मुन्नार हिल स्टेशन - Munnar Hill Station
मुन्नार के दर्शनीय स्थल - Places to visit in munnar
मुन्नार केरल का एक हिल स्टेशन है। यह केरल का सबसे सुंदर हिल स्टेशन है। यह हिल स्टेशन केरल में, सबसे ऊंचाई पर स्थित है। मुन्नार हिल स्टेशन में आपको पहाड़, घाटी, जंगल, झरने, नदियां, बांध, जंगली जानवर देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर मुख्य आकर्षण यहां पर चाय के बागान है। यहां पर चाय, कॉफी, चोकलेट और मसाले के बागान आपको देखने के लिए मिल जाते हैं। यहां पर आपको अच्छी क्वालिटी की चाय मिलती है। अगर आप प्रकृति प्रेमी है, तो यह जगह आपको बहुत पसंद आएगी। आप मुन्नार के पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं।
मुन्नार हिल स्टेशन केरल राज्य के इडुक्की जिले में स्थित है। मुन्नार केरल और तमिलनाडु राज्य की सीमा पर स्थित है। यह जगह बहुत सुंदर है। यहां पर आप आकर अपना बहुत अच्छा समय बिता सकते हैं। मुन्नार में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। इस ब्लॉग के माध्यम से हम आपको मुन्नार में घूमने वाली मुख्य जगहों के बारे में बताएंगे, जहां पर आप जाकर अपना बहुत अच्छा समय बिता सकते हैं। चलिए जानते हैं - मुन्नार में घूमने लायक कौन-कौन सी जगह है।
मुन्नार में घूमने की जगह - Munnar me ghumne ki jagah
रोज गार्डन मुन्नार - Rose Garden Munnar
रोज गार्डन मुन्नार का एक मुख्य आकर्षण स्थल है। यहां पर आपको विभिन्न प्रकार के फूलों वाले पौधे देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर औषधीय पौधे और मसाले वाले पौधे भी लगाए गए हैं। यहां पर आपको गुलाब के पौधों की बहुत सारी वैरायटी देखने के लिए मिल जाती है। यह जगह बहुत सुंदर है और आप यहां पर आकर घूम सकते हैं। अगर आप पौधों में इंटरेस्ट रखते हैं, तो आप यहां से पौधे खरीद भी सकते हैं। यहां पर आपको यूनिक प्रकार के फ्लावर भी देखने के लिए मिल जाएंगे। यहां पर आप घूमने के लिए जाते हैं, तो उसके लिए प्रवेश शुल्क लगता है। आप यहां पर आधे घंटे में पूरा गार्डन घूम सकते हैं।
कर्मेलागिरि एलीफेंट पार्क मुन्नार - Carmelagiri Elephant Park Mannar
कर्मेलागिरि एलीफेंट पार्क मुन्नार का एक मुख्य पर्यटन स्थल है। यहां पर आपको हाथी देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर आप हाथी की सवारी का मजा ले सकते हैं, जिसका आपको चार्ज लिया जाता है। इसके अलावा आप यहां पर हाथी को नहला भी सकते हैं। यहां पर आप हाथी को फ्रूट भी खिला सकते हैं। यह जगह मट्टुपेट्टी बांध की तरफ जाने वाली सड़क पर स्थित है।
कर्मेलागिरि बॉटनिकल गार्डन मुन्नार - Carmelagiri Botanical Garden Munnar
कर्मेलागिरि बॉटनिकल गार्डन मुन्नार का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहां पर आपको विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे देखने के लिए मिल जाते हैं। यह साउथ इंडिया का सबसे बड़ा कैक्टस गार्डन है। यहां पर आपको विभिन्न प्रकार के कैक्टस देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर क्राफ्टेड कैक्टस भी देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर आपको प्रवेश के लिए टिकट लेना पड़ता है। यहां पर आपको बहुत सारे डिजाइन वाले पौधे देखने के लिए मिलता है, जो बहुत ही सुंदर लगते हैं। यहां पर आपको फ्रूट वाले पौधे भी देखने के लिए मिलते हैं। अगर आप पेड़ पौधों में रुचि रखते हैं, तो आपको इस जगह पर आना चाहिए। यह जगह मट्टुपेट्टी बांध जाने वाले रास्ते पर स्थित है।
इस बॉटनिकल गार्डन में आपको बहुत सारे हर्ब देखने के लिए मिल जाती है। यहां पर आपको नेचुरल मसाले, चाय और चॉकलेट भी मिलती हैं, जो आप यहां पर खरीद सकते हैं। यहां पर पार्किंग के लिए बहुत बड़ा स्पेस है। यहां पर आपको आकर बहुत अच्छा लगेगा। यहां पर कैंटीन भी है, जहां पर आपको खाने पीने के लिए सामान मिल जाता है। आप इस जगह को 1 घंटे में अच्छी तरह से देख सकते हैं और जानकारी हासिल कर सकते हैं। यहां पर आपको सब्जियों एवं पौधों के बीज भी मिल जाते हैं।
मट्टुपेट्टी बांध मुन्नार - Mattupetty Dam Munnar
मट्टुपेट्टी बांध मुन्नार में घूमने वाली एक मुख्य जगह है। यह बांध चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यह बांध बहुत सुंदर है। इस बांध में आप बहुत सारी राइट्स का मजा ले सकते हैं। यहां पर आप वॉटर स्कूटर, जेट स्की, स्पीड बोट, का मजा ले सकते हैं। यहां पर आकर चारों तरफ का दृश्य देखना बहुत ही सुंदर लगता है। यह बांध मुख्य रूप से बिजली उत्पादन के लिए बनाया गया है। यहां पर आपको चाय का बागान भी देखने के लिए मिलता है। यह जगह बहुत सुंदर है।
मट्टुपेट्टी बांध मुन्नार से करीब 10 किलोमीटर दूर है। यहां पर आप अगर अपनी गाड़ी से आते हैं, तो यहां पर पार्किंग के लिए बहुत बड़ा स्पेस है। पार्किंग के लिए चार्ज भी लिया जाता है। बरसात के मौसम में यहां पर बहुत अच्छा लगता है। यह बांध मुन्नार से टॉप स्टेशन जाने वाली सड़क पर स्थित है। आप यहां पर पहुंचकर इंजॉय कर सकते हैं।
टी म्यूजियम मुन्नार - Tea Museum Munnar
टी म्यूजियम मुन्नार का एक मुख्य पर्यटन स्थल है। टी म्यूजियम में आपको टी यानि चाय की पूरी हिस्ट्री बताई जाती है। यहां पर चाय किस तरह से तैयार की जाती है। चाय को बनाने में किस मशीन का उपयोग किया जाता है। यह सारी जानकारी आपको गाइड के द्वारा दी जाती है। यहां पर आपको पुरानी मशीनों एवं वस्तुओं का संग्रह भी देखने के लिए मिलता है। यहां पर चाय के अलग-अलग ग्रेड देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर चाय बनाने की प्रक्रिया और चाय के प्रकार के बारे में भी पता चलता है। इस संग्रहालय में प्रवेश के लिए शुल्क लिया जाता है। मगर आपको जानकारी बहुत अच्छी मिलती है।
इस संग्रहालय में आप यहां की ब्रांड की चाय खरीद सकते हैं। यहां पर कॉफी और चॉकलेट भी मिलती है। यहां की चाय की क्वालिटी बहुत ही बढ़िया रहती है। आपको यहां पर आकर मजा आएगा, क्योंकि चाय इंडिया में सबकी फेवरेट है।
पोथामेदु व्यू प्वाइंट मुन्नार - Pothamedu View Point Munnar
पोथामेदु व्यू प्वाइंट मुन्नार जिले का एक मुख्य दर्शनीय स्थल है। यहां पर आपको कानन देवान पहाड़ी का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां से आपको चाय के बागान देखने के लिए मिलते हैं, जो बहुत सुंदर लगते हैं। यहां पर आपको चाय, कॉफी और मसालों के बागान देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर आकर आप सनसेट का भी सुंदर दृश्य देख सकते हैं। यह जगह बहुत सुंदर है।
अट्टुकड़ जलप्रपात मुन्नार - Attukkad Falls Munnar
अट्टुकड़ जलप्रपात मुन्नार शहर का एक मुख्य प्राकृतिक पर्यटन स्थल है। यहां पर आकर आपको एक सुंदर झरना देखने के लिए मिलता है। यह झरना चट्टानों के बीच से बहता है और देखने में बहुत आकर्षक लगता है। यहां पर आपको बहुत सारे छोटे-छोटे झरने देखने के लिए मिलते हैं, जो श्रृंखलाबद्ध तरीके से बहते हुए आगे बढ़ते हैं। झरने के चारों तरफ आपको सुंदर वातावरण देखने के लिए मिलता है। यहां पर आपको चाय के बागान देखने के लिए मिलते हैं, जो बहुत सुंदर लगते हैं।
झरने के ऊपर एक ब्रिज बना हुआ है, जो आवागमन के लिए उपयोग होता है। आप यहां से भी खड़े होकर झरने का सुंदर दृश्य देख सकते हैं। अगर आपको झरने के पास जाना है, तो आपको ट्रैकिंग करके जाना पड़ता है। यहां पर पार्किंग के लिए जगह नहीं है। इसलिए आपको यहां पर झरने के पास जाने में परेशानी हो सकती है। यहां पर एक छोटी सी कैंटीन देखने के लिए मिल जाती है, जहां पर आपको खाने के आइटम मिल जाते हैं।
ब्लॉसम हाइडल पार्क मुन्नार - Blossom Hydel Park Munnar
ब्लॉसम हाइडल पार्क मुन्नार में घूमने लायक एक मुख्य जगह है। यहां पर आपको एक सुंदर पार्क देखने के लिए मिलता है। इस पार्क में रंग बिरंगे फूल देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर जानवरों के स्टैचू भी देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर हाथी, जेब्रा, जिराफ, शेर के स्टेचू बने हुए हैं, जो बहुत सुंदर लगते हैं और रियलिस्टिक लगते हैं। पार्क के अंदर आपको मछली घर भी देखने के लिए मिलता है, जहां पर विभिन्न प्रकार की मछलियों को रखा गया है। यहां पर एक छोटा सा तालाब भी है, जिसमें आपको कमल के फूल देखने के लिए मिल जाते हैं।
यहां पर वॉच टावर बना हुआ है, जहां से आप चारों तरफ का सुंदर दृश्य देख सकते हैं। इस पार्क में प्रवेश के लिए शुल्क लिया जाता है। यहां पर आप और भी एडवेंचर गतिविधियां कर सकते हैं, जो बहुत मजेदार होती है। यहां पर आप जिपलाइन का मजा ले सकते हैं। यहां पर अगर आप फोटो क्लिक करते हैं, तो उसका चार्ज भी लिया जाता है। आपको यहां आकर अच्छा लगेगा।
सीएसआई क्राइस्ट चर्च मुन्नार - CSI Christ Church Munnar
सी एस आई क्राइस्टचर्च मुन्नार जिले का एक प्रमुख स्थल है। यह ईसाइयों का धार्मिक स्थल है। यह चर्च बहुत सुंदर है और बहुत प्राचीन भी है। इस चर्च का निर्माण ब्रिटिश लोगों के द्वारा करवाया गया था। यह चर्च 1910 में ब्रिटिश के द्वारा बनाया गया था। यह चर्च गोथिक शैली में बना हुआ है और बहुत ही आकर्षक लगता है। यह चर्च मुख्य मुन्नार हिल स्टेशन में ही स्थित है। आप इस चर्च को देख सकते हैं।
क्राइस्ट चर्च लाइमस्टोन से बना हुआ है। इस चर्च के अंदर, जो भी सामान है। वह इंग्लैंड से मंगवाया गया था। यह सामान बहुत पुराना है। चर्च के बाहर आपको कुछ कब्र देखने के लिए मिलती है। यह चर्च सुंदर है और आप यहां पर आकर घूम सकते हैं।
एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान मुन्नार - Eravikulam National Park munnar
एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान मुन्नार का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह एक राष्ट्रीय उद्यान है। यह पार्क मुन्नार में घूमने वाली एक मुख्य जगह है। इस पार्क में आप स्वयं के वाहन से या बस के द्वारा आ सकते हैं। यहां पर आने के लिए प्राइवेट बस और सरकारी बस की सुविधा है। यहां पर पार्किंग की सुविधा मिल जाती है। इस नेशनल पार्क में प्रवेश के लिए टिकट लगती है। यहां पर भारतीय और विदेशी लोगों के लिए अलग-अलग टिकट लगती है। अगर आप कैमरा और वीडियो फिल्म शूट करना चाहते हैं, तो उसके लिए अलग से चार्ज लिया जाता है। इस पार्क के अंदर आप बस के द्वारा घूम सकते हैं।
इस नेशनल पार्क में नीलगिरी तहर देखने के लिए मिलती है। यह एक प्रकार की बकरी की प्रजाति है और यह बकरी केरल के इस राष्ट्रीय उद्यान में ही पाई जाती है। यह बकरी बहुत सुंदर लगती है और आप इसे आराम से, इस पार्क में घूमते हुए देख सकते हैं। यह जगह नीलगिरी तहर के लिए संरक्षित किया गया है। यह इसका प्राकृतिक आवास स्थल है। यहां पर आपको नीलकुरिंजी फूल भी देखने के लिए मिलते हैं, जो 12 साल में एक बार खिलते हैं। यह पार्क इन फूलों के लिए भी प्रसिद्ध है। यह फूल पूरी पहाड़ी में खिलते हैं, जिससे पूरी पहाड़ी नीले कलर की दिखती है। यह बहुत ही सुंदर लगती है। आप यहां पर आकर बहुत अच्छा समय बिता सकते हैं। यहां पर आपको चारों तरफ सुंदर पहाड़ियां और जंगल का दृश्य देखने के लिए मिलता है। यह पार्क 97 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह पार्क केरल का पहला नेशनल उद्यान है। यह मुन्नार में घूमने लायक एक मुख्य जगह है। आप यहां पर आ सकते हैं।
नायमकड़ा वॉटरफॉल मुन्नार - Nayamakada Waterfall Munnar
नायमकड़ा वॉटरफॉल मुन्नार का एक मुख्य प्राकृतिक पर्यटन स्थल है। यह वाटरफॉल बहुत सुंदर है। यह वॉटरफॉल एराविकुलम नेशनल पार्क में स्थित है। आप यहां पर ट्रैकिंग करके पहुंच सकते हैं और इस वाटरफॉल का सुंदर दृश्य देख सकते हैं। यह वाटरफॉल 1600 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिरता है और यह वाटरफॉल बड़ी-बड़ी चट्टानों के बीच से गिरता है, जो बहुत ही सुंदर लगता है। यहां पर आपको बहुत सारे छोटे छोटे वाटरफॉल देखने के लिए मिल जाते हैं। गर्मी में इस वाटरफॉल में पानी नहीं रहता है। मगर आप यहां पर ठंड और बरसात के समय इस वाटरफॉल को देखने के लिए आ सकते हैं।
अनामुडी व्यू प्वाइंट मुन्नार - Anamudi View Point Munnar
अनामुडी व्यू प्वाइंट मुन्नार का एक मुख्य स्थल है। अनामुडी एराविकुलम नेशनल पार्क के अंदर स्थित है। यहां से आप मुन्नार का सुंदर दृश्य देख सकते हैं। यह मुन्नार की सबसे ऊंची चोटी है। यह चोटी 2695 मीटर ऊंची है। यह पूरे केरल में स्थित सबसे ऊंची चोटी में से एक है। यहां पर पहुंचने के लिए आप चढ़ाई कर सकते हैं। यहां पर आकर आपको बहुत अच्छा लगेगा। यह जगह बहुत सुंदर है।
कुण्डला बांध मुन्नार - Kundala Dam Munnar
कुण्डला बांध मुन्नार में घूमने लायक एक मुख्य जगह है। यह एक सुंदर जलाशय है। यह जलाशय से चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां पर आपको चारों तरफ हरियाली देखने के लिए मिलती है। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है। आप इस जलाशय में बोटिंग का मजा ले सकते हैं। यहां पर बोटिंग के अलग-अलग चार्जेस रहते हैं। यहां पर पार्किंग की भी सुविधा उपलब्ध है। आपको यहां पर कैंटीन भी मिल जाती है, जहां पर आपको खाने पीने का सामान मिल जाता है। आप यहां पर आकर प्रकृति का सुंदर दृश्य देख सकते हैं। जलाशय के चारों तरफ हरा भरा जंगल है।
Please do not enter any spam link in comment box