चकरा घाट, सागर जिला, मध्य प्रदेश - Chakra Ghat, Sagar District, Madhya Pradesh
चकरा घाट सागर शहर का एक मुख्य धार्मिक स्थल है। चकरा घाट सागर शहर में सागर झील के किनारे में स्थित है। इस घाट में आपको बहुत सारे प्राचीन मंदिर देखने के लिए मिलते हैं। इस घाट में आपको हनुमान जी का प्राचीन मंदिर देखने के लिए मिलेगा। यहां पर गंगा माता का मंदिर भी बना हुआ है। इस घाट से आपको सागर झील का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां पर बरसात के समय नाव भी चलती है। आप यहां पर नाव में घूमने का भी मजा ले सकते हैं। चकरा घाट में और भी बहुत सारे मंदिर है। यहां पर राम भगवान जी का मंदिर भी आपको देखने के लिए मिलता है। यह सभी मंदिर प्राचीन है। चकरा घाट में मां शीतला माता का प्राचीन मंदिर है। आप इस मंदिर में भी घूम सकते हैं। चकरा घाट में शाम के समय बहुत अच्छा लगता है। शाम के समय यहां पर बहुत सारे लोग घूमने के लिए आते हैं। यहां पर आपको गणेश जी का मंदिर देखने के लिए मिलेगा और यहां पर शंकर जी का मंदिर भी बना हुआ है। यहां पर गंगा मंदिर बरगद के पेड़ के नीचे बना हुआ है। यहां पर आपको सागर किले का एक बुर्ज भी देखने के लिए मिलता है।
चकरा घाट में हम लोग बहुत सही समय घूमने के लिए गए थे। यहां पर हम लोग शाम के समय घूमने के लिए गए थे। चकरा घाट पर जाने के लिए पतली सी सड़क है। इस घाट में जब हम लोग गए, तो यहां पर पार्किंग घाट के बाहर ही बनी हुई है। हम लोगों ने अपनी गाड़ी खड़ी करी और हम लोग घाट के अंदर गए। यहां पर घाट पूरी तरह से पक्का बना हुआ है और यहां पर बहुत सारे लोग घूमने के लिए आए थे। यहां पर कुछ लोग क्रिकेट खेल रहे थे। कुछ लोग यहां पर झील के किनारे बैठे हुए थे और यहां पर बहुत सारे प्राचीन मंदिर है, जिसमें लोग दर्शन कर रहे थे।
हम लोग चकरा घाट पर खाने का सामान लेकर झील के किनारे बैठकर झील के नजारे को देखने लगे। यहां पर वैसे जब हम लोग गए थे। तब झील में पानी नहीं था। तब यह बहुत ज्यादा कीचड़ था। मगर फिर भी यहां पर शाम के समय बैठकर झील को देखना बहुत ही अच्छा लगता है। बहुत शांत माहौल रहता है। यहां पर लाखा बंजारा झील में बीच में पानी भरा था, जिसमें नावे चल रही थी, जिसका दृश्य बहुत ही सुंदर लग रहा था। हम लोग यहां पर कुछ देर बैठे हैं। उसके बाद यहां पर, जो मंदिर बने हुए हैं। हम लोगों ने मंदिर के दर्शन किए। हमें बहुत अच्छा लगा। चकरा घाट के बाहर रोड की तरफ बहुत सारे खाने पीने के ठेले लगते हैं, जहां से आप फुलकी और चाट जैसे फास्ट फूड खा सकते हैं। यहां पर शाम के समय बहुत मजा आता है। शाम के समय यहां पर मंदिरों में आरती होती है। यहां पर आपको कवि पद्माकर की मूर्ति देखने के लिए मिलती है। यह मूर्ति झील के किनारे बनी हुई है। कवि पद्माकर का जन्म सागर जिले में ही हुआ था और उनकी मृत्यु गंगा किनारे कानपुर में हुई थी। आप यह जानकारी मूर्ति में लिखी हुई है, पढ़ सकते हैं।
चकरा घाट का मेला - Chakra ghat ka mela
चकरा घाट का मेला बहुत प्रसिद्ध है और यह मेला मकर संक्रांति के समय यहां पर लगता है। यहां पर बहुत सारे लोग घूमने के लिए आते हैं। मेले में बहुत सारी दुकानें लगती हैं, जहां से आप तरह-तरह के सामान खरीद सकते हैं। यहां पर बहुत मजा आता है।
चकरा घाट कहां पर है - where is chakra ghat
चकरा घाट सागर जिले की एक प्रसिद्ध जगह है। चकरा घाट सागर जिले में सागर झील के किनारे पर बना हुआ एक सुंदर घाट है। यहां पर प्राचीन मंदिर है। इस घाट में आने के लिए आपको सड़क मिल जाती है। आप यहां पर अपनी स्कूटी या कार से आराम से पहुंच सकते हैं। यहां पर पार्किंग की जगह भी है, जहां पर आप अपनी गाड़ी पार्क कर सकते हैं। यहां पर कार आराम से आ सकती है। मगर यहां पर कार के पार्किंग के लिए जगह थोड़ी कम हैए तो आप यहां पर आते हैंए तो स्कूटी से आएंगेए तो बढ़िया रहेगा।
चकरा घाट की फोटो - Photos of Chakra Ghat
महाकवि पद्माकर की मूर्ति |
चकरा घाट के किनारे बने प्राचीन मंदिर |
चकरा घाट के किनारे सागर किले के बुर्ज का दृश्य |
गंगा मंदिर |
शंकर जी का प्राचीन मंदिर |
Please do not enter any spam link in comment box