पूर्णिया (पुरेना) जिले के दर्शनीय स्थल - Places to visit in Purnia / पूर्णिया (पुरेना) जिले के आसपास घूमने वाले प्रमुख जगह
पूर्णिया बिहार राज्य का एक मुख्य जिला है। पूर्णिया बिहार राज्य की राजधानी पटना से करीब 300 किलोमीटर दूर है। पूर्णिया जिला की मुख्य नदी कोसी और महानंदा है। पूर्णिया जिला का इतिहास बहुत ही रोचक रहा है। यह जिला भारत का सबसे पुराना जिला है। यह जिला ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा 1770 में अस्तित्व में आया था। पूर्णिया जिला में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। चलिए जानते हैं - पूर्णिया जिले में घूमने लायक कौन कौन सी जगह है।
पूर्णिया (पुरेना) में घूमने की जगह - Purnia (Purnea) mein ghumne ki jagah
ध्रुव उद्यान पूर्णिया - Dhruv Park Purnia
ध्रुव उद्यान पूर्णिया जिले का एक मुख्य पर्यटन स्थल है। यह उद्यान मुख्य पूर्णिया जिले में स्थित है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। यहां पर आपको बहुत सारे झूले देखने के लिए मिलते हैं, जिनमें आप झूल सकते हैं। इसके अलावा यहां पर चारों तरफ हरियाली देखने के लिए मिलती है। यहां पर बहुत सारे फूल वाले पौधे भी लगाए गए हैं। यहां आकर आप अच्छा समय बिता सकते हैं। यहां पर आपको एक तालाब भी देखने के लिए मिलता है, जो बहुत सुंदर लगता है।
पंचमुखी हनुमान मंदिर पूर्णिया - Panchmukhi Hanuman Mandir Purnia
पंचमुखी हनुमान मंदिर पूर्णिया का एक मुख्य धार्मिक स्थल है। यह मंदिर बहुत सुंदर और प्राचीन है। मंदिर में आपको, मंदिर की छत में अर्जुन की मूर्ति देखने के लिए मिलती है, जिसमें पांडव पुत्र अर्जुन रथ में सवार है। यह मूर्ति बहुत सुंदर लगती है। यह मंदिर भी बहुत आकर्षक दिखता है। मंदिर के अंदर आपको पंचमुखी हनुमान जी के दर्शन करने के लिए मिल जाते हैं। पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा बहुत ही भव्य है। यहां पर आपको शिव भगवान जी के भी दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां आकर बहुत अच्छा लगता है और शांति मिलती है। यहां पर शनिवार और मंगलवार के दिन बहुत ज्यादा भीड़ रहती है। यह मंदिर पूर्णिया जिले में मुख्य हाईवे सड़क में स्थित है। आप यहां पर आराम से पहुंच सकते हैं। आपको यहां आने में कोई भी दिक्कत नहीं होगी।
मां पूरण देवी मंदिर पूर्णिया - Maa Puran Devi Temple Purnia
मां पूरण देवी मंदिर पूर्णिया का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यहां पर आकर मां पूरण के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। पूरण माता महाकाली का ही रूप है। यहां पर आकर अच्छा लगता है। यहां पर सभी प्रकार की व्यवस्थाएं उपलब्ध है। यहां पर आप अगर अपने वाहन से आते हैं, तो पार्किंग के लिए बहुत बड़ा स्पेस है। यहां पर धर्मशाला बनी हुई है, जहां पर सभी लोग रुक सकते हैं। यह धर्मशाला सार्वजनिक है। यहां पर मंदिर के पीछे आपको एक तालाब देखने के लिए मिलता है। यह तालाब बहुत सुंदर है।
तालाब में बहुत सारे कमल के फूल लगे हुए हैं। यहां आकर अच्छा लगता है। लोगों का मानना है, कि यहां पर आप सच्चे मन से मां से विनती करते हैं, तो मां आपकी इच्छा जरूर पूरी करती है। यहां पर आकर अच्छा लगता है और शांति मिलती है। यहां पर आपको और भी बहुत सारे देवी देवताओं के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर आपको मां दुर्गा और शिव भगवान जी के दर्शन करने के लिए मिलते हैं।
जलालगढ़ का किला पूर्णिया - Jalalgarh Fort Purnia
जलालगढ़ का किला पूर्णिया का एक ऐतिहासिक स्थल है। यह किला अब, यहां पर खंडहर अवस्था में देखने के लिए मिलता है। इस किले के अब यहां पर भग्नावशेष ही शेष रह गए हैं। यह किला पूर्णिया शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर है। यह किला जलालगढ़ नाम की जगह पर बना हुआ है। यह किला नेशनल हाईवे 57 पर बना हुआ है और आप यहां पर अपनी बाइक और कार से आराम से पहुच सकते हैं और इस किले में घूम सकते हैं।
इस किले का निर्माण सैयद मोहम्मद जलालुद्दीन ने किया था, जो पूर्णिया के नवाब थे। उन्होंने इस किले का निर्माण 1722 में किया था। इस किले की आकृति चोकौर है। यह किला चारों तरफ से दीवार से घिरा हुआ है और बीच में आपको मैदान देखने के लिए मिलता है। यहां पर आपको बुर्ज भी देखने के लिए मिलते हैं। इस किले की देखभाल नहीं की जा रही है, जिससे यह किला धीरे-धीरे नष्ट होता जा रहा है। आने वाले दिनों में यहां पर आपको खाली मैदान बस देखने के लिए मिलेगा।
राणी सती मंदिर पूर्णिया - Rani Sati Temple Purnia
राणी सती मंदिर पूर्णिया का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर पूर्णिया जिले में कसबा ब्लॉक में स्थित है। यहां पर आपको रानी सती की प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं, जो बहुत सुंदर लगती है। यह मंदिर चारों तरफ हरियाली से घिरा हुआ है। मंदिर के बीच में एक तालाब देखने के लिए मिलता है, जो बहुत सुंदर लगता है। तालाब में आपको कमल के फूल देखने के लिए मिल जाते हैं। यह मंदिर बहुत अच्छी तरह से बना हुआ है। मंदिर के अंदर, माता की बहुत ही भव्य प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यह मंदिर सुव्यवस्थित तरीके से बना हुआ है। यहां आकर अच्छा लगता है और मन को शांति मिलती है। यहां पर आपको शिवलिंग के दर्शन करने के लिए भी मिलते हैं।
श्री हरि नरसिंह अवतार स्थल पूर्णिया - Shri Hari Narasimha Avatar Sthal Purnia
श्री हरि नरसिंह अवतार स्थल पूर्णिया का एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यह जगह पूर्णिया जिले बनमनरवी ब्लॉक में, सिकलीगढ़ धरहरा में स्थित है। यह जगह बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर श्री हरि नरसिंह अवतार के रूप में भगवान विष्णु जी इस पृथ्वी में आए थे। यहां पर वह अपने भक्त प्रहलाद की रक्षा करने के लिए एक खंबे को तोड़ कर निकले थे। यहां पर आप उस खंभे के भी दर्शन कर सकते हैं। यह खंबा बहुत मोटा है और बहुत ऊंचा है।
यहां पर आपको नरसिंह भगवान जी की प्रतिमा भी देखने के लिए मिलती है। यहां पर आपको सरस्वती देवी, लक्ष्मी जी की प्रतिमा देखने के लिए मिलती है। नरसिंह भगवान जी की प्रतिमा यहां पर बहुत ही भव्य है। यहां पर बहुत अच्छा लगता है और शांति मिलती है। यह जगह पौराणिक है। यहां मंदिर बहुत सुव्यवस्थित तरीके से बना हुआ है। यहां पर आपको विष्णु भगवान जी के बहुत सारे अवतारों के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यह पूर्णिया में घूमने वाली सबसे अच्छी जगह है और आपको यहां पर आकर अच्छा लगेगा।
बाबा धिमेश्वर धाम पूर्णिया - Baba Dhimeshwar Dham Purnia
बाबा धिमेश्वर धाम पूर्णिया जिले का एक प्रमुख मंदिर है। यह मंदिर पूर्णिया जिले के बनमनखी ब्लॉक में स्थित है। यह मंदिर धीमा गांव में बना हुआ है। यह मंदिर शिव भगवान जी को समर्पित है। यहां पर आपको बहुत बड़ा और सुंदर मंदिर देखने के लिए मिलता है। यहां पर नंदी भगवान जी की मूर्ति बहुत बड़ी है। यहां पर आकर अच्छा लगता है। यहां पर शिवलिंग के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। मंदिर में मां दुर्गा के भी दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां आकर अच्छा लगता है।
माता स्थान पूर्णिया - Mata Sthan Purnia
माता स्थान पूर्णिया जिला का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यहां पर माता की बहुत सुंदर प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यह जगह बहुत अच्छी है। यहां पर भव्य मंदिर देखने के लिए मिलता है। यहां पर आपको और भी बहुत सारे देवी देवताओं के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यह मां दुर्गा का ही एक रूप है। यहां पर आपको शंकर जी के शिवलिंग काल, कालभैरव जी, हनुमान जी के भी दर्शन करने के लिए मिल जाते हैं। यह जगह पूरे पूर्णिया में प्रसिद्ध है। यह जगह पूर्णिया के आदमपुर में स्थित है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। यहां आकर अच्छा लगता है।
सिटी काली मंदिर पूर्णिया - City Kali Mandir Purnia
सिटी काली मंदिर पूर्णिया का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह एक प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर पूर्णिया में सौरा नदी के किनारे बना हुआ है। यहां पर आपको काली माता जी के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां आकर बहुत अच्छा लगता है। यहां पर शिव भगवान जी के भी दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर प्रतिदिन बहुत सारे लोग माता के दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां पर आकर अच्छा लगता है। यह मंदिर बहुत ही सुंदर तरीके से बना हुआ है। मंदिर के पास में ही नदी बहती है, जिसका दृश्य बहुत सुंदर रहता है। यह मंदिर मुख्य सड़क पर स्थित है और आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं।
मां कामाख्या स्थान मंदिर पुरना - Maa Kamakhya Sthan Temple Purana
मां कामाख्या स्थान मंदिर पुरना जिले का एक मुख्य मंदिर है। यह मंदिर पुरना जिले में भवानीपुर में स्थित है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। यह मंदिर बहुत ही भव्य है। मंदिर में मां कामाख्या की बहुत ही सुंदर प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां आकर अच्छा लगता है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं।
Please do not enter any spam link in comment box