बड़ा अखाड़ा मंदिर मैहर - Bada Akhada Mandir Maihar
बड़ा अखाड़ा मैहर शहर का एक प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर शिव भगवान जी को समर्पित है। बड़ा अखाड़ा मंदिर में आपको शिव भगवान जी का एक बहुत बड़ा शिवलिंग देखने के लिए मिलता है, जो मंदिर के ऊपर बना हुआ है। यहां पर आपको बहुत सारे शिवलिंग देखने के लिए मिलते हैं। शायद इन शिवलिंग की संख्या 101 है। यहां पर आश्रम भी बना हुआ है, जहां पर ब्राह्मणों को शिक्षा दीक्षा दी जाती है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है।
हम लोग भी बड़ा अखाड़ा ऑटो से घूमने गए थे। हम लोगों ने ऑटो बुक किया था। मैहर में चार धाम की यात्रा करने के लिए। मैहर में आपको चार प्रमुख मंदिर घूमने के लिए मिल जाते हैं और इन्हीं मंदिर को मैहर के चार धाम मंदिर कहा जाता है। हम लोग बड़ा अखाड़ा मंदिर पहुंचे, तो यहां पर हम लोगों को शिव मंदिर देखने को मिला। शिव मंदिर बहुत खूबसूरत था और मंदिर के ऊपर बहुत बड़ा शिवलिंग भी बना हुआ था। इस मंदिर को श्री सर्व देव रामेश्वरम मंदिर कहा जाता है। इस मंदिर के ऊपर यह नाम लिखा था। मंदिर के अंदर हम लोग गए, तो हम लोगों को यहां पर ढेर सारे शिवलिंग के दर्शन करने के लिए मिले। मंदिर के अंदर एक मुख्य शिवलिंग भी रखे हुए थे, जिनके आप दर्शन कर सकते हैं। आपको यहां पर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने भी मिल जाते हैं। मुख्य शिवलिंग के चारों तरफ छोटे-छोटे शिवलिंग रखे हुए हैं। आप सभी शिवलिंग के दर्शन करते हुए परिक्रमा लगा सकते है।
उसके बाद हम लोग बाहर आए, तो मंदिर के बाहर हम लोगों को एक कुआं देखने के लिए मिला। इस कुएं के बारे में कहा जाता है, कि यह प्राचीन कुआं है और इस कुआ में का निर्माण यहां के राजा ने करवाया था। कहा जाता है कि इस कुआ के अंदर खजाना है। इस बात के बारे में मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है। मगर यहां के लोगों का कहना है, कि इसके अंदर कुछ ना कुछ तो है।
बड़ा अखाड़ा में आपको आश्रम भी देखने के लिए मिलता है। आश्रम का जो प्रवेश द्वार है। वह बहुत ही खूबसूरत है। आश्रम के प्रवेश द्वार में आपको हनुमान जी की प्रतिमा देखने के लिए मिलती है और शंकर जी की प्रतिमा देखने के लिए मिलती है, जो बहुत ही खूबसूरत लगती है। यहां पर श्री राम जी का मंदिर भी आपको देखने के लिए मिल जाता है। हम लोग इस आश्रम में भी घूम चुके हैं। इस आश्रम में गौशाला भी है और वैसे अब इस आश्रम में अंदर जाने की परमिशन नहीं है। मगर बहुत साल पहले हम लोग इस आश्रम में अंदर भी घूम कर आए थे। इस आश्रम के अंदर आपको बगीचा भी देखने के लिए मिल जाता है। यहां पर बहुत सारे ब्राह्मण विद्यार्थी रहते हैं, जिन्हें यहां पर शिक्षा दीक्षा दी जाती है। बड़े अखाड़े में आकर हम लोग को बहुत अच्छा लगा और आप लोग यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं।
बड़ा अखाड़ा मंदिर मैहर की फोटो - Bara Akhada Mandir Maihar ki Photo
![]() |
बड़ा अखाड़ा शिव मंदिर |
![]() |
बड़े अखाड़े में स्थित राम की बगिया मंदिर |
![]() |
बड़े अखाड़े में स्थित आश्रम और मंदिर |
![]() |
बड़े अखाड़े में स्थित शिव जी का बड़ा सा शिवलिंग |
अगर आपको यह लेख पसंद आया हो, तो आप इसे अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर शेयर करें। ताकि उन्हें भी मैहर के बड़े अखाड़े के बारे में जानकारी मिल सके।
Please do not enter any spam link in comment box