भंडारा जिले के दर्शनीय स्थल - Places to visit in Bhandara / भंडारा जिले के आसपास घूमने वाली प्रमुख जगह
भंडारा महाराष्ट्र राज्य का प्रमुख जिला है। भंडारा महाराष्ट्र राज्य में, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा के पास में स्थित है। भंडारा महाराष्ट्र राज्य की राजधानी मुंबई से करीब 900 किलोमीटर दूर है। भंडारा में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। भंडारा में वैनगंगा नदी बहती है। बेनगंगा यहां की मुख्य नदी है। यहां पर अन्य नदियां बहती है। यहां पर पांच नदियाँ का संगम हुआ है। भंडारा शहर में प्राचीन किले, मंदिर और प्राकृतिक स्थल देखने लायक है। चलिए जानते हैं - भंडारा में घूमने के लिए कौन-कौन सी जगह है।
भंडारा में घूमने की जगह - Bhandara mein ghumne ki jagah
पिंगलेश्वर देवी मंदिर भंडारा - Pingleeshwar Devi Temple Bhandara
पिंगलेश्वर देवी मंदिर भंडारा शहर का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल
है। यह मंदिर कोरंभी नाम की पहाड़ी पर बना
हुआ है। कोरंभी पहाड़ी भंडारा से करीब 5 किलोमीटर दूर है। इस मंदिर तक पहुंचने के लिए
सीढ़ियां बनी हुई है। यहां पर आप सीढ़ियों से आ
सकते हैं। मंदिर में पिंगलेश्वर माता के दर्शन करने के लिए मिलते हैं, जो देवी
दुर्गा की अवतार है। यहां पर आकर वैनगंगा नदी का बहुत सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता
है। यहां से चारों तरफ का दृश्य भी देखा जा सकता है, जो बहुत ज्यादा आकर्षक रहता है।
नवरात्रि में यहां पर बहुत सारे लोग आते हैं। यहां पर आकर शांति मिलती है। इस मंदिर
को कोरंभी देवी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।
श्री भृशुंड गणेश मंदिर भंडारा - Shree Bhrishund Ganesh Mandir Bhandara
श्री भृशुण्ड गणेश मंदिर भंडारा का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह
मंदिर गणेश जी को समर्पित है। यहां गणेश जी की बहुत सुंदर प्रतिमा के दर्शन करने के
लिए मिलते हैं। यह विदर्भ रीजन के अष्टविनायक मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में गणेश
भगवान जी की अष्टविनायक प्रतिमा देखने के लिए मिलती है, जो बहुत ही आकर्षक लगती है।
मंदिर बहुत बड़ा और बहुत सुंदर है। मंदिर परिसर में और भी बहुत सारे देवी देवताओं के
दर्शन किए जा सकते हैं। यहां पर हनुमान जी, शिव शंकर जी के भी दर्शन किए जा सकते हैं।
यहां पर आकर अच्छा लगता है। यह मंदिर पूरे जिले में प्रसिद्ध है।
श्री साईं बाबा मंदिर भंडारा - Shri Sai Baba Mandir Bhandara
श्री साईं बाबा मंदिर भंडारा का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर मुख्य भंडारा सिटी से थोड़ी ही दूरी पर वैनगंगा नदी के पास में बना हुआ है। यह मंदिर बहुत सुंदर है। इस मंदिर के अंदर, गर्भगृह में साईं बाबा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर गार्डन बना हुआ है, जो बहुत सुंदर है। यहां पर आप आकर बहुत अच्छा अनुभव कर सकते हैं। यहां पर आप वैनगंगा नदी पर बोटिंग का आनंद ले सकते हैं। यहां पर बोटिंग और कायाकिंग का आनंद लिया जा सकता है। यह मंदिर बहुत सुंदर है और आपको यहां पर अच्छा लगेगा।
श्री अंभोरा देवस्थान भंडारा - Sri Ambhora Devasthan Bhandara
श्री अंभोरा देवस्थान भंडारा का एक मुख्य धार्मिक स्थान है।
यह जगह भंडारा शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर होगी। यहां पर पांच नदियां वैनगंगा, कानहान,
आम, मुरझा, कोलारी इन पांचों नदियों का संगम हुआ है। यहां पर चैतन्यश्वर महादेव मंदिर
बना है। इस मंदिर में भगवान शिव का शिवलिंग के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यह मंदिर
एक टापू पर बना हुआ है। इस मंदिर में जाने के लिए रास्ता बना हुआ है। यह मंदिर बहुत
भव्य है। यहां पर आप आकर नदी में बोटिंग का आनंद ले सकते हैं।
यह जगह बहुत ही पवित्र है। यहां पर हरीनाथ जी की समाधि बनी हुई
है, जिसके आप यहां पर आकर दर्शन कर सकते हैं।
यह मंदिर बहुत ही सुंदर लगता है। यह मंदिर नागपुर से 72 किलोमीटर दूर है। यहां पर ठहरने
की व्यवस्था है। अगर आप दूर से आ रहे हैं, तो यहां पर ठहर सकते हैं।
अंबागढ़ का किला भंडारा - Ambagarh Fort Bhandara
अंबागढ़ का किला भंडारा जिला का एक मुख्य पर्यटन स्थल है। यह
किला भंडारा में तुमसर तहसील में स्थित है। यह तुमसर तहसील से 13 किलोमीटर जंगल के
अंदर बना हुआ है। किले का निर्माण देवगढ़ के शासक बख्त बुलंद शाह के सूबेदार राजा खान
पठान ने लगभग 17 वी शताब्दी में किया था। इस किले में राजा रघु जी भोसले का भी शासन
हुआ करता था। यह किला कैदी और गुलामों को रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। उसके बाद यहां पर ब्रिटिश
ब्रिटिश का शासन हो गया और स्वतंत्रता मिलने तक यहां किला ब्रिटिश शासन के अधीन रहा।
आप इस किले में घूमने जा सकते है। यह किला बहुत बड़े क्षेत्र
में फैला हुआ है। इस किले में आप घूमने के लिए आते हैं, तो आप अपने साथ खाने पीने का
सामान जरूर लेकर आये। क्योंकि यहां पर किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं है। यह किला
जंगल के बीच में बना हुआ है। यहां पर आप सुबह 9 से शाम के 6 बजे तक आ सकते हैं। यहां
पर आप बरसात और ठंड के समय घूमने के लिए आ सकते हैं। गर्मी में यहां पर घूमने में बहुत
परेशानी हो सकती है।
यह किला जंगल के बीच में बना हुआ है। इसलिए यहां पर जंगली जानवर
भी रहते हैं। इसलिए आप यहां पर अपना विशेष ध्यान रखें। यहां पर आपको ट्रैकिंग करनी
पड़ेगी। आप जूते पहन कर आए। यह किला बहुत सुंदर है। यहां चारों तरफ हरियाली देखनी मिलेगी।
यहां पर के बड़े-बड़े प्रवेश द्वार, दीवार, बुर्ज, भवन, जलाशय देखने के लिए मिलते हैं,
जो बहुत ही शानदार हैं। किले के अंदर शिव मंदिर बना है, जो बहुत सुंदर है। इस किले
में प्रवेश के लिए शुल्क लिया जाता है, जो बहुत कम रहता है। यहां पर मात्र 10 रूपए
का शुल्क लिया जाता है। यहां पर 6 बजे किला बंद हो जाता है।
गायमुख या गौमुख भंडारा - Gaimukh or Gaumukh Bhandara
गायमुख भंडारा जिले का एक फेमस दर्शनीय स्थल है। गोमुख भंडारा
का धार्मिक स्थान है। यहां पर एक चट्टान से जल निकलता हुआ देखने के लिए मिलता है। यहां
पर 24 घंटे साल भर ऐसे ही जल निकलता रहता है। यहां पर गाय का मुख बना दिया गया है।
इसलिए इस जगह को गोमुख के नाम से जाना जाता है। यह जगह बहुत सुंदर है। यह जगह जंगल
के बीच में है। यह जगह भंडारा जिले में तुमसर तहसील में स्थित है। यह गोमुख नाम के
गांव में बनी हुई है। इसे छोटा महादेव के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर महाशिवरात्रि
के समय बहुत भीड़ लगती है। बहुत सारे भक्त यहां पर भगवान शिव के दर्शन करने के लिए
आते हैं।
गोमुख से जो पानी निकलता है। वह बिल्कुल शुद्ध रहता है। इस पानी
को लोग पीते हैं। यह पर भगवान शिव का मंदिर बना है। यहां पर जंगल के बीच में भगवान
शिव के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर पार्वती गुफा नाम से एक छोटी सी गुफा
भी देखने के लिए मिलती है, जो बहुत सकरी है। इस गुफा में प्रवेश के लिए झुककर जाना
होता है। इस गुफा में पार्वती माता के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर आकर अच्छा
लगता है।
राजीव सागर बांध भंडारा - Rajeev Sagar Dam Bhandara
राजीव सागर बांध भंडारा का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह बांध
मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बॉर्डर एरिया पर स्थित है। यह बांध बहुत बड़े क्षेत्र
में फैला हुआ है। यह बांध दोनों राज्यों के सम्मिलित प्रयासों से बनाया गया है। यह
बांध बहुत सुंदर है। इस बांध को बावनथड़ी बांध के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यह
बांध बावनथड़ी नदी पर बना हुआ है।
राजीव सागर बांध भंडारा जिले में तुमसर तहसील से 40 किलोमीटर
दूर है। इस बांध में पहुंचने के लिए बस की सुविधा उपलब्ध है। यहां पर आप आकर अच्छा
समय व्यतीत कर सकते हैं। बरसात में यहां पर बहुत सारे लोग घूमने के लिए आते हैं। क्योंकि
बरसात में बांध का पानी ओवरफ्लो होकर बहता है, जिसका दृश्य देखने लायक रहता है। यहां
पर आकर अच्छा लगता है। यहां पर बहुत सारे जंगली जानवर देखने के लिए मिलते हैं। बांध के चारों तरफ घना
जंगल है।
गोसीखुर्द बांध भंडारा - Gosikhurd Dam Bhandara
गोसीखुर्द बांध भंडारा का एक प्रमुख बांध है। यह भंडारा में
घूमने वाली प्रमुख जगह है। यह बांध वैनगंगा नदी पर बना हुआ है। यह बांध बहुत विशाल
है। यहां पर आप बरसात के समय घूमने के लिए आ सकते हैं। बरसात के समय इस डैम का दृश्य
बहुत ही शानदार रहता है। इस डैम में 33 गेट हैं, जिनका दृश्य देखने लायक रहता है। इस
बांध का पानी ओवरफ्लो होता है और इसके गेट खोले जाते हैं। तब इसका दृश्य देखने लायक
रहता है।
गोसीखुर्द बांध बहुत सुंदर है। यह बांध भंडारा जिले से करीब
50 किलोमीटर दूर पौनी तहसील में बना हुआ है।
आप यहां पर आकर घूम सकते हैं। यह पर आकर अच्छा लगता है। यह एक मल्टीपरपज बांध है। इससे
बिजली का उत्पादन भी किया जाता है। आप यहां पर पिकनिक मनाने के लिए आ सकते हैं। यह
भंडारा का एक मुख्य पिकनिक स्पॉट है। यहां पर आप फैमिली वालों के साथ घूमने के लिए
आ सकते हैं।
करहंडला पौनी वन्य जीव अभ्यारण भंडारा - Karhandla Pauni Wildlife Sanctuary Bhandara
करहंडला पौनी वन्य जीव अभ्यारण भंडारा जिले का एक प्रमुख आकर्षण
स्थल है। यहां पर आपको जंगली जीव और घना जंगल देखने के लिए मिलता है। यहां पर आपको
बाघ देखने के लिए मिल जाता है, जिसे आप आराम से देख सकते हैं। यह वन्य जीव अभ्यारण
बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां पर और भी बहुत सारे जंगली जीव देखे जा सकते
हैं। यहां पर चीता, हिरण, नीलगाय, भालू यह सभी जानवर आराम से देखी जा सकते हैं। यहां
आकर अच्छा लगता है। यहां पर आप सफारी का मजा ले सकते हैं।
करहंडला वन्य जीव अभ्यारण में प्रवेश करने के लिए तीन गेट है
- करहंडला, पौनी, गोठनगांव गेट। गोठनगांव गेट नागपुर से करीब 54 किलोमीटर दूर है। यहां
पर आप सफारी का मजा ले सकते हैं। अगर आप सुबह सफारी करेंगे, तो आपको बहुत सारे जंगली
जीव देखने के लिए मिल सकते हैं। इस वन्यजीव अभ्यारण में एक प्राकृतिक तालाब बना हुआ
है, जो बहुत सुंदर है। इस तालाब को करहंडला झील के नाम से जाना जाता है। यहां पर आकर
आप अपना अच्छा समय बिता सकते हैं। यहां पर ठहरने के लिए बहुत सारे रिसोर्ट बने हुए
हैं, जहां पर आप रूक सकते हैं।
महासमाधि भूमि भंडारा - Mahasamadhi Bhoomi Bhandara
महासमाधि भूमि भंडारा जिले का एक प्रमुख धार्मिक स्थान है। महासमाधि
भूमि भंडारा जिले में पौनी तहसील में स्थित है। यह वैनगंगा नदी के किनारे बना हुआ है।
यहां पर आपको बौद्ध भगवान जी का मंदिर देखने के लिए मिलता है। यहां पर बौद्ध स्तूप
बनाया गया है, जो बहुत ही सुंदर लगता है। इसका आकार पगोड़ा के समान बनाया गया है। यहां
पर आकर आप अच्छा समय बिता सकते हैं। यह मंदिर जापान और भारत के सहयोग के द्वारा बनाया
गया है। यह मंदिर बहुत सुंदर है।
इस मंदिर का उद्घाटन 8 फरवरी 2017 को हुआ था। यहां पर बौद्ध
भगवान जी की बहुत बड़ी प्रतिमा भी रखी गई है। यहां पर बीआर अंबेडकर जी की प्रतिमा भी
रखी गई है। यहां पर बौद्ध भिक्षु हर साल आते हैं। यहां पर बुद्ध भगवान जी की बहुत सारी
प्रतिमाएं देखने के लिए मिलेगी। यहां पर बहुत बड़ा बगीचा भी बनाया गया है। यहां पर
आप आकर मेडिटेशन कर सकते हैं। यहां पर पूर्णिमा और अमावस्या के दिन भी लोग भगवान बुद्ध
के दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां आकर अच्छा लगता है। यह जगह शांति का प्रतीक है।
वैजेश्वर तीर्थ स्थान भंडारा - Vaijeshwar pilgrimage place Bhandara
वैजेश्वर तीर्थ स्थान भंडारा गए प्रमुख धार्मिक स्थान है। यह
स्थान ऐतिहासिक है। यह स्थान भंडारा जिले में पौनी तहसील में स्थित है। यह बेनगंगा
नदी के किनारे स्थित है। इस जगह को विदर्भ काशी के नाम से जाना जाता है। यहां पर भगवान
शिव का मंदिर बना हुआ है, जो प्राचीन है। यहां पर भगवान शिव की पिंडी रूप में दर्शन
करने के लिए मिलते हैं और कहा जाता है, कि यह शिवलिंग स्वयंभू है। यहां पर, जो मंदिर
बना हुआ है। वह भी बहुत सुंदर है।
यहां पर आपको वैनगंगा नदी के किनारे सुंदर घाट देखने के लिए
मिलेगा, जहां पर आप स्नान कर सकते हैं। यहां पर एक प्राचीन बरगद का पेड़ भी लगा हुआ
है। यहां पर दूर-दूर से लोग घूमने के लिए आते हैं। यहां पर मकर संक्रांति के समय मेले
का आयोजन होता है, जिसमें दूर दूर से लोग घूमने के लिए आते हैं और नदी में स्नान करते
हैं। यहां पर राम भगवान जी, सीता जी, लक्ष्मण जी, हनुमान जी के दर्शन करने के लिए मिलते
हैं। यहां पर प्राचीन प्रतिमाएं भी देखने के लिए मिलते हैं।
रावणवाड़ी डैम भंडारा - Ravanwadi Dam Bhandara
रावणवाड़ी भंडारा का एक मुख्य पर्यटन स्थल है। यह डैम भंडारा
से करीब 45 किलोमीटर दूर है। यह डैम बहुत सुंदर है। यह डैम पहाड़ियों के बीच में बना
हुआ है, जिससे इसका दृश्य और भी ज्यादा सुंदर लगता है। यहां पर आप आकर बोटिंग का आनंद
ले सकते हैं। यहां पर बोटिंग की सुविधा उपलब्ध है। यहां पर अलग-अलग बोट आपको मिल जाती है। यहां पर चारों तरफ हरियाली देखने
के लिए मिलती है, जो इस जगह की खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा देती है। यहां पर आपको
मंदिर भी देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर अंबा माता मंदिर और दत्त मंदिर बने हुए हैं।
यहां पर गार्डन बना हुआ है, जहां पर आप घूम सकते हैं। गार्डन
में तरह-तरह की राइडस उपलब्ध है। यहां पर रेस्टोरेंट भी बने हुए हैं, जहां पर खाने
पीने का बहुत सारा सामान मिलता है। आप यहां पर आकर अपना समय बिता सकते हैं। यहां पर
आप कैंपिंग का भी आनंद ले सकते हैं। यहां पर आप पहाड़ियों में ट्रेकिंग कर सकते हैं।
यह जगह बहुत सुंदर है। यहां भंडारा का एक पिकनिक स्पॉट है। आपको यहां पर आकर मजा आएगा।
कोका वन्यजीव अभयारण्य भंडारा - Koka Wildlife Sanctuary Bhandara
कोका वन्यजीव अभयारण्य भंडारा का एक मुख्य आकर्षण स्थल है। यहां
पर आपको जंगली जीव और घना जंगल देखने के लिए मिलता है। कोका वन्य जीव अभ्यारण भंडारा
जिले से करीब 20 किलोमीटर दूर है। यह नागझिरा वन्य जीव अभ्यारण के करीब स्थित है। यह
अभ्यारण 92.34 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां पर बाघ एवं तेंदुआ आराम
से देखने के लिए मिल जाते हैं। यहां पर और भी बहुत सारे जीव जंतु हैं। यहां पर गौर,
चीतल, सांभर, मोर, लोमड़ी, कुत्ते और भी बहुत सारे जानवर देखे जा सकते हैं। यहां पर
बर्ड्स की भी बहुत सारी प्रजाति देखी जा सकती है। यहां आकर बहुत अच्छा लगता है। यह
अभ्यारण नागपुर से करीब 60 किलोमीटर दूर है।
यहां पर सुबह 6:30 से 10:00 बजे तक और शाम को 3:00 से 6:00 बजे
तक सफारी होती है। आप यहां पर सुबह की सफारी का मजा ले सकते हैं। सुबह के समय आपको
बहुत ज्यादा जीव देखने के लिए मिल सकते हैं। यहां पर आपको सफारी का चार्ज लिया जाता
है। आप यहां पर जीप सफारी का मजा ले सकते हैं। यहां पर आकर अच्छा लगता है। यहां पर
ठहरने के लिए वन विभाग द्वारा रेस्ट हाउस भी बनाया गया है। यहां पर आप आकर अच्छा अनुभव
कर सकते हैं। यहां पर आकर शांति मिलेगी।
मां चौडेश्वरी देवी मंदिर भंडारा - Maa Chaudeshwari Devi Temple Bhandara
मा चौडेश्वरी देवी मंदिर भंडारा का एक प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस
है। यह मंदिर भंडारा जिले में मोहाडी में स्थित है। यह मंदिर भंडारा जिले से करीब
20 किलोमीटर दूर है। यह मंदिर बहुत सुंदर है।
मंदिर के गर्भगृह में माता की बहुत ही आकर्षक प्रतिमा देखने के लिए मिलती है। माता
की प्रतिमा बहुत ही सुंदर है। यहां पर नवरात्रि में बहुत सारे लोग माता के दर्शन करने
के लिए आते हैं। मंदिर में और भी बहुत सारे देवी देवता विराजमान है। यहां पर शंकर भगवान
जी की प्रतिमा, शंकर भगवान जी का शिवलिंग, गणेश भगवान जी की प्रतिमा देखी जा सकती है।
यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है और शांति मिलती है। नवरात्रि में यहां पर जोत जलाई
जाती है। यहां पर गार्डन बना हुआ है। यहां पर राधे कृष्ण जी, श्री राम जी, मां दुर्गा
जी के दर्शन किए जा सकते हैं। यहां आकर अच्छा लगता है।
चांदपुर डैम भंडारा - Chandpur Dam Bhandara
चांदपुर डैम भंडारा का एक मुख्य पर्यटन स्थल है। यहां पर आप
को बहुत बड़ा बांध देखने के लिए मिलता है। यह बांध बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ
है। यह बांध चारों तरफ से पहाड़ियों और जंगल से घिरा हुआ है। यहां पर आप आकर अच्छा
समय बिता सकते हैं। यह बांध भंडारा जिले में तुमसर तहसील के चांदपुर में स्थित है।
यहां पर आकर अच्छा लगता है। यहां पर बोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। यहां पर आपको अलग-अलग
तरह की बोट मिलती है।
यहां पर अगर आपको खाने पीने का सामान चाहिए, तो उसके लिए वेंडर
घूमते रहते हैं, जो आपको खाने पीने का सामान दे देते हैं। आप उनसे खाने पीने का सामान
खरीद सकते हैं और पानी ले सकते हैं। यहां पर आपको प्राकृतिक दृश्य देखने के लिए मिलेगा।
यहां पर आप अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ आकर अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। यह जगह
बहुत शांतिप्रिय है। यहां पर आपको बहुत सारी बर्ड्स भी देखने के लिए मिलेगी।
हनुमान मंदिर चांदपुर - Hanuman Mandir Chandpur
हनुमान मंदिर चांदपुर भंडारा जिला का एक प्रसिद्ध मंदिर है।
यह मंदिर भंडारा जिले की तुमसर तहसील के चांदपुर गांव में बना हुआ है। यह मंदिर बहुत
सुंदर है। मंदिर की बनावट बहुत सुन्दर है। मंदिर के ऊपर का शिखर बहुत ही आकर्षक लगता
है। यहां पर आप आकर चारों तरफ का दृश्य देख सकते हैं, जो प्राकृतिक है। यहां पर जंगल
और चांदपुर डैम का दृश्य देखने के लिए मिलता है। चांदपुर डैम इस मंदिर से करीब 1 किलोमीटर
दूर है। आप यहां से पैदल यात्रा भी कर सकते हैं। वह आपकी मर्जी है।
यहां पर आपको नदी देखने के लिए मिलती है, जो बहुत सुंदर लगती
है। आप नदी के पास जा सकते हैं। यहां पर राम भगवान जी का मंदिर बना हुआ है। इस मंदिर
में आकर हनुमान जी के दर्शन किए जा सकते हैं। मंगलवार के दिन यहां पर बहुत भीड़ रहती
है। हनुमान जयंती के समय यहां पर बहुत सारे लोग हनुमान जी के दर्शन करने के लिए आते
हैं।
Please do not enter any spam link in comment box