लोहांगी पर्वत विदिशा, मध्य प्रदेश - Lohangi Parvat Vidisha, Madhya Pradesh
लोहांगी पहाड़ विदिशा शहर का एक प्रसिद्ध जगह है। यहां पर आप घूमने के लिए आ सकते हैं। लोहांगी पहाड़ विदिशा शहर के बीचो बीच में स्थित है। यहां पर एक ऊंची पहाड़ी है और इस पहाड़ी के ऊपर आपको शंकर जी का मंदिर देखने के लिए मिलता है। यहां पर एक प्राचीन दरगाह भी बनी हुई है। यहां पर शंकर जी का मंदिर और दरगाह आमने सामने बने हैं। यह हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक लगता है। लोहांगी पहाड़ से आप विदिशा शहर के सुंदर दृश्य को देख सकते हैं। यहां पर आप दिन के समय घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां पर आपको प्राचीन कलाकृतियां भी देखने के लिए मिलती हैं। यहां पर एक स्तंभ है, जो बहुत सुंदर लगता है। यहां पर बैठने की व्यवस्था भी की गई है। यहां पर आकर अच्छा लगता है। मगर इस जगह को बहुत अच्छा बनाने की कोशिश की गई है, मगर फिर भी इस जगह में कुछ कमी आपको देखने के लिए मिलेगी।
लोहांगी पर्वत विदिशा शहर के बीचो बीच में स्थित है और यहां पर आप बहुत आसानी से जा सकते हैं। मगर यहां पर जाने का, जो रास्ता है। वह बहुत सकरा है। पतली सी सड़क इस जगह तक जाती है और यहां पर पार्किंग के लिए भी अच्छी जगह नहीं है। दोनों तरफ घर बने हुए हैं। आपको अपनी गाड़ी छोटी सी जगह में ही खड़ी करनी पड़ेगी और इस जगह पर आपकी कार, तो नहीं जा सकती है। आप बाइक से ही इस जगह पर जा सकते हैं। इस जगह पर पहुंचकर हम लोग सीढ़ियां चढ़ना शुरू किए हैं। यहां पर सीढ़ियों में भी कुछ दूरी तक घर बने हुए हैं। यहां पर सीढ़ियों में जगह-जगह पर कचरा था। यहां पर सफाई बहुत कम की जाती है। वैसे यह एक प्राचीन धरोहर है, तो इसे संभाल कर रखना चाहिए। मगर यहां पर सफाई की बहुत कमी थी।
हम लोग सीढ़ियां चढ़कर लोहांगी पहाड़ पहुंचे, तो हम लोगों को यहां पर बहुत सुंदर गार्डन देखने के लिए मिला। यहां पर बैठने के लिए अच्छी जगह बनाई गई थी और यहां पर साफ-सफाई थी। मगर यहां पर लोकल युवा वर्ग के लोग आकर ऐसे ही बैठे रहते हैं। यहां पर हमें सिक्योरिटी गार्ड भी देखने के लिए नहीं मिला। मगर यह जगह सुंदर थी।
लोहांगी पर्वत पर हम लोगों को प्राचीन दरगाह देखने के लिए मिलेती है। यह दरगाह बहुत ही सुंदर लग रही थी। हम लोगों ने इस दरगाह के बाहर से ही दर्शन किए। उसके बाद इस दरगाह के ठीक सामने ही शंकर भगवान जी का मंदिर बना हुआ है। यहां पर शिवलिंग विराजमान है और हमने शिव भगवान जी के भी दर्शन किए। हम लोगों को बहुत अच्छा लगा। हम लोग कुछ देर यहां पर पेड़ के नीचे बैठे रहे। यहां से आप विदिशा शहर के चारों तरफ के दृश्य को देख सकते हैं, जो बहुत सुंदर लगता है। यहां पर आपको कुछ प्राचीन निर्माण भी देखने के लिए मिलता है। शायद यहां पर प्राचीन इमारत बनी होगी, मगर वक्त के साथ यह इमारत पूरी तरह खत्म हो गई है। यहां पर सिर्फ अब इसके अवशेष ही देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर आपको एक प्राचीन कलाकृति भी देखने के लिए मिलती है। यह एक स्तंभ है। यह पूरी तरह पत्थर का बना हुआ है और बहुत सुंदर लगता है। इस स्तंभ के चारों तरफ रेलिंग लगा दी गई है। ताकि कोई भी से नुकसान ना पहुंचाएं। यहां पर आपको बहुत ही सुंदर सूर्यास्त का दृश्य देखने के लिए मिलता है। यह जगह सुंदर है और यहां पर आकर आपको अच्छा लगेगा।
लोहांगी पर्वत कहां पर है - where is lohangi mountain
लोहांगी पर्वत विदिशा शहर की एक प्रसिद्ध जगह है। लोहंगी पर्वत विदिशा शहर के बीचो बीच में स्थित है। यहां पर आप अपने ही बाइक से या स्कूटी से जा सकते हैं। यहां पर आपकी स्कूटी और बाइक के लिए पार्किंग की जगह है। मगर यहां पर आप अच्छी तरह देखकर पार्किंग करें, क्योंकि यहां पर जो जगह है वह ढलाई है। यहां पर आपको सीढ़ियां चढ़कर लोहांगी पर्वत तक पहुंचना रहता है।यह विदिशा रेलवे स्टेशन से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आप यहां पैदल भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
लोहांगी पर्वत की फोटो - photo of Lohangi Mountain
![]() |
लोहांगी पहाड़ से विदिशा का सुंदर दृश्य |
![]() |
लोहांगी पहाड़ पर पत्थर से बना हुआ स्तंभ |
![]() |
लोहांगी पहाड़ पर प्राचीन अवशेष |
![]() |
लोहांगी पहाड़ पर बनी शेड |
![]() |
शिव जी का मंदिर |
![]() |
बैठने के लिए बनी हुई सुंदर छतरी |
Please do not enter any spam link in comment box