सिरोही जिले के दर्शनीय स्थल - Top places to visit in Sirohi / सिरोही के आसपास में घूमने वाली प्रमुख जगह
सिरोही राजस्थान राज्य एक का मुख्य जिला है। सिरोही राजस्थान की राजधानी जयपुर से करीब 400 किलोमीटर दूर है। सिरोही राजस्थान राज्य में, गुजरात की सीमा के पास स्थित है। सिरोही में राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू स्थित है। यहां पर आपको चारों तरफ हरियाली, पहाड़ देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर बहुत सारी प्राचीन और धार्मिक स्थल भी मौजूद है। सिरोही में बहुत सारी नदियां बहती है। यहां पर बनास, कृष्णवती, सुकड़ी नदियां बहती हैं। यहां पर और भी बहुत सारी नदियां बहती है। सिरोही अरावली पर्वत श्रेणियों से घिरा हुआ है। सिरोही में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। चलिए जानते हैं - सिरोही में घूमने लायक कौन कौन सी जगह है।
सिरोही में घूमने की जगह - Sirohi me ghumne ki jagah
माउंट आबू सिरोही - Mount Abu Sirohi
माउंट आबू सिरोही जिले का एक मुख्य पर्यटन स्थल है। यह एक हिल स्टेशन है और यह राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है, जो राजस्थान राज्य के सिरोही जिले में स्थित है। यह हिल स्टेशन राजस्थान और गुजरात राज्य की सीमा के पास में स्थित है। आपको अरावली पर्वत श्रेणियों पर यह हिल स्टेशन देखने के लिए मिलता है। यह हिल स्टेशन समुद्र की सतह से 1220 मीटर ऊंचाई पर स्थित है।
माउंट आबू हिल स्टेशन का सबसे ऊंची चोटी गुरु शिखर है, जो समुद्र तल से 1722 मीटर ऊंचा है। माउंट आबू में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। माउंट आबू में दिलवाड़ा जैन मंदिर, गुरु शिखर, अचलगढ़ का किला, अचलेश्वर महादेव मंदिर, सनसेट पॉइंट, हनीमून पॉइंट, टोड रॉक, नक्की झील, माउंट आबू सेंचुरी पार्क, लाल मंदिर, यह सभी जगह आप देख सकते हैं। यह सभी जगह बहुत ही सुंदर है और प्राकृतिक सुंदरता से घिरी हुई है। यहां पर आपको आकर शांति मिलेगी।
सिरोही का किला - Sirohi Fort
सिरोही का किला, सिरोही जिले का एक प्राचीन स्थल है। यह किला 1425 में बना था। यह किला अच्छी हालात में है और आप इस किले में घूमने के लिए जा सकते हैं। इस किले में, आपको ऊंची ऊंची दीवारें, किले के बुर्ज, किले की दीवारें और खिड़कियां देखने के लिए मिलती है। इस किले का निर्माण राव शोभा जी के पुत्र श्रीशथमल जी ने किया था। यह किला सिरोही के पास एक पहाड़ी ढलान पर बना हुआ है। किले के पास में पहाड़ी का दृश्य बहुत सुंदर है।
जैन मंदिर सिरोही - Jain Temple Sirohi
जैन मंदिर सिरोही जिले का एक मुख्य आकर्षण स्थल है। यह मंदिर मुख्य सिरोही जिले में स्थित है। यहां पर आपको एक साथ जैन धर्म के 14 मंदिर देखने के लिए मिलते हैं। इसलिए इसे मंदिरों की गली के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर भगवान आदिनाथ और अजीत नाथ भगवान का बहुत सुंदर मंदिर बना हुआ है। आप यहां पर आकर मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। इस मंदिर को 14 जैन टेंपल भी कहा जाता है। यह जैन मंदिर सफेद मार्बल से बना हुआ है और बहुत ही आकर्षक लगता है। मंदिर का शिखर देखने में सुंदर लगता है।
मातर माताजी मंदिर सिरोही - Matar Mataji Temple Sirohi
मातर माताजी मंदिर सिरोही का टूरिस्ट प्लेस है। यह सिरोही का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर मुख्य सिरोही शहर में, सिरोही सुमेरपुर हाईवे सड़क के पास में स्थित है। यह मंदिर पहाड़ों के बीच बना हुआ है। इस मंदिर तक पहुंचने के लिए आपको ट्रैकिंग करनी पड़ती है। इस मंदिर में आकर आपको बहुत अच्छा लगेगा, क्योंकि यहां चारों तरफ आपको प्राकृतिक वातावरण देखने के लिए मिलता है।
बरसात में यहां पर झरना बहता रहता है। यहां पर एक प्राकृतिक गुफा देखने के लिए मिलती है। यहां पर आपको मातर माता जी के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। मंदिर के पास में ही आपको शिव भगवान जी का मंदिर भी देखने के लिए मिलता है। यह जगह बरसात में और भी ज्यादा सुंदर हो जाती है।
सारणेश्वर महादेव मंदिर सिरोही - Sarneshwar Mahadev Temple Sirohi
सारणेश्वर महादेव मंदिर सिरोही का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर सिरोही और आसपास के जिलों में भी प्रसिद्ध है। यह मंदिर शिव भगवान जी को समर्पित है। यह मंदिर यहां के शाही परिवार के कुल देवता का मंदिर है। कहा जाता है, कि प्राचीन समय में, 1298 में, यहां पर अलाउद्दीन खिलजी ने गुजरात के सिद्धपुर में स्थित रूद्रमाला का महादेव मंदिर को नष्ट कर दिया और वहां के शिवलिंग को गाय की खाल में बांधकर सिरोही के रास्ते लौट रहा था। तब सिरोही के महाराज ने उसे आगे नहीं जाने दिया और युद्ध में हराकर शिवलिंग को सिरोही में स्थापित किया और इस स्थान को सारणेश्वर महादेव मंदिर के नाम से जाना जाने लगा।
इस मंदिर के आसपास चारों तरफ प्राकृतिक वातावरण देखने के लिए मिलता है। मंदिर के पीछे पहाड़ों का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। बरसात के समय यहां पर पानी बहता है, जो बहुत सुंदर लगता है। मंदिर के पास में तालाब बना हुआ है, जिसके आसपास छतरियां देखने के लिए मिलती है। मंदिर के प्रवेश द्वार के बाहर हाथियों की प्रतिमा देखने के लिए मिलती है। यह मंदिर देखने में एक किले की भांति लगता है। यह मंदिर सिरोही शहर से करीब 4 किलोमीटर दूर अरावली की पहाड़ी पर बना हुआ है। यहां पर सावन सोमवार के समय और महाशिवरात्रि के समय बहुत भीड़ लगती है। गर्भगृह में आपको शिवलिंग के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर सिरोही जिले और आसपास के जिलों से बहुत सारे लोग शिव जी के दर्शन करने के लिए आते हैं।
श्री आम्बेश्वर महादेव मंदिर सिरोही - Shri Ambeshwar Mahadev Temple Sirohi
श्री आम्बेश्वर महादेव मंदिर सिरोही में घूमने वाली मुख्य जगह है। यह सिरोही जिले का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर शिव भगवान जी को समर्पित है। यह मंदिर अरावली पर्वत श्रेणियों के बीच में बना हुआ है। यह मंदिर मुख्य हाईवे सड़क से थोड़ा दूरी पर पहाड़ी के ऊपर बना हुआ है। मंदिर तक जाने के लिए सीढ़ियां हैं। मंदिर पर पहुंचकर आपको शिव भगवान जी के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर आपको आकर अच्छा लगेगा, क्योंकि यहां पर चारों तरफ पहाड़ी है और पेड़ पौधे हैं।
यहां पर आपको बहुत सारे बंदर भी हैं। यहां पर आपको अपना सामान संभाल कर रखने की जरूरत रहती है, नहीं तो बंदर आपसे आपका सामान छीन कर भाग सकते हैं। यहां पर आपको एक कुंड देखने के लिए मिलेगा, जो प्राकृतिक तरीके से बना हुआ है और यहां पर पानी भरा रहता है। बरसात में यह जगह और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती है।
यहां पर आपको गर्भगृह में शिवलिंग के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर और भी बहुत सारे देवी देवताओं के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर आश्रम भी बना हुआ है, जहां पर खाने पीने की व्यवस्था उपलब्ध रहती है। आप इस आश्रम में आकर खाना खा सकते हैं। यहां पर आप को मंदिर जाने वाले रास्ते में जैन मंदिर भी देखने के लिए मिलता है। यह सिरोही में घूमने की सबसे अच्छी जगह है।
गौतम ऋषि महादेव मंदिर सिरोही - Gautam Rishi Mahadev Temple Sirohi
गौतम ऋषि महादेव मंदिर सिरोही जिले का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर सिरोही जिले में, सिरोही और पाली की सीमा पर स्थित सुकड़ी नदी के किनारे बना हुआ है। यह मंदिर जंगल से चारों तरफ से घिरा हुआ है। यहां पर आकर प्राकृतिक माहौल देखने के लिए मिलता है। यह जगह मीणा समाज के आराध्य देव भूरिया बाबा या गौतम ऋषि जी को समर्पित है। यहां पर बहुत ही सुंदर मंदिर बना हुआ है। मंदिर में आकर आपको गौतम ऋषि जी के और भगवान शिव के दर्शन करने के लिए मिलते हैं।
यह मीणा आदिवासी समाज के लोगों के लिए आस्था का एक मुख्य केंद्र है। यहां पर हर वर्ष एक विशाल मेला का आयोजन किया जाता है, जिसमें मीणा समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्र होते हैं। यह मेला 14 अप्रैल को लगता है, जिसमें भारी संख्या में लोग आते हैं। इस मेले में तरह-तरह की दुकानें लगती है और यहां पर खाने पीने के लिए भी बहुत सारे सामान मिलते हैं।
यह मंदिर सिरोही जिले के पोसालिया कस्बे से लगभग 10 किलोमीटर दूर है। मंदिर परिसर में आपको बहुत सारे देवी देवताओं के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर आपको भगवान गौतम ऋषि महादेव मंदिर, गंगा मैया का मंदिर, चामुंडा माता का मंदिर, श्री विष्णु भगवान जी का मत्स्य अवतार और भी बहुत सारे देवी देवताओं के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां आकर बहुत अच्छा लगता है और आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। यह जगह बहुत सुंदर है। यह सिरोही में घूमने वाला मुख्य स्थान है।
श्री गोगा जी बावसी मंदिर पिंडवाड़ा सिरोही - Shri Goga Ji Bavasi Temple Pindwara Sirohi
श्री गोगा जी बावसी मंदिर सिरोही जिले में पिंडवाड़ा तहसील में घूमने वाली एक मुख्य जगह है। यह मंदिर बहुत सुंदर है। यहां पर आपको शिव भगवान जी का मंदिर देखने के लिए मिलता है। यहां मंदिर के पास एक विशाल तालाब बना हुआ है। यह तालाब बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां आकर अच्छा लगता है। यह तालाब बरसात में पानी से पूरी तरह भर जाता है और बहुत सुंदर लगता है। यह मंदिर बहुत सुंदर है। मंदिर पूरा मार्बल से बना हुआ है और आप इस मंदिर में घूम सकते हैं। आपको अच्छा लगेगा।
मीरपुर जैन मंदिर सिरोही - Mirpur Jain Temple Sirohi
मीरपुर जैन मंदिर सिरोही का एक मुख्य पर्यटन स्थल है। यह जैन लोगों के लिए धार्मिक स्थल है। यह मंदिर मार्बल से बना हुआ है। यह मंदिर बहुत सुंदर है। यह मंदिर प्राचीन है। इस मंदिर का निर्माण नौवीं शताब्दी में किया गया था। यह मंदिर भगवान पार्श्वनाथ जी को समर्पित है। यह मंदिर सिरोही जिले के मीरपुर में स्थित है। आप यहां पर आकर घूम सकते हैं। इस मंदिर को श्री भीड़ भंजन पार्श्वनाथ मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।
यहां पर चारों तरफ जंगल का सुंदर दृश्य है। यहां पर आपको मोर अधिक संख्या में देखने के लिए मिलते हैं। यह मंदिर पहाड़ी पर स्थित है। यहां पर आपको चारों तरफ पहाड़ियों का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां पर आपको ठहरने की व्यवस्था भी मिलती है। अगर आप दूर से आ रहे हैं, तो यहां पर ठहर सकते हैं। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं
श्री पावापुरी तीर्थ जीव मैत्रीधाम सिरोही - Shri Pavapuri Tirtha Jeev Maitridham Sirohi
श्री पावापुरी तीर्थ जीव मैत्रीधाम सिरोही जिले का एक मुख्य आकर्षण स्थल है। यह जगह मुख्य हाईवे सड़क पर स्थित है। यह जैन तीर्थ स्थल है। यहां पर आपको बहुत सारे मंदिर, गार्डन, जैन मंदिर, हिन्दू मंदिर,गृह नक्षत्र और राशि वाटिका,पुस्तकालय, गौशाला, और बहुत सारी वस्तुएं देखने के लिए मिलती है। यहां पर आकर आप श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर, मां अंबिका मंदिर, महावीर स्वामी चौमुखा मंदिर, मां सरस्वती मंदिर देखने के लिए मिलते हैं। यह मंदिर बहुत ही सुंदर तरीके से बने हुए हैं। मंदिर की दीवारों में और छतों में नक्काशी की गई है।
यहां पर आपको ऊंट घोड़ा की सवारी स्थल भी देखने के लिए मिलता है, जहां से आप और घोड़े और ऊंट की सवारी कर सकते हैं। यहां पर भोजनशाला भी है। यहां पर प्रतीक्षा स्थल भी बनाया गया है। यहां पर आपको शत्रुंजय डैम देखने के लिए मिलता है, जो बहुत सुंदर लगता है। यह सिरोही में घूमने लायक मुख्य जगह है। आप इस जगह पर आसानी से पहुंच सकते हैं और घूम सकते हैं। आपको यहां पर आकर अच्छा लगेगा। यह सिरोही में घूमने लायक जगह है।
वास्थानेश्वर महादेव मंदिर सिरोही - Vasthaneshwar Mahadev Temple Sirohi
वास्थानेश्वर महादेव मंदिर सिरोही जिले का एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यह मंदिर शिव शंकर जी को समर्पित है। यह मंदिर सिरोही जिले में आबू की पहाड़ियों में स्थित है। यहां पर चारों तरफ आपको पहाड़ियों का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां पर बहुत सारे बंदर भी देखने के लिए मिलते हैं। बरसात में यह जगह बहुत ही खूबसूरत हो जाती है, क्योंकि बरसात में यहां पर बहुत सारी जलधाराएं बहती है।
वास्थानेश्वर महादेव मंदिर पहाड़ियों और जंगल के अंदर स्थित है। आपको यहां पर जंगली जानवर देखने के लिए मिल जाते हैं। यहां पर आपको मुख्य मंदिर में शंकर जी और नंदी महाराज के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर विष्णु प्रतिमा भी देखने के लिए मिलती है, जो काले पत्थर की बनी हुई है। आप यहां पर आ कर इंजॉय कर सकते हैं। यह जगह प्राकृतिक रूप से बहुत सुंदर है। यह मंदिर पहाड़ी पर बना हुआ है। मंदिर तक जाने के लिए सीढ़ियां बनी हुई है। यहां आकर आपको शांति मिलेगी।
कुंडेश्वर महादेव मंदिर सिरोही - Kundeshwar Mahadev Temple Sirohi
कुंडेश्वर महादेव मंदिर सिरोही में उद्वाडिया में स्थित है। यह सिरोही जिले का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह मंदिर घने जंगल के अंदर आबू पहाड़ियों में स्थित है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। आपको यहां पर महादेव जी का मंदिर देखने के लिए मिलेगा और एक सुंदर झरना देखने के लिए मिलेगा।
कुंडेश्वर महादेव मंदिर एवं झरना पर आप ट्रैकिंग करके आ सकते हैं। यहां पर चारों तरफ पहाड़ियां और हरियाली देखने के लिए मिलती है। बरसात में इस जगह पर जलप्रपात बहता है। यह जगह बरसात में बहुत सुंदर रहती है। आप यहां पर आकर अपना अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। यहां पर आपको एक उदवाडिया डैम देखने के लिए मिलता है, जो बहुत सुंदर है और आप यहां पर आ कर इंजॉय कर सकते हैं। उदवाडिया बांध बहुत बड़ा है और बहुत सुंदर है। आप यहां आकर इंजॉय कर सकते हैं। यह सिरोही का पिकनिक स्पॉट है।
श्री मधुसूदन मंदिर सिरोही - Sri Madhusudan Mandir Sirohi
श्री मधुसूदन मंदिर सिरोही जिले का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर अति प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर बहुत ही भव्य है। यह मंदिर पूरा पत्थरों से बना हुआ है और मंदिर में आपको बहुत ही बारिक और सुंदर नक्काशी देखने के लिए मिलती है। यह मंदिर सिरोही जिले में मूंगथला में स्थित है। मुंगथला आबू रोड के पास में स्थित है। आप यहां पर घूमने के लिए जा सकते हैं। यह मंदिर मुख्य सड़क में बना हुआ है।
श्री मधुसूदन मंदिर की दीवारों में आपको बहुत सारे देवी देवताओं के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर गणेश जी, विष्णु भगवान जी, ब्रह्मा जी और भी बहुत सारे देवी देवताओं के प्रतिमाएं, मंदिर की दीवारों पर बनाई गई है। मंदिर का शिखर बहुत ही आकर्षक है। मुख्य गर्भगृह में आपको श्री नारायण भगवान जी के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं और अच्छा अनुभव कर सकते हैं।
ऋषिकेश मंदिर सिरोही - Rishikesh Temple Sirohi
ऋषिकेश मंदिर सिरोही का एक प्राकृतिक पर्यटन स्थल है। यह एक धार्मिक स्थल भी है, क्योंकि यहां पर बहुत सारे प्राचीन मंदिर है। यहां पर भगवान विष्णु जी और भगवान शंकर जी को समर्पित मंदिर बने हुए हैं। यह जगह प्राकृतिक सुंदरता से घिरी हुई है। यह जगह जंगल के अंदर स्थित है। यहां चारों तरफ पहाड़ और जंगल का दृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां पर आपको प्राचीन मंदिर देखने के लिए मिलते हैं। इन मंदिरों में सुंदर नक्काशी की गई है, जो देखने लायक है।
यहां पर भगवान विष्णु जी को समर्पित मंदिर बना हुआ है। विष्णु भगवान जी की काले रंग की प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर एक बावली देखने के लिए मिलती है, जिसके चारों तरफ सीढ़ियां बनी हुई है और इन सीढ़ियों से आप नीचे उतर सकते हैं।
यहां पर पहाड़ों पर आपको सुंदर झरना भी देखने के लिए मिलते हैं, जो बरसात के समय बहता है। आप यहां पर आकर आनंद का अनुभव कर सकते हैं। यहां पर आपको नाग देवता मंदिर भी देखने के लिए मिलेगा। यह जगह सिरोही जिले में आबूरोड में उमरानी में स्थित है। आप यहां आकर घूम सकते हैं।
श्री भद्रकाली मंदिर सिरोही - Shri Bhadrakali Temple Sirohi
श्री भद्रकाली मंदिर सिरोही जिले का एक प्रमुख मंदिर है। यह मंदिर सिरोही जिले में आबू रोड के पास उमरानी में स्थित है। यह मंदिर मां भद्रकाली को समर्पित है। यहां पर भद्रकाली माता की बहुत ही सुंदर प्रतिमा देखने के लिए मिलती है। यह प्रतिमा काले रंग की है और 3 फुट ऊंची है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। यहां पर चारों तरफ जंगल देखने के लिए मिलता है। यहां पर चारों तरफ जंगल है।
Please do not enter any spam link in comment box