श्री कौशांबी जी दिगम्बर जैन तीर्थ - Shri Kaushambi Ji Digambar Jain Tirtha / Kaushambi Travel
जैन मंदिर कौशांबी में स्थित एक धार्मिक स्थल है। यह जैन धर्म के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल है। यहां पर हम लोगों को भगवान बुद्ध की एक मूर्ति देखने के लिए मिली, जो सफेद संगमरमर की बनी थी। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है, कि इस मंदिर में स्थापित मूर्ति यमुना नदी से प्राप्त हुई थी। इसलिए यह मंदिर प्रसिद्ध है और जो भी पर्यटक यहां पर घूमने आता है। वह इस मंदिर में जरूर घूमता है।
घोषिता राम विहार स्थल घूम कर अब हम लोगों को जैन मंदिर जाना था। घोषिता राम विहार स्थल से जैन मंदिर करीब 1 से डेढ़ किलोमीटर दूर होगा। हम लोग जैन मंदिर की तरफ चलने लगे और रास्ते में हमें घोड़े देखने के लिए मिले, काफी करीब से हम लोगों ने घोड़े को देखा। यहां पर घोड़ों के सामने वाले पैरों में रस्सी बांध देते हैं, ताकि वह कहीं दूर ना चले जाएं और उन्हें मैदानों में छोड़ देते हैं, तो वह घास चढ़ते रहते हैं। हम लोगों ने घोड़ों के साथ फोटो भी खींची और जैन मंदिर की तरफ बढ़ चले। जैन मंदिर में पहुंचकर हम लोगों को बहुत सारे बच्चे देखने के लिए मिले, जो मंदिर में अंदर बाहर खेल रहे थे। हम लोग मंदिर के अंदर गए, तो मंदिर में एक लड़की ने मंदिर का द्वार खोला। हम लोगों को मुख्य मंदिर के तो दर्शन करने नहीं मिले, मगर बाहर से ही हम लोगों ने मंदिर में दर्शन किए। मंदिर के दीवारों पर कुछ प्रवचन लिखे हुए थे। वह हम लोगों ने पढ़े। मंदिर के एक तरफ में छोटे-छोटे मंदिर बने हुए थे। मगर वह बंद थे। हम लोग ने उन मंदिरों को बाहर से देखा। यहां पर हम लोगों को बुद्ध भगवान की एक मूर्ति भी देखने के लिए मिली जो पत्थर से बनी थी।
मंदिर में जो पुजारी पूजा करते हैं। वह सुबह और शाम के समय आते हैं। पूजा करने के लिए, बाकी अगर कोई भी पर्यटक मंदिर घूमने आता है, तो मंदिर के कर्मचारी मंदिर का गेट खोल देते हैं। मंदिर के एक तरफ हम लोगों को प्राचीन मूर्तियां देखने के लिए मिली। यह मूर्तियां भगवान बुद्ध की थी। मंदिर के बाहर परिसर में एक प्राचीन कुआ था। इस कुआँ में जाने का रास्ता मंदिर से नहीं था। मंदिर के बाहर से इस कुआ में जाने का रास्ता था। मगर हम लोगों ने कुएं को मंदिर परिसर से ही देखा और मंदिर घूम कर, हम लोग बाहर निकल गए। बाहर हम लोगों को बहुत सारे बच्चे देखने के लिए मिले , जो ग्रामीण ही थे और खेल रहे थे। कुछ बच्चे हम लोग के पास आए और पैसे मांगने लगे। हम लोगों ने उन्हें कुछ पैसे दे दिए। उसके बाद यहां पर हम लोगों को और ढेर सारे घोड़े देखने के लिए मिले और हम लोगों ने बहुत सारी फोटो क्लिक करें।
Please do not enter any spam link in comment box