दतिया दर्शनीय स्थल - Best places to visit in Datia | Datia tourism | दतिया जिला
दतिया में घूमने की जगहें
Places to visit in Datia
दतिया पैलेस - Datia Palace
दतिया पैलेस को वीर सिंह पैलेस के नाम से भी जाना जाता है। दतिया पैलेस दतिया शहर में घूमने की एक ऐतिहासिक महल है। इस महल में 7 मंजिल है। आप यहां पर आकर घूम सकते हैं। यहां पर आपको गुंबद, खूबसूरत प्रवेश द्वार और खिड़कियां देखने के लिए मिलेगी। इस महल का निर्माण बुंदेला शासक वीर सिंह देव ने सन 1620 ईस्वी में करवाया था। यह महल चैकोर है, जिसमें कोने पर त्रिकोणीय मीनार है। दतिया महल को नरसिंह महल या पुराने महल के नाम से भी जाना जाता है। इस महल के निर्माण में पत्थरों का प्रयोग किया गया है। इस महल में लकड़ी और लोहे का प्रयोग कहीं पर भी नहीं किया गया है। आपको यहां पर कहीं पर भी लकड़ी और लोहे देखने के लिए नहीं मिलेंगे। यहां पर पत्थर की खूबसूरत जालियां बनाई गई है, जो आकर्षक लगती हैं। महल को सजाने के लिए छतरियां बनाई गई है, जिन पर गुंबद बने हुए हैं। वह भी बहुत खूबसूरत लगते हैं। महल की भीतरी दीवारों पर आपको सुंदर कलाकृतियां भी देखने के लिए मिल जाएगी। आप यहां पर आकर घूम सकते हैं और आपको यहां आकर अच्छा लगता है।
श्री पीताम्बरा पीठ दतिया - Shri Pitambra Peeth Datia
श्री पितांबरा पीठ मध्य प्रदेश का एक प्रसिद्ध मंदिर है। इस मंदिर में पूरे भारत देश से भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं। श्री पितांबरा पीठ मंदिर मध्य प्रदेश के दतिया जिले में स्थित है। पितांबरा पीठ मंदिर बगलामुखी माता को समर्पित है, जो हिंदू धर्म की एक देवी हैं। यह मंदिर महाभारत काल से यहां पर निर्मित है। यहां पर एक प्राचीन शिवलिंग भी स्थित है, जो कहा जाता है, कि अति प्राचीन है। यहां पर आप धूमावती माता के दर्शन भी कर सकते है। सौभाग्यवती स्त्रियां धूमावती माता के दर्शन नहीं करती हैं। यह मंदिर सुबह से शाम तक बड़ी आरती तक खुला रहता है। आप आकर इस मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। कहा जाता है कि इस मंदिर में मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। यहां पर आकर बहुत शांति मिलती है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं।
राम सागर तालाब एवं राम सागर का किला दतिया - Ram Sagar Pond and Ram Sagar Fort Datia
राम सागर तालाब एवं राम सागर का किला दतिया शहर के पास घूमने के लिए एक अच्छी जगह है। यहां पर आपको एक खूबसूरत जलाशय देखने के लिए मिलता है। यहां पर आप आकर अपना बहुत अच्छा समय बिता सकते हैं। यहां पर हनुमान जी का मंदिर भी है, जहां पर हनुमान जी की प्रतिमा विद्यमान है। आप हनुमान जी के दर्शन कर सकते हैं। यहां पर आपको एक किला भी देखने के लिए मिलेगा, जो प्राचीन है। आप वह भी देख सकते हैं।
गुप्तेश्वर धाम दतिया - Gupteshwar Dham Datia
गुप्तेश्वर धाम दतिया शहर में स्थित एक धार्मिक स्थल है। गुप्तेश्वर धाम दतिया शहर के बडोनी में स्थित है। यहां पर आपको शंकर जी का एक शिवलिंग देखने के लिए मिलता है, जिसके बारे में कहा जाता है, कि शिवलिंग ऊंचाई बढ़ती जा रही है। यह जगह प्राकृतिक वातावरण से भरी हुई है। आपको यहां पर एक तालाब भी देखने के लिए मिलता है, जिस पर आप स्नान कर सकते हैं। यहां आकर आपको बहुत अच्छा लगेगा।
बडोनी का किला दतिया - Badoni Fort Datia
बडोनी का किला दतिया शहर का एक प्राचीन स्थल है। यह किला दतिया शहर के बडोनी में स्थित हैं। आप यहां पर आकर यह किला देख सकते हैं। यह किला एक ऊंची पहाड़ी पर बना हुआ है। इस किले का बहुत सारा भाग अब खंडहर में तब्दील हो गया है। आपको इस किले से चारों तरफ का बहुत ही खूबसूरत नजारा देखने के लिए मिल जाएगा।
जैन मंदिर सोनागिर दतिया - Jain Temple Sonagir Datia
सोनगिरी के जैन मंदिर पूरे मध्यप्रदेश में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यह जैन धार्मिक स्थल है। यहां पर आपको बहुत सारे जैन मंदिर देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर श्री चंद्रप्रभु का मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। यह मंदिर पहाड़ियों पर बने हुए हैं। सोनगिरी का मतलब होता है - सोने का पहाड़। यहां पर आपको 108 जैन मंदिर देखने के लिए मिलते हैं। इस मंदिर में 43 फीट ऊंचे मनस्तंभ को देखने के लिए श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ लगती है। यह मंदिर वास्तुकला की दृष्टि से भी बहुत खूबसूरत है।आपको इन मंदिरों तक जाने के लिए पैदल चलना पड़ता है। यहां पर आकर आपको बहुत अच्छा लगेगा। आप यहां पर आकर शांति का अनुभव करेंगे।
प्राचीन पद्मावती मंदिर दतिया - Ancient Padmavati Temple Datia
प्राचीन पद्मावती मंदिर देवास जिले के पास में पवाया गांव के पास में स्थित एक प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर खुदाई से मिला है और चौथी शताब्दी का माना जाता है। यह अभी भी अच्छी हालत में यहां पर मौजूद है। यह मंदिर खंडहर अवस्था है। आप आकर यहां पर घूम सकते हैं। यह मंदिर ईंटों से बना है। यह मंदिर ज्यादा प्रसिद्ध नहीं है। इसलिए ज्यादा यहां पर भीड़भाड़ नहीं रहती। आपको यहां पर आकर अच्छा लगेगा।
रतनगढ़ माता मंदिर दतिया - Ratangarh Mata Temple Datia
रतनगढ़ माता का मंदिर देवास जिले के पास में स्थित एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। रतनगढ़ माता का मंदिर घने जंगलों के बीच में स्थित है। यह मंदिर एक ऊंचे पहाड़ी पर स्थित है। मंदिर तक पहुंचने के लिए आपको सीढ़ियां चढ़ने पड़ती है। मंदिर पर पहुंच कर आपको चारों तरफ का खूबसूरत नजारा देखने के लिए मिलता है। सिंधु नदी मंदिर के बहुत करीब है। आप मंदिर से सिंधु नदी को भी देख सकते हैं। चारों तरफ आपको पहाड़ियां देखने के लिए मिलती है। यह मंदिर देवास जिले की स्योंधा तहसील के रतनगढ़ में स्थित है। यह मंदिर देवास जिले से करीब 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आप यहां पर अपने वाहन से पहुंच सकते हैं। आपको यहां पर आकर बहुत अच्छा लगेगा। कहा जाता है कि यहां पर मांगी गई हर दुआ पूरी होती है। यहां पर हर सोमवार को मेला लगता है। यहां पर नवरात्रि में बहुत बड़े मेले का आयोजन होता है, जिसमें बहुत बड़ी संख्या में लोग भाग लेते हैं। यहां पर दीपावली की भाई दूज में भी मेला लगता है, जिसमें बहुत बड़ी संख्या में लोग आते हैं।
संकुआ कुंड दतिया - sankua Kund datia
संकुआ कुंड देवास जिले के पास में स्थित एक धार्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर जगह है। संकुआ कुंड देवास जिले में स्योंधा के पास में स्थित है। यहां पर आपको शिवलिंग देखने के लिए मिलता है और यहां पर आपको एक खूबसूरत झरना देखने के लिए भी मिलता है, जो सिंधु नदी पर बना हुआ है। आप यहां पर बरसात के समय आएंगे, तो आप झरने की खूबसूरती का मजा उठा सकते हैं। यहां पर आप अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ घूमने के लिए आ सकते हैं।
श्री बालाजी धाम दतिया - Shri Balaji Dham Datia
श्री बालाजी धाम मंदिर देवास जिले के पास में डबरा नाम की जगह में स्थित है। यह मंदिर हनुमान जी को समर्पित है। यहां पर आपको माता सीता राम जी के और दुर्गा जी के मंदिर भी देखने के लिए मिल जाते हैं। यहां पर हनुमान जी की बहुत ही भव्य मूर्ति विराजमान है। आपको यहां पर आकर अच्छा लगेगा।
Please do not enter any spam link in comment box