मैनपुरी जिले के दर्शनीय स्थल - Places to visit in Mainpuri / मैनपुरी जिले के आसपास घूमने वाली प्रमुख जगह
मैनपुरी उत्तर प्रदेश का प्रमुख जिला है। मैनपुरी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से करीब 219 किलोमीटर दूर है। मैनपुरी में सड़क माध्यम के द्वारा पहुंचा जा सकता है। मैनपुरी जिले में ईशान नदी बहती है। मैनपुरी प्राचीन शहर है। मैनपुरी में प्राचीन समय में मैनपुरी नाम के राजा राज किया करते थे। मैनपुरी जिले में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। चलिए जानते हैं - मैनपुरी में कौन-कौन सी जगह घूमने लायक है।
मैनपुरी में घूमने वाली जगह - Mainpuri mein ghumne ki jagah
शीतला माता मंदिर मैनपुरी - Sheetla Mata Mandir Mainpuri
शीतला माता मंदिर मैनपुरी जिले का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह एक प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर शीतला माता को समर्पित है। इस मंदिर की स्थापना मैनपुरी के राजा के द्वारा की गई थी। मंदिर में शीतला माता की बहुत ही सुंदर प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर नवरात्रि में बहुत ज्यादा भीड़ रहती है। बहुत सारे भक्तों मां शीतला के दर्शन करने के लिए आते हैं। शीतला माता का मंदिर मैनपुरी में, मैनपुरी कुरावली मार्ग पर स्थित है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। यह मैनपुरी में घूमने लायक जगह है।
लोहिया पार्क मैनपुरी - Lohia Park Mainpuri
लोहिया पार्क मैनपुरी का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह पार्क मैनपुरी में कलेक्टर ऑफिस के पास में स्थित है। यह पार्क बहुत बड़ा है। इस पार्क में आपको झील भी देखने के लिए मिलती है, जहां पर नौका विहार का मजा लिया जा सकता है। यहां पर फव्वारा भी देखने के लिए मिलता है। पार्क में आप को बच्चों के खेलने के लिए बहुत सारे झूले मिलते हैं, जिसमें बच्चे लोग बहुत इंजॉय कर सकते हैं। इन झूलों में, कुछ झूलों में चार्ज भी लिया जाता है। यहां पर आपको बहुत सारे फूल वाले पौधे देखने के लिए मिलते हैं, जो बहुत सुंदर लगते हैं। आप यहां पर आकर अपना बहुत अच्छा समय बिता सकते हैं।
शिवालाय श्री चांदेश्वर महादेव मंदिर मैनपुरी - Shivalay Shree Chandeshwar Mahadev Temple Mainpuri
श्री चांदेश्वर महादेव मंदिर मैनपुरी का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर प्राचीन है। इस मंदिर में आपको शिव भगवान जी के दर्शन करने के लिए मिलते हैं, जिन्हें चांदेश्वर महादेव कहा जाता है। यहां पर शिवलिंग विराजमान है। मंदिर में राधे कृष्ण जी की भी बहुत सुंदर प्रतिमा देखने के लिए मिलती है। यहां पर हनुमान जी के भी दर्शन करने के लिए मिलते हैं। मंदिर परिसर बहुत अच्छा है और यहां पर आकर शांति मिलती है। यह मैनपुरी में गोपाल नगर में स्थित है।
भीमसेन मंदिर मैनपुरी - Bhimsen Temple Mainpuri
भीमसेन मंदिर मैनपुरी जिले का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर प्राचीन है। यह मंदिर शिव भगवान जी को समर्पित है। यहां पर आपको साईं बाबा जी के भी दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर हनुमान जी के भी दर्शन करने के लिए मिलते हैं। मंदिर का प्रवेश द्वार बहुत ही सुंदर है। यहां पर गर्भ ग्रह में मार्बल की शिवलिंग बने हुए हैं, जो बहुत सुंदर लगते हैं। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है। महाशिवरात्रि में यहां पर बहुत सारे भक्त भगवान शिव के दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां पर गणेश जी के भी दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यह मंदिर मुख्य मैनपुरी शहर में स्थित है और आप यहां पर आकर भगवान के दर्शन करने के लिए कर सकते हैं। यह मैनपुरी में घूमने लायक जगह है।
कपिल मुनि आश्रम मैनपुरी - Kapil Muni Ashram Mainpuri
कपिल मुनि आश्रम मैनपुरी में स्थित एक सुंदर दर्शनीय स्थल है। यह आश्रम मैनपुरी में बेवर में स्थित है। इस आश्रम में आपको बहुत सारे देवी देवताओं के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर आश्रम के परिसर में ही बहुत सारे ऋषि मुनि की प्रतिमाएं देखने के लिए मिलती हैं। यहां पर परिसर में बहुत सारे पेड़ पौधे लगे हुए हैं, जिससे यहां का वातावरण बहुत अच्छा लगता है। यहां पर मां दुर्गा जी की प्रतिमा देखने के लिए मिलती है। शिव भगवान जी का बहुत विशाल शिवलिंग यहां पर विराजमान है, जो बहुत ही सुंदर लगता है। यहां पर विष्णु भगवान जी एक तालाब में शेष शैया में लेटे हुए प्रतिमा देखने के लिए मिलती है। साथ में श्री कृष्ण जी की भी प्रतिमा देखने के लिए मिलती है।
यहां पर रामायण और महाभारत में घटित होने वाली घटनाओं को मूर्ति के माध्यम से दिखाया गया है। यहां पर आपको राम जी और लक्ष्मण जी किस तरह वन गए थे। वह आप देख सकते हैं और भीष्म पितामह तीरों के ऊपर लेटे हुए हैं। वह आप देख सकते हैं। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है और आप यहां पर आकर घूम सकते हैं। यह मैनपुरी की सबसे अच्छी जगह है।
विदुर आश्रम मैनपुरी - Vidur Ashram Mainpuri
विदुर आश्रम मैनपुरी में स्थित एक धार्मिक स्थल है। यह आश्रम मैनपुरी जिले में बेवर में रसूलाबाद में स्थित है। यह आश्रम विदुर जी की तपोस्थली है। यहां पर आपको सुंदर आश्रम देखने के लिए मिलता है और यहां पर समाधि का निर्माण करवाया गया है। यहां पर चबूतरा बनवाया गया है, जहां पर विदुर जी की समाधि देखने के लिए मिलती है। आपको यहां पर शिवलिंग के दर्शन करने के लिए मिल जाएंगे। यहां पर राम जी, लक्ष्मण जी और सीता जी के भी दर्शन करने के लिए मिल जाते हैं। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। यह मैनपुरी की सबसे अच्छी जगह है।
समन पक्षी अभ्यारण मैनपुरी - Saman Bird Sanctuary Mainpuri
समन पक्षी अभ्यारण मैनपुरी का एक मुख्य आकर्षण स्थल है। यहां पर आपको क्रेन पक्षी देखने के लिए मिलता है, जो बहुत सुंदर रहता है। यहां पर झील है। यह झील बहुत बड़े क्षेत्र में फैली हुई है। इस झील में ठंड के समय क्रेन पक्षी प्रवास करते हैं, जो बहुत सुंदर लगते हैं। यहां पर आप बड़ी संख्या में इनको देख सकते हैं। यहां पर और भी बहुत सारे पक्षी देखने के लिए मिलते हैं। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। यह मैनपुरी का पिकनिक स्पॉट है।
फूल बाग गार्डन मैनपुरी - Phool Bagh Garden Mainpuri
फूल बाग गार्डन मैनपुरी का एक सुंदर गार्डन है। यह गार्डन मैनपुरी में डिस्टिक जेल के पास स्थित है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। यहां पर गार्डन में चारों तरफ आपको पेड़ पौधे और फूल वाले प्लांट देखने के लिए मिल जाते हैं। यहां पर झूले भी लगे हुए हैं, जहां पर बच्चे लोग बहुत इंजॉय कर सकते हैं।
Please do not enter any spam link in comment box