सूर्य मंदिर रहली और श्री महादेव मंदिर रहली - Surya Mandir Rehli and Shri Mahadev Temple Rehli
रहली का सूर्य मंदिर मध्य प्रदेश का सबसे पुराना सूर्य मंदिर है। यह मंदिर प्राचीन है। यह मंदिर सागर जिले के रहली तहसील में स्थित है। यह मंदिर रहली तहसील में सोनार और देहार नदी के संगम पर बना हुआ है। इस मंदिर में आकर आप लोगों को प्राचीन मंदिर देखने के लिए मिलता है और सुनार नदी का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। सूर्य मंदिर के बाजू में महादेव जी का बहुत बड़ा मंदिर बना हुआ है। महादेव जी की बहुत ही सुंदर शिवलिंग के दर्शन आपको यहां पर करने के लिए मिलते हैं।
रहली के सूर्य मंदिर में हम लोग अपनी गाड़ी से गए थे। हम लोग सुनार नदी पर बने हुए पुल को पार करके रहली के मंदिर में पहुचे थे। सुनार नदी पर अभी नया पुल बन रहा है। आने वाले समय में आपको यहां पर नया ब्रिज देखने के लिए मिलेगा। हम लोग अभी छोटे ब्रिज से इस मंदिर में पहुंचे थे। छोटे ब्रिज के बाजू में ही आपको यह मंदिर देखने के लिए मिलेगा। सबसे पहले आपको महादेव जी का मंदिर देखने के लिए मिलेगा। महादेव जी के मंदिर के बाहर ही नाग देवता और शिवलिंग विराजमान हैं। हम लोग मंदिर पहुंचकर नाग देवता और शिवलिंग के दर्शन किए। उसके बाद हम लोग सूर्य मंदिर गए, जो शंकर जी के मंदिर के बाजू में ही बना हुआ है।
सूर्य मंदिर बहुत सुंदर है और मंदिर के गर्भ ग्रह में सूर्य भगवान की बहुत ही आकर्षक प्रतिमा देखने के लिए मिलती है। इस प्रतिमा में सूर्य भगवान जी के साथ-साथ अन्य देवी देवताओं को भी उकेरकर बनाया गया है। रहली के सूर्य मंदिर को देखने पर ऐसा लगता है, कि इसमें गर्भ ग्रह, मंडप और अर्ध मंडप रहे होंगे। मगर वक्त के साथ यह सभी चीजें नष्ट हो गई। अभी आप इस मंदिर में सिर्फ गर्भग्रह देख सकते हैं। इस मंदिर के बाहरी दीवार में भी मूर्तिकला देखने के लिए मिलती है, जो बहुत ही अद्भुत है। यह मंदिर छोटा सा है। मगर बहुत सुंदर लगता है। रहली के सूर्य मंदिर में बहुत सारे लोग सूर्य भगवान जी के दर्शन करने के लिए आते हैं। वह सुबह के समय आते हैं और सुनार नदी पर स्नान करके सूर्य भगवान जी को जल चढ़ाते हैं। यहां पर वैसे सुनार नदी का दृश्य भी बहुत सुंदर लगता है। यहां पर आकर बहुत अच्छा समय बिताया जा सकता है। रहली के सूर्य मंदिर के पास में बहुत सारे प्राचीन मंदिर भी हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं। हम लोग यहां पर जिस समय गए थे। तब मंदिर बंद थे। आप अगर यहां पर सुबह के समय जाएंगे, तो सारे मंदिर आपको खुले मिलेंगे और आप यहां पर दर्शन कर सकते हैं।
सूर्य मंदिर का जो प्रवेश द्वार है, उसमें भी आपको बहुत ही सुंदर नक्काशी देखने के लिए मिलती है। इसमें आपको देवी देवताओं और अन्य कलाकृतियां देखने के लिए मिलती हैं। सूर्य भगवान जी के मंदिर के सामने पिलर देखने के लिए मिलते हैं। इनमें भी आपको देवी देवताओं की मूर्ति देखने के लिए मिलेगी, जो सुंदर लगती है। यहां पर हनुमान जी का मंदिर भी बना हुआ है, जिनके दर्शन आप कर सकते हैं। यहां पर आकर बहुत सुकून मिलता है। इस सूर्य मंदिर के सामने ही सुनार नदी में सुनार नदी में घाट बना हुआ है, जहां पर लोग बैठ सकते हैं और सुनार नदी में नहाने का मजा भी ले सकते हैं। यहां पर जब हम लोग गए थे। तब बच्चे लोग नहा कर मजा ले रहे थे। आपको यहां पर सुनार और देहार नदी का संगम भी देखने के लिए मिलता है।
सूर्य मंदिर कहां पर स्थित है - where is the sun temple located
रहली का सूर्य मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। यह मंदिर सागर जिले की रहली तहसील में स्थित है। रहली तहसील सागर जिले से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर रहली तहसील में सुनार नदी के किनारे बना हुआ है। इस मंदिर में पहुंचने के लिए आपको सड़क मार्ग मिलता है। आप अपनी गाड़ी या कार किसी भी वाहन से इस मंदिर में पहुंच सकते हैं।
सूर्य मंदिर रेहली सागर इमेज - Sun Temple Rehli Sagar Images
प्राचीन सूर्य मंदिर रहली सागर |
श्री महादेव मंदिर रहली |
सूर्य भगवान जी की मूर्ति |
हनुमान जी का मंदिर |
सुनार नदी का सुंदर घाट |
Please do not enter any spam link in comment box