बदायूं जिले के दर्शनीय स्थल - Places to visit in Badaun / बदायूं जिले के आसपास घूमने वाली प्रमुख जगह
बदायूं उत्तर प्रदेश का प्रमुख जिला है। बदायूं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 311 किलोमीटर दूर है। बदायूं शहर के पास गंगा नदी बहती है। गंगा नदी बदायूं शहर के कछला में बहती है। यहां पर सुंदर घाट भी है। बदायूं शहर प्राचीन नगर है। बदायूं में सोत नदी बहती है। बदायूं सूफी, संतों, पीरों और वलियों की भूमि है। यहां पर आपको बहुत सारी मजार और दरगाह देखने के लिए मिलती है। बदायूं जिला में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। चलिए जानते हैं - बदायूं जिले में कौन-कौन सी जगह घूमने लायक है।
बदायूं में घूमने वाली जगह - Badaun mein ghumne ki jagah
इखलास खान का मकबरा बदायूं - Ikhlas Khan's Tomb Badaun
इखलास खान का मकबरा बदायूं शहर का एक मुख्य पर्यटन स्थल है। इस मकबरे को बदायूं का ताजमहल भी कहा जाता है, क्योंकि इस मकबरे का आकार ताजमहल के सामान लगता है। इसे इख्लास खान के रोजा के नाम से भी जानते हैं। इख्लास खान औरंगजेब के शासन के समय बंगाल के गवर्नर थे। इस मकबरे के अंदर 5 कब्र देखने के लिए मिलती है, जो इख्लास खान, उनकी पत्नी, और उनके बेटे की है। दो अन्य किसी व्यक्ति की हैं। असली कब्र मकबरे के नीचे है। ऊपरी हिस्से में कब्र का प्रतिरूप बस बनाया गया है। यह मकबरा बहुत सुंदर है।
इखलास खान का मकबरा के बीच में बड़ा सा गुंबद देखने के लिए मिलता है और मकबरे के कोने में मीनारें बनी हुई हैं, जिनके ऊपर छतरियां बनी हुई है। इन मीनारों में जाने के लिए सीढ़ियां बनी हुई है। मकबरे के चारों तरफ आपको गलियारा देखने के लिए मिलता है, जो बहुत सुंदर लगता है। यह मकबरा बदायूं शहर के पूर्वी तरफ जवाहरपुरी कॉलोनी में स्थित है। आप इस मकबरे में घूमने के लिए आ सकते हैं। यह मकबरा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षण में है। इस मकबरे की ऊंचाई 152 फीट है। यह मकबरा बहुत सुंदर लगता है। आप बदायूं जिले में आते हैं, तो इस मकबरे में भी आ सकते हैं। यह बदायूं शहर की सबसे अच्छी जगह है।
श्री सहस्त्रधाम गौरीशंकर देवालय बदायूं - Shree Sahastradham Gaurishankar Devalaya Badaun
श्री सहस्त्रधाम गौरी शंकर देवालय बदायूं शहर का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर शिव भगवान जी को समर्पित है। यह मंदिर बहुत ही सुंदर है। यह मंदिर बदायूं शहर में उसावा रोड में स्थित है। इस मंदिर में आपको भारत का एकमात्र रसलिंग देखने के लिए मिलता है। रेसलिंग का अर्थ होता है स्वर्ण और पारे से बना हुआ शिवलिंग।
इस शिवलिंग में सप्तधातु भी मिलाई गई है। यह शिवलिंग बहुत सुंदर है और बहुत ही आकर्षक लगता है। यह शिवलिंग चांदी की जिलहरी में विराजमान है। यहां पर बहुत सारे भक्त शिव भगवान जी के दर्शन करने के लिए आते हैं। 2001 में श्री राम शरण रस्तोगी ने इस मंदिर का निर्माण करवाया था। इस मंदिर में महाशिवरात्रि और सावन सोमवार के समय बहुत ज्यादा भीड़ रहती है। बहुत सारे भक्त यहां पर शिव भगवान जी के दर्शन करने के लिए आते हैं। यह बदायूं शहर में घूमने लायक जगह है।
बिरुआवाड़ी मंदिर बदायूं - Biruawadi Temple Badaun
बिरुआवाड़ी मंदिर बदायूं शहर का प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर शिव भगवान जी को समर्पित है। यह प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर में शिव भगवान जी का शिवलिंग के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। महाशिवरात्रि में इस मंदिर में बहुत ज्यादा भीड़ रहती है। यह मंदिर बदायूं शहर के बीचोंबीच स्थित है। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है। यह मंदिर बहुत बड़ा है। यह मंदिर बदायूं शहर का बहुत बड़ा मंदिर है। यहां पर गार्डन भी बना हुआ है, जहां पर आप शांति से बैठ सकते हैं। यह बदायूं शहर में घूमने लायक जगह है।
नागला मंदिर बदायूं - Nagla Mandir Badaun
नागला मंदिर बदायूं शहर का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर बदायूं शहर में नागला में स्थित है। यह मंदिर काली माता को समर्पित है। मंदिर में काली माता की बहुत ही सुंदर प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यह मंदिर बहुत ही अच्छी तरह बना हुआ है। यहां आकर शांति मिलती है। यहां पर नवरात्रि के समय बहुत भीड़ लगती है।
दरगाह हजरत सैयद अहमद साहब बदायूं - Dargah Hazrat Syed Ahmed Sahab Badaun
दरगाह हजरत सैयद अहमद साहब बदायूं शहर की एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यह मुस्लिमों का धार्मिक स्थल है। यह दरगाह सागर ताल के पास में स्थित है। यह दरगाह बहुत सुंदर है और आप यहां पर आकर घूम सकते हैं।
जामा मस्जिद बदायूं - Jama Masjid Badaun
जामा मस्जिद बदायूं शहर का एक ऐतिहासिक स्थल है। यह मुस्लिम कम्युनिटी का धार्मिक स्थल है। इस मस्जिद का निर्माण इल्तुतमिश ने करवाया था। इल्तुतमिश दिल्ली सल्तनत का शासक था। यह मस्जिद पर्शियन और अफगान वास्तुकला में बनाई गई है। यह मस्जिद बहुत सुंदर लगती है। मस्जिद के ऊपर एक बड़ा सा गुंबद देखने के लिए मिलता है और दो छोटे गुंबद देखने के लिए मिलते हैं। मस्जिद के बीच में एक बड़ा सा कुंड देखने के लिए मिलता है। मस्जिद में प्रार्थना कक्ष बना हुआ है। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है। यह मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है। यह बदायूं शहर की सबसे अच्छी जगह है।
श्री संकट मोचन बालाजी दरबार बदायूं - Shree Sankat Mochan Balaji Darbar Badaun
श्री संकट मोचन बालाजी दरबार बदायूं शहर का एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। इस मंदिर को हनुमानगढ़ी मंदिर भी कहा जाता है। यहां पर हनुमान जी की बहुत विशाल प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते है। यह मंदिर बदायूं शहर के बाहरी इलाके में बदायूं आगरा हाईवे सड़क पर स्थित है। यह मंदिर बहुत सुंदर है और हनुमान जी की प्रतिमा बहुत विशाल और अद्भुत लगती है। मंदिर के अंदर और भी बहुत सारे देवी देवता विराजमान है। मंदिर के अंदर आपको हनुमान जी, शिव शंकर जी के दर्शन करने के लिए मिलते हैं।
भागीरथी घाट बदायूं - Bhagirathi Ghat Badaun
भागीरथी घाट बदायूं शहर में कछला में स्थित एक सुंदर स्थल है। यहां पर गंगा नदी के किनारे सुंदर घाट बना हुआ है। यह घाट बहुत ही अच्छा है। यहां गंगा नदी का दृश्य बहुत ही जबरदस्त रहता है। यहां पर बहुत सारे लोग आकर स्नान करते हैं और यहां पर गंगा नदी का आरती स्थल भी बना हुआ है, जहां पर प्रतिदिन गंगा नदी की आरती की जाती है। घाट के किनारे गंगा माता मंदिर भी देखने के लिए मिलता है। यहां पर गंगा नदी से दूसरे तरफ जाने के लिए ब्रिज भी बना हुआ है। यहां पर आकर आप अपना बहुत अच्छा समय बिता सकते हैं। यहां पर बहुत सारे मंदिर भी हैं, जो सुंदर हैं और यहां पर आकर शांति मिलती है। यह बदायूं शहर का पिकनिक स्पॉट है।
Please do not enter any spam link in comment box