गाजीपुर जिले के दर्शनीय स्थल - Places to visit in Ghazipur district / गाजीपुर जिले के आसपास घूमने वाली प्रमुख जगह
गाजीपुर उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख जिला है। गाजीपुर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से करीब 350 किलोमीटर दूर है। गाजीपुर जिला गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है। गाजीपुर जिला अफीम की खेती के लिए प्रसिद्ध है। गाजीपुर प्राचीन नगर वाराणसी से करीब 80 किलोमीटर दूर है। गाजीपुर जिले में आप रेल माध्यम से और रोड माध्यम से पहुंच सकते हैं। गाजीपुर उत्तर प्रदेश में, उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा के पास स्थित है। कर्मनाशा नदी बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा बनाते हुए गाजीपुर जिले से बहती है और गंगा नदी में आकर मिल जाती है। गाजीपुर जिला में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। चलिए जानते हैं - गाजीपुर जिले में कौन-कौन सी जगह घूमने लायक है।
गाजीपुर में घूमने की जगह - Ghazipur me ghumne ki jagah
दादरी घाट गाजीपुर - Dadri Ghat Ghazipur
दादरी घाट गाजीपुर का एक मुख्य स्थल है। यह घाट गाजीपुर में गंगा नदी के किनारे बना हुआ है। यह घाट बहुत सुंदर है। यहां पर आपको रेत का किनारा देखने के लिए मिलता है, जहां पर आप बैठकर सूर्यास्त का बहुत सुंदर दृश्य देख सकते हैं। यहां पर शाम के समय, समय बिताना बहुत अच्छा लगता है। यहां पर आप गंगा नदी में स्नान भी कर सकते हैं। घाट के पास में ही राधा कृष्ण मंदिर और शनि मंदिर देखने के लिए मिलता है। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है। मकर संक्रांति के समय यहां पर बहुत सारे लोग आते हैं।
संकट मोचन मंदिर गाजीपुर - Sankat Mochan Temple Ghazipur
संकट मोचन मंदिर गाजीपुर का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर गाजीपुर में दादरी घाट के पास में ही बना हुआ है। यह मंदिर हनुमान जी को समर्पित है। मंदिर के प्रवेश द्वार में विष्णु भगवान जी और हनुमान जी की बहुत ही सुंदर प्रतिमा देखने के लिए मिलती है। मंदिर के गर्भ गृह में हनुमान जी के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। यहां पर और भी बहुत सारे देवी देवताओं की प्रतिमाएं विराजमान है।
बाबा अमरनाथ मंदिर गाजीपुर - Baba Amarnath Temple Ghazipur
बाबा अमरनाथ मंदिर गाजीपुर का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर शिव भगवान जी को समर्पित है। मंदिर के गर्भ गृह में शिव भगवान जी का शिवलिंग विराजमान है। इस मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग स्थापित है और यह मंदिर बहुत प्राचीन है। सावन सोमवार और महाशिवरात्रि में यहां पर बहुत सारे लोग भगवान शिव के दर्शन करने के लिए आते हैं। यह मंदिर मुख्य गाजीपुर शहर में स्थित है। आप यहां पर आकर भगवान शिव के दर्शन कर सकते हैं।
लॉर्ड कार्नवालिस का मकबरा गाजीपुर - Tomb of Lord Cornwallis Ghazipur
लॉर्ड कार्नवालिस का मकबरा गाजीपुर का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह मकबरा बहुत ही सुंदर बना हुआ है। यह मकबरा लॉर्ड कार्नवालिस की स्मृति में बनाया गया है। लॉर्ड कार्नवालिस की मृत्यु इसी स्थान पर 5 अक्टूबर 1805 ईस्वी को हुई थी। यह मकबरा गार्डन के बीच में बना हुआ है। इस मकबरे का आकार वृत्ताकार है और विशाल गुंबद युक्त संरचना में 12 खंभों पर यह मकबरा टिका हुआ है। यहां पर लॉर्ड कार्नवालिस की सफेद संगमरमर की मूर्ति एक वर्गाकार चबूतरे पर रखी हुई है। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है। चारों तरफ सुंदर गार्डन बना हुआ है। आप यहां पर आकर अपना बहुत अच्छा समय बिता सकते हैं। यह मकबरा गाजीपुर में गाजीपुर चोचकपुर पर मेन रोड पर स्थित है।
पोस्टा घाट गाजीपुर - Posta Ghat Ghazipur
पोस्टा घाट गाजीपुर का एक सुंदर घाट है। यह घाट गंगा नदी के किनारे बना हुआ है। यह घाट पहुंचने के लिए आपको सकरी सड़कों से होते हुए घाट तक आना होता है। यहां पर आपको गंगा नदी का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां पर बहुत सारे लोग गंगा नदी में स्नान का भी मजा लेते हैं। आप भी यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं।
महाहर धाम गाजीपुर - Mahahar Dham Ghazipur
महाहर धाम गाजीपुर का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यहां पर आपको शिव भगवान जी का प्राचीन मंदिर देखने के लिए मिलता है। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है, कि इस मंदिर की स्थापना राम के पिता जी दशरथ ने की थी। यहां पर आपको शिव भगवान जी के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर आपको शिवलिंग देखने के लिए मिलता है, जो कुछ अलग प्रकार का है। यहां पर श्रावण सोमवार के समय बहुत ज्यादा भीड़ लगती है। बहुत सारे लोग भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए आते हैं।
महाहर धाम पर आपको और भी बहुत सारे मंदिर देखने के लिए मिल जाते हैं। यहां पर राधे श्याम मंदिर, दुर्गा माता मंदिर, भैरव बाबा का मंदिर, राम जानकी मंदिर देखने के लिए मिलता है। यहां पास ही में एक तालाब बना हुआ है और एक गार्डन बना हुआ है। वह भी आप देख सकते हैं। यहां पर महाशिवरात्रि और सावन सोमवार के समय बहुत बड़ा मेला लगता है, जिसमें बहुत सारे लोग शामिल होते हैं। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं।
भगवान परशुराम मंदिर गाजीपुर - Lord Parshuram Temple Ghazipur
भगवान परशुराम मंदिर गाजीपुर शहर का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर पूरे भारतवर्ष में प्रसिद्ध है। यह मंदिर प्राचीन है। यहां पर आपको भगवान परशुराम की प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यह मंदिर गाजीपुर शहर में हरपुर में स्थित है। मंदिर मुख्य सड़क में स्थित है और आप यहां पर आसानी से पहुंच सकते हैं। मंदिर गाजीपुर जमानिया रोड पर स्थित है।
मां कामाख्या देवी मंदिर गाजीपुर - Maa Kamakhya Devi Temple Ghazipur
मां कामाख्या देवी मंदिर गाजीपुर का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर गाजीपुर में गहमर गांव में स्थित है। यह मंदिर बहुत प्राचीन है। यहां पर कामाख्या देवी की बहुत ही सुंदर प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। कहा जाता है, कि इस मंदिर में आकर मनोकामना मांगने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। इसलिए यहां पर बहुत सारे लोग आते हैं। आप भी यहां पर आकर मां के दर्शन कर सकते हैं।
श्री सिद्ध पीठ मौनी बाबा मठ गाजीपुर - Shri Siddha Peeth Mouni Baba Math Ghazipur
श्री सिद्ध पीठ मौनी बाबा मठ गाज़ीपुर का एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यह मठ मंदिर गंगा नदी के किनारे बना हुआ है। यह गाजीपुर में चोचकपुर में स्थित है। आप यहां पर आकर घूम सकते हैं। आपको अच्छा लगेगा। गंगा नदी का यहां पर आपको सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां पर मकर संक्रांति के समय मेला भी लगता है, जिसमें बहुत सारे लोग यहां पर घूमने के लिए आते हैं।
Please do not enter any spam link in comment box