भरूच जिले के दर्शनीय स्थल - Places to visit in Bharuch district / भरूच के आसपास घूमने वाली प्रमुख जगह
भरूच गुजरात का एक मुख्य जिला है। भरूच गुजरात राज्य की राजधानी गांधीनगर से करीब 218 किलोमीटर दूर है। भरूच जिला नर्मदा नदी के किनारे स्थित है। भरूच जिले में नर्मदा नदी अरब सागर से मिलती है। यहां पर इसका विशाल मुहाना देखने के लिए मिलता है। नर्मदा नदी का उद्गम मध्य प्रदेश के अमरकंटक से होता है और नर्मदा नदी का संगम अरब सागर में गुजरात के भरूच जिले में होता है। नर्मदा नदी गुजरात और मध्य प्रदेश की प्रमुख नदी है। भरूच जिले में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। चलिए जानते हैं - भरूच जिले में कौन-कौन सी जगह घूमने लायक है।
भरूच में घूमने की जगह - Bharuch mein ghumne ki jagah
श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर भरूच - Shri Neelkantheshwar Mahadev Temple Bharuch
नीलकंठ महादेव मंदिर भरूच शहर का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर शिव भगवान जी को समर्पित है। मंदिर के गर्भ गृह में शिवलिंग और नाग देवता की प्रतिमा देखने के लिए मिलती है। यह मंदिर भरूच शहर में नर्मदा नदी के किनारे बना हुआ है। यह मंदिर बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है और मंदिर में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है। यहां पर आप अपने वाहन से आ सकते हैं। यहां पर पार्किंग के लिए बहुत बड़ा स्पेस है। यहां पर आकर शिव भगवान जी के दर्शन करके बहुत अच्छा लगता है।
नीलकंठ मंदिर के पीछे के साइड आपको नर्मदा नदी के किनारे घाट देखने के लिए मिलता है, जहां पर आप स्नान भी कर सकते हैं। यहां पर आप नौका विहार का भी मजा ले सकते हैं। यह मंदिर बहुत सुंदर है। यहां पर आपको हनुमान जी के दर्शन भी करने के लिए मिलते हैं। यहां पर बगीचा बना हुआ है, जहां पर आप शांति से बैठ सकते हैं। यहां पर आपको नर्मदा माता का मंदिर भी देखने के लिए मिल जाता है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। यह भरूच शहर में घूमने लायक जगह है।
गायत्री माता मंदिर भरूच - Gayatri Mata Temple Bharuch
गायत्री माता मंदिर भरूच का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर विश्वगायत्री अलखधाम के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर में गायत्री माता की बहुत ही सुंदर प्रतिमा देखने के लिए मिलती है। गायत्री माता ज्ञान और बुद्धि की देवी हैं। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है। यह मंदिर नर्मदा नदी के किनारे बना हुआ है। आप यहां से नर्मदा जी का सुंदर दृश्य देख सकते हैं। यहां पर घाट बना हुआ है, जहां पर आप जाकर बैठ सकते हैं।
बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर भरूच - BAPS Swaminarayan Mandir Bharuch
बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर भरूच शहर का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर बहुत सुंदर है और बहुत ही भव्य है। पूरे मंदिर में आपको खूबसूरत नक्काशी देखने के लिए मिलती है। मंदिर की छत भी बहुत ही आकर्षक है। यह मंदिर भरूच जदेश्वर गांव में स्थित है। यह मंदिर मुख्य हाईवे सड़क पर स्थित है। आप यहां पर आसानी से अपने वाहन से आ सकते हैं।
स्वामीनारायण मंदिर के सामने बड़ा सा गार्डन देखने के लिए मिलता है। मंदिर में पार्किंग की व्यवस्था भी उपलब्ध है। मंदिर में आपको स्वामीनारायण भगवान के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है। यहां पर आपको श्री स्वामीनारायण भगवान, श्री गुणातीतानंद स्वामी, श्री राधे कृष्ण जी, श्री हरिकृष्ण महाराज जी और श्री राम, माता सीता और हनुमान जी के दर्शन करने के लिए मिल जाते हैं। यहां पर आपको आ कर बहुत अच्छा लगता है। पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। यहां पर गिफ्ट शॉप भी है, जहां से आप अपने लिए और अपने परिवार के लिए गिफ्ट ले सकते हैं। यहां पर ठहरने के लिए व्यवस्था है और यहां पर खाने के लिए भी भोजनालय है। यहां पर बहुत अच्छा सात्विक खाना मिलता है। आप यहां पर आ कर ठहर सकते हैं।
साईं बाबा मंदिर भरूच - Sai Baba Mandir Bharuch
साईं मंदिर भरूच में घूमने वाली एक मुख्य जगह है। यह धार्मिक स्थल है। यह मंदिर भरूच में जदेश्वर गांव की तरफ जाने वाली रोड पर बना हुआ है। यह मंदिर बहुत सुंदर है। मंदिर के ऊपर एक बड़ा सा गुंबद देखने के लिए मिलता है। मुख्य गर्भ गृह में साईं बाबा की प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है। यहां पर गुरुवार के दिन ज्यादा भीड़ रहती है।
सारंगपुर हनुमान मंदिर भरूच - Sarangpur Hanuman Mandir Bharuch
सारंगपुर हनुमान मंदिर भरूच शहर का एक प्रसिद्ध हनुमान मंदिर है। यह मंदिर बहुत ही आकर्षक तरीके से बना हुआ है। मंदिर के अंदर हनुमान जी की, जो प्रतिमा है। वह बहुत ही सुंदर लगती है। मंदिर में आकर सकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है। यह आपको और भी बहुत सारे देवी देवताओं की प्रतिमा देखने के लिए मिल जाती है। यहां पर आपको नरसिंह भगवान जी और गणेश जी की प्रतिमा देखने के लिए मिल जाती है। मंदिर के बाहर छोटा सा मंदिर का परिसर भी बहुत अच्छा है आप यहां पर बैठकर शांति का अनुभव कर सकते हैं। यह मंदिर भरूच में जय अंबे इंटरनेशनल स्कूल के पास स्थित है। यह मंदिर मुख्य सड़क में स्थित है और आप यहां पर आकर घूम सकते हैं।
सिद्धिविनायक मंदिर भरूच - Siddhivinayak Temple Bharuch
सिद्धिविनायक मंदिर भरूच शहर का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर श्री गणेश जी को समर्पित है। मंदिर के गर्भ गृह में श्री गणेश जी और गणेश जी के साथ रिद्धि और सिद्धि माता की प्रतिमाएं देखने के लिए मिलती है। रिद्धि और सिद्धि माता गणेश जी के आजू-बाजू विराजमान हैं। कहा जाता है, कि मंदिर में आकर प्रार्थना करने से, जो भी इच्छा है। वह जरूर पूरी होती है। यह मंदिर बहुत प्राचीन है। यह मंदिर भरूच में मक्तमपुर में स्थित है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। यह मंदिर बहुत ही अच्छी तरह से बना हुआ है। आपको यहां पर शंकर जी के भी दर्शन करने के लिए मिल जाते हैं। गणेश चतुर्थी के समय यहां पर बहुत ज्यादा भीड़ लगती है।
गुरुद्वारा चादर साहिब पादशाही पहली भरूच - Gurudwara Chadar Sahib Patshahi pehli Bharuch
गुरुद्वारा चादर साहिब भरूच शहर का एक प्रसिद्ध गुरुद्वारा है। यह गुरुद्वारा ऐतिहासिक है। बाबा नानक जी ने बहुत सी जगह पर भ्रमण किया और गुरुवाणी को फैलाया। बाबा नानक जी भरूच भी आए और उन्होंने यहां पर गुरुवाणी का प्रचार किया और लोगों को सही रास्ते में चलने की सलाह दी है। यहां पर उन्होंने चमत्कार भी किया था। यहां पर बाबा नानक जी ने चादर पर बैठकर नर्मदा नदी को पार किया था। यह एक चमत्कार से कम नहीं है। इसलिए इस जगह को गुरुद्वारा चादर साहिब के नाम से जाना जाता है।
आप इस पूरी घटना को इस गुरुद्वारे में आकर जान सकते हैं। यह गुरुद्वारा बहुत सुंदर है और पूरा गुरुद्वारा सफेद पत्थर से बना हुआ है। यहां पर लंगर है और ठहरने की व्यवस्था भी है। यहां पर रूम बने हुए हैं, जहां पर आप रुक सकते हैं। अगर आप भरूच घूमने के लिए आते हैं, तो आपको यहां पर जरूर आना चाहिए। गुरुद्वारे में आपको एक पवित्र कुंड देखने के लिए मिलता है। यहां पर लंगर 24 घंटे चलता है। यहां पर आप आकर गुरु वाणी सुन सकते हैं। यह गुरुद्वारा भरूच में मकतमपुर में स्थित है। यह नेशनल हाईवे 48 के पास में है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। यह भरूच में देखने लायक जगह है।
राम कुंड मंदिर अंकलेश्वर भरूच - Ram Kund Temple Ankleshwar Bharuch
राम कुंड मंदिर भरूच शहर के पास घूमने वाली एक मुख्य जगह है। यह धार्मिक स्थल है। यह मंदिर भरूच शहर में अंकलेश्वर में स्थित है। यहां पर आपको बहुत सारे मंदिर देखने के लिए मिलेंगे और प्राचीन कुंड देखने के लिए मिल जाएगा। यह जगह ऐतिहासिक है। यहां पर एक कुंड बना हुआ है, जो प्राचीन है। इस कुंड को ही रामकुंड कहा जाता है। इस कुंड के पास में ही आपको शिप्रा गणेश मंदिर देखने के लिए मिलेगा, जिसमें गणेश जी की बहुत ही सुंदर प्रतिमा विराजमान है। यह मंदिर भी बहुत सुंदर है। मंदिर के पास में ही आपको काल भैरव मंदिर देखने के लिए मिलेगा और राम कुंड आश्रम देखने के लिए मिलता है। यहां पर आकर अच्छा लगता है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं।
मातारीया तालाब और पार्क भरूच - Matariya Pond and Park Bharuch
मातारीया तालाब और पार्क भरूच शहर का एक मुख्य पर्यटन स्थल है। यह भरूच में शक्तिनाथ क्षेत्र में स्थित है। यहां पर आपको एक बड़ा सा तालाब और पार्क देखने के लिए मिलता है। यह पार्क बहुत ही अच्छी तरह से बना हुआ है और यहां पर बहुत सारे पेड़ पौधे लगे हुए हैं। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है। यहां पर सुबह एवं शाम के समय बहुत सारे लोग वाकिंग के लिए आते हैं। तालाब का दृश्य बहुत ही मनोरंजक होता है। यहां पर आपको फव्वारा भी देखने के लिए मिलता है, जो बहुत सुंदर लगता है।
इस पार्क में आपको फूल वाले बहुत सारे पौधे देखने के लिए मिल जाते हैं। यहां पर औषधीय और फलदार पौधे भी लगाए गए हैं। यहां पर तालाब के चारों तरफ वाकिंग ट्रेक बना हुआ है। आप यहां पर आकर अपना बहुत अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। यहां पर शाम के समय सूर्यास्त का दृश्य बहुत अच्छा रहता है। आप यहां पर आकर अपना बहुत अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। यह भरूच में घूमने लायक जगह है।
कबीर महाराज मंदिर भरूच - Kabir Maharaj Mandir Bharuch
कबीर महाराज मंदिर भरूच शहर का एक धार्मिक स्थल है। यह मंदिर नर्मदा नदी के बीच में बने टापू पर स्थित है। इस मंदिर पर पहुंचने के लिए आपको बोट से आना पड़ता है। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है, क्योंकि यहां पर आपको प्राकृतिक माहौल देखने के लिए मिलता है। यहां पर संत कबीर का मंदिर देखने के लिए मिलता है। कबीर दास जी 15 वी शताब्दी में एक महान कवि थे और आपने कबीर के दोहे सुने होंगे, जो बहुत ही सारगर्भित होते थे।
इस प्राचीन बरगद के पेड़ के बारे में कहा जाता है, कि इस पेड़ को संत कबीर के द्वारा लगाया गया था और यह पेड़ बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। इस पेड़ को देखकर इसके वास्तविक जड़ का पता लगाना मुश्किल रहता है। यहां पर बहुत सारे बंदर भी आपको देखने के लिए मिलते हैं। मगर वह किसी तरह की हानि नहीं पहुंचाते हैं। आपके हाथ में कोई खाने वाला पदार्थ ना रहे, तो वह आपको कुछ नहीं करते हैं। यहां पर संत कबीर दास जी के मंदिर में संत गद्दी और कबीर दास जी की मूर्ति देखने के लिए मिलती है। यहां का वातावरण बहुत अच्छा है और यहां पर आकर शांति मिलती है।
कोटेश्वर महादेव मंदिर भरूच - Koteshwar Mahadev Temple Bharuch
कोटेश्वर महादेव मंदिर भरूच शहर का एक धार्मिक स्थल है। यह मंदिर शिव भगवान जी को समर्पित है। इस मंदिर में आपको बहुत बड़े शिवलिंग के दर्शन करने के लिए मिलते हैं और साथ में नाग देवता के भी दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यह मंदिर भरूच में नर्मदा नदी के मुहाने पर स्थित है। यहां पर आपको एक कुंड देखने के लिए मिलता है, जो बहुत सुंदर है और इसमें कमल के फूल लगे हुए हैं। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है। चारों तरफ का वातावरण बहुत अच्छा है। आप यहां पर आकर अपना अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।
विमलेश्वर महादेव मंदिर भरूच - Vimleshwar Mahadev Temple Bharuch
विमलेश्वर मंदिर भरूच शहर में नर्मदा नदी के दक्षिणी तट पर बना हुआ एक सुंदर मंदिर है। यह मंदिर शिव भगवान जी को समर्पित है। इस मंदिर में शिव भगवान जी की बहुत ही सुंदर प्रतिमा देखने के लिए मिलती है। यहां पर अर्धनारीश्वर प्रतिमा देखने के लिए मिलती है और यहां पर शिवलिंग के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर गर्भ गृह में शिवलिंग और नाग देवता की प्रतिमा विराजमान है। यहां पर नंदी भगवान जी के भी दर्शन करने के लिए मिलते हैं।
यहां पर नर्मदा माई की भी दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यह परिक्रमा वासियों के लिए अंतिम पड़ाव है। यहां के बाद नर्मदा परिक्रमा वासी समुद्र के जरिए नाव से पार करके दूसरी तरफ जाते हैं। यहां पर नर्मदा नदी अरब सागर से मिल जाती है और नर्मदा नदी का अरब सागर में विलीन हो जाती है। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है। यह भरूच शहर की सबसे अच्छी जगह है।
बड़वा जलप्रपात भरूच - Badva Falls Bharuch
बड़वा जलप्रपात भरूच का एक सुंदर स्थल है। यह भरूच जिले के उमल्ला से से कुछ ही दूरी पर स्थित है। यह जलप्रपात बहुत सुंदर है। यहां पर आप पिकनिक मनाने के लिए आ सकते हैं। यह भरूच जिले का पिकनिक स्पॉट है। यहां पर आप आकर नहाने का मजा ले सकते हैं। यहां पर आप दोस्त और फैमिली वालों के साथ घूमने के लिए आ सकते हैं। यहां पर चट्टानों के बीच से जलप्रपात बहता है, जो बहुत सुंदर लगता है। चारों तरफ का दृश्य यहां पर प्राकृतिक है। यह जगह मानसून के समय में बहुत अच्छी लगती है।
Please do not enter any spam link in comment box