बेतवा नदी और घाट विदिशा - Betwa River and Ghats Vidisha
मध्य प्रदेश का विदिशा शहर बहुत ही प्राचीन है। इस विदिशा में घूमने के लिए प्राचीन और धार्मिक जगह मौजूद है। विदिशा शहर बेतवा नदी के किनारे स्थित है। बेतवा नदी के किनारे बहुत सारे धार्मिक स्थल मौजूद है। विदिशा शहर में बेतवा नदी के किनारे बहुत सारे घाट बना है। चलिए जानते है इन घाट के बारे में
बेतवा नदी के प्रमुख घाट - Major Ghats of Betwa River
राम घाट विदिशा - Ram Ghat Vidisha
राम घाट विदिशा शहर का प्रमुख घाट है। यहां पर आपको प्राचीन शंकर जी का मंदिर देखने के लिए मिलता है। यह घाट बहुत सुंदर है। यहां पर आप स्नान भी कर सकते हैं। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है। यहां पर मंदिर भी है। यहां पर शंकर जी का मंदिर पर बना हुआ है। यह मंदिर बहुत सुंदर लगता है। मंदिर के गर्भ गृह में शिवलिंग विराजमान है और मंदिर के मंडप में नंदी भगवान की प्रतिमा विराजमान है।
श्री बाहरा बाबा घाट विदिशा - Shri Bahra Baba Ghat Vidisha
श्री बाहरा बाबा घाट बेतवा नदी के किनारे बना हुआ एक सुंदर घाट है। यहां पर भी आपको मंदिर देखने के लिए मिल जाता है। यहां पर श्री राम जी का मंदिर है। यहां पर बहुत अच्छा लगता है। आप यहां पर भी आकर समय बिता सकते हैं।
श्री महल घाट विदिशा - Shree Mahal Ghat Vidisha
श्री महल घाट विदिशा शहर का एक प्रमुख घाट है। यह घाट भी विदिशा शहर में बेतवा नदी के किनारे बना हुआ है। यहां पर आपको हनुमान जी का मंदिर देखने के लिए मिलता है। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है, कि हनुमान जी के यहां पर दर्शन करने से इच्छा पूरी होती है। यहां पर शंकर जी का मंदिर भी बना हुआ है। श्री अमृतेश्वर महादेव मंदिर के नाम से यह मंदिर प्रसिद्ध है। यहां पर शंकर भगवान जी का शिवलिंग देखने के लिए मिलता है। यह मंदिर लाल कलर से रंगा हुआ है। यह मंदिर बहुत खूबसूरत लगता है। मंदिर के पीछे घाट बना हुआ है, जहां पर जाकर आप बेतवा नदी में नहा सकते हैं। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है। बहुत शांति मिलती है। यहां पर आपको श्री सत्यनारायण, राम दरबार, दुर्गा मंदिर और भैरव महाराज का मंदिर भी देखने के लिए मिल जाएगा।
बड़वाला घाट विदिशा - Barwala Ghat Vidisha
बड़वाला घाट विदिशा शहर का एक प्रमुख घाट है। यह घाट बेतवा नदी के किनारे बना हुआ है। यह घाट विदिशा शहर के प्रमुख शनि देव मंदिर के पीछे बना हुआ है। इस घाट में आप नहा सकते हैं। यहां पर महिलाएं भी नहा सकती हैं। यहां पर चेंजिंग रूम दिए गए हैं, जहां पर कपड़े बदल सकते हैं। यहां पर आपको बहुत सारी प्राचीन मूर्तियां देखने के लिए मिल जाते हैं। यहां पर पीपल के पेड़ के नीचे मूर्तियां रखी हैं, जिनकी लोग परिक्रमा करते हैं। यहां पर बेतवा नदी का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां पर शिव भगवान जी का मंदिर भी बना हुआ है। यहां पर बहुत अच्छा लगता है और बहुत शांति रहती है। यहां पर प्रतिदिन शाम के 6 बजे बेतवा नदी की आरती होती है, जो बहुत ही अच्छी लगती है। यहां पर शाम के समय में, समय बिताना बहुत ही अच्छा लगता है।
त्रिवेणी घाट विदिशा - Triveni Ghat Vidisha
त्रिवेणी घाट विदिशा शहर का एक प्रमुख घाट है। त्रिवेणी घाट में बेतवा और बेस नदी का संगम देखने के लिए मिलता है। यहां पर कोई घाट नहीं है। मगर आप यहां पर आकर इस जगह की सुंदरता को देख सकते हैं। यहां पर बहुत अच्छा लगता है और शांति मिलती है।
जानकी घाट विदिशा - Janki Ghat Vidisha
जानकी घाट विदिशा शहर का एक प्रमुख घाट है। यह घाट भी बेतवा नदी के किनारे बना हुआ है। यह घाट चरण तीर्थ में बना हुआ है। यहां पर आकर अच्छा लगता है।
विदिशा की बेतवा नदी के घाट की फोटो - Photos of Betwa River Ghats
महल घाट |
महल घाट |
श्री हनुमान मंदिर |
बड़वाला घाट |
चकरा घाट, सागर जिला, मध्य प्रदेश
सानौधा का किला, सागर, मध्य प्रदेश
Please do not enter any spam link in comment box