कटिहार जिले के दर्शनीय स्थल - Places to visit in Katihar \ कटिहार जिले के आसपास घूमने वाली प्रमुख जगह
कटिहार बिहार राज्य का एक मुख्य जिला है। कटिहार बिहार राज्य की राजधानी पटना से करीब 300 किलोमीटर दूर है। कटिहार जिले का मुख्यालय कटिहार है। कटिहार जिले में गंगा नदी, कोसी नदी, महानंदा नदी बहती है। यह कटिहार जिले की मुख्य नदियां हैं। कटिहार जिला बिहार राज्य में, झारखंड और उड़ीसा राज्य की सीमा के पास स्थित है। कटिहार जिले में रेल माध्यम से और सड़क माध्यम से पहुंच सकते हैं। कटिहार जिले में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। चलिए जानते हैं - कटिहार जिले में घूमने लायक कौन कौन सी जगह है।
कटिहार में घूमने की जगह - Katihar me ghumne ki jagah
गोगाबिल झील पक्षी अभ्यारण कटिहार - Gogabil Lake Bird Sanctuary Katihar
गोगाबिल झील पक्षी अभ्यारण कटिहार जिले का एक मुख्य पर्यटन स्थल है। गोगाबिल पक्षी अभ्यारण कटिहार जिले में मनिहारी में अमदाबाद गांव में स्थित है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। यहां पर आपको बहुत बड़ी झील देखने के लिए मिलती है। यह झील बहुत बड़े एरिया में फैली हुई है। इस झील में ठंड के समय आपको स्थानीय और विदेशी पक्षियों की प्रजातियां देखने के लिए मिल जाती है। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है।
गोगाबिल झील पक्षी अभ्यारण प्राकृतिक वातावरण से घिरा हुई है। यहां पर चारों तरफ आपको खेत का दृश्य देखने के लिए मिलता है और झील देखने के लिए मिलती है। झील में आपको बहुत सारे कमल के फूल देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर आपको बहुत सारे पक्षी भी देखने के लिए मिल जाते हैं। यहां पर आपको ओपनबिल, किंगफिशर, साइबेरियन बर्ड्स, बदक, पनडुब्बी और भी बहुत सारी पक्षी देखने मिलते है। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है। यह झील 73.78 एकड़ के क्षेत्र में फैली हुई है।
सार्वजनिक श्री दुर्गा मंदिर कटिहार - Sarvajanik shree durga mandir Katihar
सार्वजनिक दुर्गा मंदिर कटिहार जिले का एक मुख्य धार्मिक स्थल है। यह मंदिर पूरे कटिहार जिले में प्रसिद्ध है। इस मंदिर में दूर-दूर से लोग घूमने के लिए आते हैं। यह मंदिर प्राचीन है। यह मंदिर बहुत ही सुंदर बना हुआ है। मंदिर का प्रवेश द्वार बहुत आकर्षक है। मंदिर के अंदर गर्भ गृह में, दुर्गा माता की बहुत ही भव्य प्रतिमा देखने के लिए मिलती है। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है। नवरात्रि में यहां बहुत ज्यादा भीड़ रहती है। यह मंदिर कटिहार जिले में विवेकानंद नगर में स्थित है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं और इस मंदिर को देख सकते हैं।
यज्ञशाला मंदिर कटिहार - Yagyashala Temple Katihar
यज्ञशाला मंदिर कटिहार जिले का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर श्री राम जी, माता सीता जी और लक्ष्मण जी को समर्पित है। यह मंदिर मुख्य शहर में कटिहार रेलवे स्टेशन के पास में स्थित है। इस मंदिर में 24 घंटे श्री राम नाम जाप चलता रहता है। मंदिर परिसर बहुत अच्छा है और आप यहां पर आकर घूम सकते हैं।
गांधी घर कटिहार - Gandhi Ghar Katihar
गांधी घर कटिहार में स्थित एक ऐतिहासिक स्थल है। इस स्थल को सर्वोदय आश्रम के नाम से भी जाना जाता है। यह स्थल कटिहार जिले में कुर्सेला प्रखंड में स्थित है। यहां पर आपको आश्रम देखने के लिए मिलता है, जहां पर बहुत सारी प्राचीन वस्तुओं को संभाल कर रखा गया है। यहां पर आपको सुंदर गार्डन देखने के लिए मिलता है और यहां पर आपको बहुत सारी जानकारी मिलती है। यहां पर आपको इतिहास के बारे में बहुत सारी जानकारी मिलती है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं और बहुत सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
सार्वजनिक श्री भैरव एवं श्री विश्वकर्मा मंदिर कटिहार - Sarvajanik Bhairav aur Vishwakarma Mandir Katihar
सार्वजनिक श्री भैरव और विश्वकर्मा मंदिर कटिहार जिले का एक मुख्य धार्मिक स्थल है। यह मंदिर बहुत सुंदर है। मंदिर में आपको बहुत सारे देवी देवताओं के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यह मंदिर मुख्य रूप से भैरव भगवान जी और विश्वकर्मा भगवान जी को समर्पित है। मंदिर में आपको शंकर भगवान जी, भैरव बाबा जी, विश्वकर्मा भगवान जी, पंचमुखी हनुमान जी और राधे कृष्ण जी की बहुत सुंदर मूर्ति देखने के लिए मिलती है। यह मंदिर कटिहार जिले के बीचो-बीच स्थित है और आप यहां पर आराम से आ सकते हैं और इस मंदिर में घूम सकते हैं।
श्री गुरु तेग बहादुर ऐतिहासिक गुरुद्वारा कटिहार - Sri Guru Tegh Bahadur Historical Gurdwara Katihar
श्री गुरु तेग बहादुर ऐतिहासिक गुरुद्वारा कटिहार जिले का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यह सिख धार्मिक स्थल है। यह गुरुद्वारा कटिहार में लक्ष्मीपुर के सरदार नगर में स्थित है। यह गुरुद्वारा बहुत सुंदर है। पूरा गुरुद्वारा सफेद संगमरमर से बना हुआ है। यह गुरुद्वारा सिखों के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। यहां पर आपको गुरु वाणी सुनने के लिए मिल जाती है और यहां पर आपको लंगर खाने के लिए मिलेगा, जो बहुत ही स्वादिष्ट रहता है। यहां आकर अच्छा लगता है और शांति मिलती है। यह सिखों और हिंदू धर्म का एक प्रमुख आस्था का केंद्र है।
श्री कष्टहरण नाथ गौरी शंकर मंदिर कटिहार - Shri Kashtaharan Nath Gauri Shankar Temple Katihar
श्री कष्टहरण नाथ गौरी शंकर मंदिर कटिहार जिले का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर कटिहार जिले में, मंगल बाजार के डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद रोड में स्थित है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। यह मंदिर प्राचीन है। इस मंदिर के गर्भ गृह में आपको शिव भगवान जी की शिवलिंग के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। गर्भ ग्रह में यहां पर आपको गणेश जी की भी दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर नंदी जी भी विराजमान है। यह मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। यह मंदिर मुख्य कटिहार शहर में स्थित है।
ध्रुव कुंड चिल्ड्रन पार्क कटिहार - Dhruv Kund Children's Park Katihar
ध्रुव कुंड चिल्ड्रन पार्क कटिहार जिले में घूमने वाली एक मुख्य जगह है। यह कटिहार जिले में मिरचाईबाड़ी में स्थित है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। इस पार्क में आपको आकर बहुत मजा आएगा। यहां पर बच्चों के खेलने के लिए बहुत सारे झूले लगे हुए हैं, जिसमें बच्चे लोग काफी इंजॉय कर सकते हैं। इसके अलावा यहां पर वॉच टावर बना हुआ है, जो बहुत ही अलग डिजाइन से बना हुआ है और बहुत ही बढ़िया लगता है। यहां पर आपको बहुत सारे फव्वारे देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर आर्टिफिशियल झरना भी देखने के लिए मिलता है। आप यहां पर आकर काफी इंजॉय कर सकते हैं। यह कटिहार जिले में घूमने लायक एक मुख्य जगह है।
बाबा गोरखनाथ धाम कटिहार - Baba Gorakhnath Dham Katihar
बाबा गोरखनाथ धाम कटिहार जिले का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यह मंदिर शिव भगवान जी को समर्पित है। यह मंदिर प्राचीन है। यह मंदिर बहुत सुंदर है। मंदिर के गर्भ गृह में शिवलिंग के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। गर्भ ग्रह में आपको सफेद कलर का एक छोटा सा शिवलिंग देखने के लिए मिलता है। यहां नाग देवता की मूर्ति भी विराजमान है। यहां पर छोटे-छोटे बहुत सारे मंदिर बने हुए हैं। यहां पर मुख्य मंदिर शिव भगवान जी का है। मंदिर के पास में एक छोटा सा तालाब देखने के लिए मिलता है।
बाबा गोरखनाथ धाम कटिहार जिले में सालमारी प्रखंड में स्थित है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। यह जगह कटिहार से करीब 50 किलोमीटर दूर है। यहां पर आप अगर रेल माध्यम से आते हैं, यहां मुकुरिया रेलवे स्टेशन पड़ता है, जहां पर आप रेल माध्यम से आ सकते हैं और उसके बाद इस मंदिर तक ऑटो के द्वारा आ सकते हैं। यहां पर शिवरात्रि और सावन सोमवार में बहुत भीड़ लगती है। यहां पर आपको हनुमान जी के भी दर्शन करने के लिए मिलते हैं।
कोसी और गंगा नदी का संगम स्थल कटिहार - Kosi aur Ganga Nadi Ka Sangam sthal Katihar
कोसी और गंगा नदी का संगम स्थल कटिहार जिले का एक मुख्य धार्मिक स्थल है। इस संगम स्थल को त्रिमोहनी संगम स्थल के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर बहुत दूर-दूर से लोग आते हैं और स्नान करते हैं। यह संगम स्थल बहुत सुंदर है। यहां पर एक स्मारक भी बनी हुई है, जो आप देख सकते हैं। यहां पर मकर संक्रांति के समय बहुत सारे लोग आते हैं।
संगम स्थल पर आप अपने वाहन से यह ट्रेन के माध्यम से भी पहुंच सकते हैं। यहां पर रेलवे स्टेशन बना हुआ है, जिसके द्वारा आप यहां पर आराम से पहुंच सकते हैं और रेलवे स्टेशन से संगम स्थल करीब 2 किलोमीटर दूर होगा। यहां पर मकर संक्रांति में बहुत भीड़ लगती है। यहां आकर आपको अच्छा लगेगा।
Please do not enter any spam link in comment box