देवरिया जिले के दर्शनीय स्थल - Places to visit in Deoria District / देवरिया जिले के आसपास घूमने वाली प्रमुख जगह
देवरिया उत्तर प्रदेश का प्रमुख जिला है। देवरिया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से करीब 317 किलोमीटर दूर है। देवरिया जिला उत्तर प्रदेश में, उत्तर प्रदेश और बिहार के बॉर्डर के पास स्थित है। देवरिया जिले में मुख्य रूप से छोटी गंडक और राप्ती नदी बहती है। यह नदियां देवरिया जिला की प्रमुख नदियां है। देवरिया जिला 1946 को गोरखपुर जिले से अलग होकर एक नए जिले के रूप में स्थापित किया गया। देवरिया जिले में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। चलिए जानते हैं - देवरिया जिले में कौन-कौन सी जगह घूमने लायक है।
देवरिया जिले में घूमने वाली जगह - Deoria mein ghumne ki jagah
आदिशक्ति मां देवरही मंदिर देवरिया - Adishakti Maa Deorahi Temple Deoria
आदिशक्ति मां देवरही मंदिर देवरिया जिले का एक प्रसिद्ध मंदिर है। देवरिया जिले का नाम देवरही मंदिर के नाम से ही लिया गया है। यह मंदिर पूरे देवरिया जिले में प्रसिद्ध है। यह 1 शक्तिपीठ है और यहां पर आपको मां देवरिया के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। मंदिर के गर्भ गृह में मां देवरिया की बहुत ही सुंदर प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। गर्भ ग्रह पूरा चांदी से बना हुआ है और बहुत ही सुंदर लगता है।
मां देवरही मंदिर के पास ही में आपको एक तालाब देखने के लिए मिलता है। यहां पर गौशाला भी देखने के लिए मिलती है। यहां पर प्रसाद की बहुत सारी दुकान भी है। आप यहां पर आकर मंदिर में घूम सकते हैं। आपको बहुत अच्छा लगता है। इस मंदिर में आपको और भी बहुत सारे मंदिर देखने के लिए मिल जाते हैं। यहां पर आपको शिव दरबार देखने के लिए मिलता है, जहां पर शिव भगवान जी के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर आपको दुर्गा जी के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। यह मंदिर देवरिया जिले में कासिया बाईपास रोड पर स्थित है। यह देवरिया की सबसे अच्छी जगह है।
श्री सोमनाथ मंदिर देवरिया - Shri Somnath Mandir Deoria
श्री सोमनाथ मंदिर देवरिया शहर का प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर देवरिया जिले में कासिया बाईपास में स्थित है। यह मंदिर शिव भगवान जी को समर्पित है। मंदिर में आपको शिवलिंग के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। गर्भ ग्रह में शिवलिंग विराजमान है। शिवलिंग के साथ आपको यहां पर नाग देवता जी, नंदी भगवान जी, गणेश जी के और पार्वती जी के दर्शन करने के लिए मिल जाते हैं।
श्री सोमनाथ मंदिर के पास में एक कुंड बना हुआ है, जो बहुत सुंदर लगता है। यह मंदिर पूरे देवरिया शहर में प्रसिद्ध है। यहां पर सोमवार के दिन बहुत ज्यादा भीड़ लगती है। बहुत सारे भक्त भगवान शिव के दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां पर मंदिर के पास ही में आपको राम जानकी मंदिर भी देखने के लिए मिलता है। यहां पर महाशिवरात्रि और सावन सोमवार के समय बहुत बड़ा मेला लगता है, जिसमें लोग भारी संख्या में सम्मिलित होते हैं।
श्री तिरुपति बालाजी मंदिर देवरिया - Sri Tirupati Balaji Mandir Deoria
श्री तिरुपति बालाजी मंदिर देवरिया जिले का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर देवरिया शहर में कासिया बाईपास रोड में स्थित है। इस मंदिर में गर्भगृह में आपको तिरुपति बालाजी के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यह मंदिर द्रविड़ स्टाइल में बनाया गया है, जिससे यह आकर्षक लगता है। यहां पर बहुत सारे देवी देवता विराजमान है। आप देवरिया घूमने के लिए आते हैं, तो यहां पर भी आ सकते हैं।
श्री हनुमान जी मंदिर देवरिया - Shri Hanuman Ji Mandir Deoria
श्री हनुमान जी मंदिर देवरिया शहर का प्रसिद्ध मंदिर है। यह एक सिद्ध मंदिर है। इस मंदिर को मनोकामना पूर्ति मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है, कि इस मंदिर में आकर मनोकामना मांगने से जरूर पूरी होती है। यहां पर आपको हनुमान जी के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यह मंदिर बहुत ही सुंदर है। मंदिर के पास में एक तालाब भी देखने के लिए मिलता है। इस तालाब में बहुत सारी मछलियां हैं। मंदिर के बाहर हनुमान जी को चढ़ाने के लिए लड्डुओं की दुकान भी देखने के लिए मिलती है। यहां पर हनुमान जी की प्रतिमा बहुत सुंदर है। यहां पर मंगलवार और शनिवार के दिन बहुत सारे लोग घूमने के लिए आते हैं। आप यहां पर आकर अपना बहुत अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। यह मंदिर पूरे देवरिया जिले में प्रसिद्ध है। यह मंदिर देवरिया जिले में राघव नगर में स्थित है।
अष्टभुजा माता मंदिर देवरिया - Ashtabhuja Mata Temple Deoria
अष्टभुजा माता मंदिर देवरिया शहर का प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर देवरिया जिले में अगस्तपार में स्थित है। यह मंदिर मां दुर्गा को ही समर्पित है। इस मंदिर में नवरात्रि के समय बहुत भीड़ लगती है। यहां नवरात्रि के समय मेला लगता है, जिसमें बहुत सारे लोग शामिल होते हैं। मंदिर के पास में ही आपको यज्ञशाला देखने के लिए मिलती है। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है और बहुत शांति मिलती है।
महाराज जी की कुटी देवरिया - Maharaj ji ki Kuti Deoria
महाराज जी की कुटी देवरिया जिले का एक धार्मिक स्थल है। महाराज जी की कोठी देवरिया में पौकवादी में स्थित है। यहां पर आपको प्राचीन मंदिर देखने के लिए मिलता है, जो शिव भगवान जी को समर्पित है और यहां पर आपको एक तालाब भी देखने के लिए मिलता है। यह तालाब चौकोर आकार में बना हुआ है। चारों तरफ का यहां का वातावरण बहुत सुंदर है। यहां पर आकर अच्छा लगता है।
दुग्धेश्वर नाथ मंदिर देवरिया - Dugdheshwar Nath Temple Deoria
दुग्धेश्वर मंदिर देवरिया जिले का प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर शिव भगवान जी को समर्पित है। यह मंदिर मुख्य देवरिया शहर से 22 किलोमीटर दूर रुद्रपुर स्थित है। इस मंदिर को छोटा काशी या नाथ शिव मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर में आपको शिव भगवान जी के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यह मंदिर बहुत प्राचीन है और मंदिर में विराजमान शिवलिंग करीब 11 वीं शताब्दी का है। यहां पर सावन सोमवार के समय बहुत ज्यादा भीड़ लगती है। बहुत सारे भक्त कावड़िया लेकर भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए आते हैं। मंदिर के पास में आपको तालाब भी देखने के लिए मिलता है, जो बहुत सुंदर लगता है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। आपको अच्छा लगेगा। यह मंदिर मुख्य रुद्रपुर शहर से करीब 2 किलोमीटर दूर है।
दुग्धेश्वर नाथ मंदिर के पास में आपको और भी बहुत सारे प्राचीन मंदिर देखने के लिए मिल जाते हैं। यहां पर मां काली जी का मंदिर, श्री साईं बाबा जी का मंदिर, विश्वकर्मा जी का मंदिर, राधे कृष्ण जी का मंदिर देखने के लिए मिलता है। यहां पर एक और तालाब देखने के लिए मिलता है, जिसके चारों तरफ सीढ़ियां बनी हुई है और बीच में मंदिर बना हुआ है। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है।
दीर्घेश्वरनाथ मंदिर देवरिया - Dirgheshwarnath temple Deoria
दीर्घेश्वरनाथ मंदिर देवरिया जिले का प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर देवरिया जिले में सलेमपुर के पास स्थित है। यह मंदिर शिव भगवान जी को समर्पित है। यहां पर प्राचीन शिवलिंग के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है, कि मंदिर की स्थापना अश्वत्थामा और गुरु द्रोणाचार्य ने की थी। यह गुरु द्रोणाचार्य और अश्वत्थामा की तपोस्थली है और कहा जाता है कि यहां पर अश्वत्थामा सुबह के समय पूजा करने के लिए आते हैं और शिव भगवान की पूजा करके चले जाते हैं।
यह मंदिर एक और कारण से प्रसिद्ध है, कहा जाता है कि यहां आकर, जो भी व्यक्ति पूजा करता है। उसकी उम्र लंबी होती है। यह मंदिर परिसर बहुत सुंदर है और शिव जी की शिवलिंग भी बहुत सुंदर है। यहां पर शिवरात्रि और सावन के समय बहुत बड़ा मेला भरता है, जिसमें बहुत सारे लोग सम्मिलित होते हैं। आप भी यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं और शिव भगवान जी के दर्शन कर सकते हैं। यहां पर शिव भगवान जी के अलावा आपको दुर्गा जी के भी दर्शन करने के लिए मिल जाते हैं।
मां भांगड़ा भवानी मंदिर देवरिया - Maa Bhangra Bhavani Temple Deoria
मां भांगड़ा भवानी मंदिर देवरिया शहर का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर देवरिया जिले में मझौली राज में स्थित है। यह मंदिर प्राचीन है। इस मंदिर का निर्माण मझौली राज के राजा ने करवाया था। मां भांगड़ा भवानी दुर्गा जी का ही स्वरूप है। कहा जाता है, कि यहां पर आकर सभी की मनोकामनाएं पूरी होती है। आप भी यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। नवरात्रि में यहां पर बहुत ज्यादा भीड़ रहती है।
बाबा हंसनाथ मंदिर देवरिया - Baba Hansnath Temple Deoria
बाबा हंसनाथ मंदिर देवरिया के पास स्थित एक सुंदर मंदिर है। यह मंदिर उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा पर स्थित है। यह मंदिर छोटी गंडक नदी के किनारे बना हुआ है। यह मंदिर शिव भगवान जी को समर्पित है। मंदिर में आपको बहुत बड़े शिवलिंग के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर शिवरात्रि और सावन सोमवार में बहुत ज्यादा भीड़ लगती है। यह मंदिर प्राचीन है और यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है।
जालपा माता मंदिर भटनी देवरिया - Jalpa Mata Mandir Bhatni Deoria
जालपा माता मंदिर देवरिया का प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर देवरिया जिले में भटनी ब्लॉक में छोटी गंडक नदी के किनारे बना हुआ है। यह मंदिर बहुत ही सुंदर लगता है। मंदिर में जालपा माता की प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। जालपा माता की प्रतिमा बहुत सुंदर है। यहां पर नवरात्रि में बहुत ज्यादा भीड़ लगती है। कहा जाता है, कि मां जालपा के दर्शन करने से और मन्नत मांगने से आपकी इच्छा जरूर पूरी होती है। यह मंदिर छोटी गंडक नदी के किनारे बना हुआ है। आप यहां पर आकर नदी का सुंदर दृश्य देख सकते हैं और यहां पर शांति से कुछ समय बिता सकते हैं।
परशुराम धाम देवरिया
Please do not enter any spam link in comment box