भोजपुर जिले के दर्शनीय स्थल - Major places to visit in Bhojpur District / भोजपुर जिले के आसपास घूमने वाली प्रमुख जगह
भोजपुर बिहार राज्य का एक मुख्य जिला है। भोजपुर बिहार की राजधानी पटना से करीब 60 किलोमीटर दूर है। भोजपुर जिले की सीमाओं पर गंगा और सोन नदियां बहती है। यह नदियां भोजपुर की प्रमुख नदियां हैं। इसके अलावा भी भोजपुर में बहुत सारी नदियां बहती हैं। भोजपुर जिला 1972 में एक जिले के रूप में स्थापित किया गया। इसके पहले यह जिला शाहाबाद जिले का एक हिस्सा हुआ करता था। भोजपुर जिले में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। चलिए जानते हैं - भोजपुर जिले में घूमने लायक कौन-कौन सी जगह है।
भोजपुर में घूमने की जगह - Bhojpur Mein ghumne ki jagah
वीर कुंवर सिंह पार्क भोजपुर - Veer Kunwar Singh Park Bhojpur
वीर कुंवर सिंह पार्क भोजपुर शहर का एक मुख्य पर्यटन स्थल है। यह पार्क भोजपुर जिले में आरा में स्थित है। यह पार्क बहुत सुंदर है। पार्क के बीच में आपको एक झील देखने के लिए मिलती है। यह झील बहुत बड़े क्षेत्र में फैली हुई है। इस झील में आपको बहुत सारे बदक देखने के लिए मिलते हैं। बदक झील में यहां वहां घूमते रहते हैं। यह झील चारों तरफ से पेड़ पौधों से घिरी हुई है। यहां पर आपको फव्वारा भी देखने के लिए मिलता है। यहां पर बोटिंग का मजा लिया जा सकता है।
यहां पर बहुत सारे झूले भी हैं, जिसमें बच्चे लोग काफी इंजॉय कर सकते हैं। यह पार्क भोजपुर में घूमने वाली एक मुख्य जगह है। आप यहां पर आकर अच्छा समय बिता सकते हैं। इस पार्क का नाम वीर कुंवर सिंह रखा गया है। वीर कुंवर सिंह जी 1987 की क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एक महान क्रांतिकारी थे। यहां पर सुबह एवं शाम के समय मॉर्निंग वॉक वाले लोग आते हैं और पार्क में घूमते हैं। यह पार्क आरा के बीचो-बीच स्थित है। यह रमना मैदान के पास में बना हुआ है।
शिव मंदिर भोजपुर - Shiv Mandir Bhojpur
शिव मंदिर भोजपुर में स्थित एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यह मंदिर भोजपुर में जगदीशपुर में स्थित है। यह मंदिर शिव भगवान जी को समर्पित है। मंदिर बहुत सुंदर है। मंदिर के पास में ही आपको एक पोखर देखने के लिए मिलता है। इस पोखर को शिवजी का पोखर कहा जाता है। यह पोखर बहुत सुंदर है। यहां पर छठ पूजा के समय बहुत भीड़ लगती है। इस मंदिर में भी बहुत सारे भक्त शिव भगवान जी के दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां का नजारा बहुत अच्छा रहता है। यहां पर चारों तरफ पेड़ पौधे लगे हुए हैं, जिससे यहां पर आकर शांति मिलती है।
श्री शनि स्थान आरा - Shree Shani Sthan Ara
श्री शनि स्थान आरा में स्थित एक धार्मिक स्थल है। यह मंदिर आरा में घूमने वाली जगह है। यह मंदिर आरा में कलेक्ट्री तालाब के पास स्थित है। यहां पर आप शनिवार के दिन आकर शनि भगवान जी को तेल अर्पित कर सकते हैं। यहां पर बहुत सारे श्रद्धालु आते हैं।
कलेक्ट्री तलाब आरा भोजपुर - Collectorate Talab Ara Bhojpur
कलेक्ट्री तलाब भोजपुर जिले में आरा में स्थित एक मुख्य स्थल है। यह तालाब बहुत सुंदर है। तालाब के चारों तरफ सीढ़ियां बनी हुई है, जहां पर आप बैठकर तालाब का सुंदर दृश्य देख सकते हैं। यहां पर तालाब के एक साइड गार्डन बना हुआ है, जहां पर पेड़ पौधे लगे हुए हैं। आप यहां पर आकर अपना अच्छा समय बिता सकते हैं।
अरण्य देवी मंदिर भोजपुर - Aranya Devi Temple Bhojpur
अरण्य देवी मंदिर भोजपुर का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर अरण्य देवी जी को समर्पित है। अरण्य देवी जंगल की देवी हैं। यह मंदिर भोजपुर जिले में आरा में स्थित है। यह आरा रेलवे स्टेशन से करीब 2 किलोमीटर दूर है। आप यहां पर रिक्शा से और पैदल पहुच सकते हैं। मंदिर के आसपास आपको बाजार वाला एरिया देखने के लिए मिलता है। मंदिर के बाहर बहुत सारी प्रसाद की दुकान है।
अरण्य देवी मंदिर में, आप जो भी मनोकामना मांगते हैं। आपकी मनोकामना पूरी होती है। यहां पर गर्भ ग्रह में माता की दो मूर्तियों के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर महादेव का शिवलिंग के भी दर्शन करने के लिए मिलते हैं। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। आपको अच्छा लगेगा।
बाबू वीर कुंवर सिंह स्मृति संग्रहालय भोजपुर - Babu Veer Kunwar Singh Memorial Museum Bhojpur
बाबू वीर कुंवर सिंह स्मृति संग्रहालय भोजपुर जिले का एक मुख्य पर्यटन स्थल है। यह भोजपुर में जगदीशपुर में स्थित है। वीर कुंवर सिंह जगदीशपुर के एक जमीदार थे। इन्होंने 1857 की क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने एक अंग्रेज अफसर को मार दिया था। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं और इनकी बहादुरी के बारे में जान सकते हैं। यह जगह बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर आपको वीर कुंवर सिंह की मूर्ति की मूर्ति देखने के लिए मिलती है, जिसमें वह घोड़े पर सवार है। इसके अलावा यहां पर बहुत सारी पेंटिंग का संग्रह किया गया है।
वीर कुंवर सिंह संग्रहालय, जिस स्मारक में बना हुआ है। वह स्मारक भी प्राचीन है। इस संग्रहालय में आपको बहुत सारे डाक टिकट, प्राचीन हत्यार, तिरंगा झंडा, बाबू वीर कुंवर सिंह का ध्वज, मूर्तियां, पेंटिंग, बाबू वीर कुंवर सिंह की बायोग्राफी देखने के लिए मिलती है। पेंटिंग में अंग्रेजों के अत्याचार, अंग्रेजो के खिलाफ लड़ते हुए लोगों को दिखाया गया है। यहां पर आप आकर बहुत सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं। आपको यहां पर घूमने जरूर आना चाहिए। यह भोजपुर में घूमने लायक एक मुख्य जगह है।
सोन और गंगा नदी का संगम स्थल भोजपुर - Son aur Ganga nadi ka sangam sthal bhojpur
सोन और गंगा नदी का संगम स्थल भोजपुर का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। सोन और गंगा नदी भारत के प्रमुख नदियां है। इन दोनों का संगम भोजपुर के पास ही में छपरा में होता है। यह संगम स्थल बहुत सुंदर है। यहां पर दूर-दूर तक आपको सुंदर नजारा देखने के लिए मिलता है। यहां पर रेत का किनारा देखने के लिए आपको मिल जाता है। आप यहां पर आकर स्नान कर सकते हैं। यहां पर बहुत सारे लोग आते हैं। छठ पूजा के समय यहां पर बहुत ज्यादा भीड़ रहती है।
Please do not enter any spam link in comment box