हापुड़ जिले के दर्शनीय स्थल - Places to visit in Hapur district / हापुड़ जिले के आसपास घूमने वाली प्रमुख जगह
हापुड़ उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख जिला है। हापुड़ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से करीब 450 किलोमीटर दूर स्थित है। हापुड़ भारत की राजधानी दिल्ली से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह शहर दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आता है। हापुड़ शहर में औद्योगिक विकास बहुत ज्यादा है। यहां पर बहुत सारे कारखाने है। हापुड़ जिले में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। चलिए जानते हैं - हापुड़ जिले में कौन-कौन सी जगह घूमने लायक है।
हापुड़ जिले में घूमने वाली जगह - Hapur mein ghumne ki jagah
बृजघाट हापुड़ - Brijghat Hapur
बृजघाट हापुड़ जिले का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यह घाट गंगा नदी के किनारे स्थित है। गंगा पवित्र नदी है और यहां पर आपको गंगा नदी के किनारे सुंदर घाट देखने के लिए मिलता है। यह घाट हापुड़ जिले में गढ़मुक्तेश्वर में स्थित है। आप अगर इस घाट घूमने के लिए आना चाहते हैं, तो आप हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में ट्रेन के द्वारा पहुंच सकते हैं और उसके बाद आप इस घाट में ऑटो के द्वारा पहुंच सकते हैं। इस घाट में आप गंगा नदी के किनारे स्नान कर सकते हैं और आप गंगा नदी में बोटिंग का भी मजा ले सकते हैं।
बृजघाट पर सुंदर घाट बना हुआ है, जहां पर बहुत सारी पूजा-पाठ होती रहती है। यहां पर आपको बहुत सारे मंदिर भी देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर गंगा जी की आरती भी की जाती है। यह आरती शाम को की जाती है और आरती का अनुभव बहुत ही अच्छा रहता है। यहां पर शाम के समय बिताना बहुत अच्छा लगता है। शाम के समय सूर्यास्त का दृश्य बहुत जबरदस्त रहता है। यहां पर आपको क्लॉक टावर भी देखने के लिए मिलता है, जो बहुत अच्छी तरीके से बना हुआ है और घाट में आपको दूर से ही देखने के लिए मिल जाता है। घाट में अच्छी तरह से साफ सफाई रहती है। यहां पर सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है। सरकार के द्वारा घाट को स्वच्छ बनाए रखने की कोशिश की जा रही है। बृजघाट में वेदांत मंदिर, हनुमान मंदिर, आपको देखने के लिए मिलती है। आप यहां पर आकर अपना अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।
बड़ा हनुमान मंदिर हापुड़ - Bada Hanuman Mandir Hapur
बड़ा हनुमान मंदिर हापुड़ जिले का एक धार्मिक स्थल है। यह मंदिर हापुड़ जिले में गढ़मुक्तेश्वर में स्थित है। यह मंदिर बृजघाट के पास में बना हुआ है। इस मंदिर में हनुमान जी की बहुत बड़ी प्रतिमा देखने के लिए मिलती है। हनुमान जी की प्रतिमा खड़ी हुई अवस्था में है और बहुत ही सुंदर लगती है। यहां पर आश्रम बना हुआ है, जहां पर ठहरने की व्यवस्था है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। यहां पर शिव भगवान जी की प्रतिमा के भी दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है।
सिद्ध पीठ सबली महादेव मंदिर हापुड़ - Siddha Peeth Sabli Mahadev Temple Hapur
सबली महादेव मंदिर हापुड़ जिले का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर शिव भगवान जी को समर्पित है। यह मंदिर प्राचीन है। इस मंदिर में शिव भगवान जी के शिवलिंग के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर सावन सोमवार में और महाशिवरात्रि में बहुत बड़ा मेला लगता है। बहुत सारे भक्त भगवान शिव के दर्शन करने के लिए आते हैं। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है, कि जो भी यहां पर आकर मनोकामना मांगता है। उसकी मनोकामना जरूर पूरी होती है। आप भी यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं।
मां ब्रजेश्वरी देवी मंदिर हापुड़ - Maa Brajeshwari Devi Temple Hapur
मां बृजेश्वरी देवी मंदिर हापुड़ शहर का एक प्रसिद्ध मंदिर है। इस मंदिर को कांगड़ा धाम और नगरकोट मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर हापुड़ जिले में ग्राम सपनावत में स्थित है। यह मंदिर बहुत ही सुंदर है। यह मां कांगड़ा देवी का मंदिर है। मां कांगड़ा देवी को बृजेश्वरी देवी के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर के गर्भ गृह में कांगड़ा माता की सुंदर प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है। यहां पर नवरात्रि के समय में बहुत भीड़ लगती है। बहुत सारे भक्त माता के दर्शन करने के लिए आते हैं।
मां वैष्णो देवी मंदिर हापुड़ - Maa Vaishno Devi Temple Hapur
मां वैष्णो देवी मंदिर हापुड़ शहर का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर हापुड़ जिले में ग्राम सपनावत में स्थित है। यह मंदिर बहुत ही भव्य तरीके से बना हुआ है। मंदिर में बहुत सारी मूर्तियां देखने के लिए मिलती है, जो बहुत ही आकर्षक लगती है। मंदिर के प्रवेश द्वार में मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। मंदिर के गर्भ गृह में वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है और शांति मिलती है। यहां पर नवरात्रि के समय भी बहुत भीड़ रहती है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं।
चंडी माता मंदिर हापुड़ - Chandi Mata Mandir Hapur
चंडी माता मंदिर हापुड़ जिले का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर प्राचीन है। यह मंदिर चंडी माता को समर्पित है। मंदिर के गर्भ गृह में चंडी माता की बहुत ही आकर्षक प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर आपको नौ देवियों के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है, कि मंदिर में आकर चंडी मां के दर्शन करके, जो भी व्यक्ति सच्चे मन से मां से कोई भी मनोकामना मांगता है। उसकी मनोकामना जरूर पूरी की जाती है। यहां पर आसपास के शहरों से भी लोग माता के दर्शन करने के लिए आते हैं। यह मंदिर हापुड़ जिले में मुख्य बाजार में स्थित है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं।
मां मनसा देवी मंदिर हापुड़ - Maa Mansa Devi Temple Hapur
मां मनसा देवी मंदिर हापुड़ जिले का एक धार्मिक स्थल है। यह मंदिर मां मनसा देवी को समर्पित है। मनसा देवी सभी लोगों की मनोकामना पूरी करने वाली देवी हैं। आप यहां पर आकर मां से जो भी कामना करते हैं। वह जरूर पूरी होती है। यह मंदिर हापुड़ जिले में बुलंदशहर रोड में स्थित है। आप यहां पर आसानी से पहुंच सकते हैं। यह मंदिर मुख्य सड़क में स्थित है।
Please do not enter any spam link in comment box