर्गा जी को समर्पित है। यहां पर दुर्गा जी की बहुत ही भव्य प्रतिमा आपको देखने के लिए मिलती है। यहां पर आपको गणेश जी के दर्शन भी करने के लिए मिल जाते हैं और यहां पर शिवलिंग भी विराजमान है। आप उनके दर्शन भी कर सकते हैं।
आल्हा ऊदल का अखाड़ा या मंदिर मैहर - Aalha udal ka akhada or mandir maihar
आल्हा ऊदल का मंदिर या अखाड़ा मैहर में स्थित एक प्रसिद्ध जगह है और यह जगह जंगल के बीच में स्थित है। आप इस जगह में घूमने के लिए जा सकते हैं। आपको यहां पर एक सरोवर भी देखने के लिए मिलता है, जहां पर खूबसूरत कमल के फूल लगे रहते हैं। आप यहां पर पिकनिक मना भी सकते हैं। आपको यहां पर आकर बहुत अच्छा लगेगा।
इच्छापूर्ति मंदिर या केजीएस मंदिर मैहर - Ichhapurti Temple or KGS Temple Maihar
इच्छापूर्ति मंदिर मैहर में घूमने की एक मुख्य जगह है। यह मंदिर बहुत ही खूबसूरती से बनाया गया है। मंदिर में आपको खूबसूरत नक्काशी देखने के लिए मिलती है। यह मंदिर दुर्गा जी को समर्पित है। इसके अलावा मंदिर में आपको गणेश जी, हनुमान जी और स्फटिक शिवलिंग के भी दर्शन करने के लिए मिल जाएंगे। यहां पर आपको श्री राम जी, लक्ष्मी जी के भी दर्शन करने के लिए मिल जाएंगे। मंदिर के बाहर आपको खूबसूरत फवारा देखने के लिए मिलता है और यह मंदिर चारों तरफ खूबसूरत बगीचों से घिरा हुआ है। रात के समय में मंदिर खूबसूरत लाइटों से जगमगाता रहता है। आपको यहां पर आकर बहुत अच्छा लगेगा।
Please do not enter any spam link in comment box