उदयगिरि की गुफाएं एवं पहाड़ी विदिशा मध्य प्रदेश - Udayagiri Caves and Hill Vidisha Madhya Pradesh उदयगिरि की गुफाएं विदिशा शहर का एक प्रमुख ऐतिहासिक धरोहर है। यहां पर आपको प्राचीन गुफाएं देखने के लिए मिलती है। यह गुफाएं जैन और हिंदू धर्म से संबंधित है। इन गुफाओं में आपको प्राचीन लोक कथाओं के बारे में और मूर्तियां देखने के लिए मिलती हैं। इन मूर्तियों की नक्काशी बहुत ही सुंदर है। यह गुफाएं उदयगिरि की पहाड़ियों में फैली हुई हैं। यहां पर कुल 20 गुफाएं हैं। यहां पर 18 गुफाएं हिंदू धर्म की है और 2 गुफाएं जैन धर्म की है। यह गुफाएं चौथी और पांचवी शताब्दी की है। इन गुफाओं को बनाने का मकसद हिंदू और जैन धर्म का प्रसार करना था। यहां पर आपको उदयगिरि की पहाड़ियां देखने मिलती है। यहां पर हरियाली देखने के लिए मिलती है। बेस नदी (हलाली नदी) का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। चारों तरफ यहां पर खेत है। उदयगिरि की पहाड़ी की सबसे ऊंची चोटी से आप सुंदर दृश्य देख सकते हैं। विदिशा की उदयगिरि गुफाओं के दर्शन - Vidisha ki Udaygiri Gufa ke Darshan उदयगिरि की गुफाओं में हम लोग अपनी गाड़ी से गए थे। य
Madhya Pradesh Tourism इस ब्लाॅग के माध्यम से आप लोगों को मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल, मेले, सांस्कृतिक गतिविधियाॅ, और बहुत सारी जगहों की जानकारी मिलेगी।