केंद्रीय संग्रहालय इंदौर (इंदौर म्यूजियम)
Central Museum Indore (Indore Museum)
केंद्रीय संग्रहालय उज्जैन का एक मुख्य पर्यटन स्थल है। केंद्रीय संग्रहालय में बहुत सारी प्राचीन वस्तुओं का संग्रह देखने के लिए मिल जाता है। यह संग्रहालय दो मंजिला है। इस संग्रहालय में बहुत सारी गैलरी है, जहां पर अलग-अलग वस्तुओं का संग्रह किया गया है। इस संग्रहालय में मूर्तियां, पुराने सिक्के, पेंटिंग, टेराकोटा, पुराने बर्तन और भी बहुत सारी वस्तुएं देखने के लिए मिल जाती हैं। इस संग्रहालय में प्राचीन सिक्कों, और प्राचीन हत्यारों का बहुत अच्छा कलेक्शन देखने के लिए मिलता है। केंद्रीय संग्रहालय इंदौर में कमला नेहरू प्राणी उद्यान के बाजू में ही स्थित है। हम लोग अपनी इंदौर की यात्रा में इस संग्रहालय में भी घूमने के लिए गए थे। यह संग्रहालय बहुत सुंदर है। संग्रहालय के अंदर और संग्रहालय के बाहर आपको मूर्तियों और बहुत सारी वस्तुओं का संग्रह देखने के लिए मिल जाता है।
हम लोगों की इंदौर यात्रा में हम लोगों को कमला नेहरू प्राणी उद्यान में जाने के लिए नहीं मिला था, क्योंकि हम लोगों का वैक्सीनेशन नहीं था। इसलिए हम लोग इंदौर के केंद्रीय संग्रहालय घूमने के लिए गए। यह संग्रहालय 10 बजे ओपन हो जाता है। हम लोग यहां पर 10 बजे पहुंच चुके थे। संग्रहालय में प्रवेश के लिए टिकट लेना पड़ता है। यहां पर एंट्री गेट से अंदर प्रवेश लेते हैं, तो यहां पर टिकट घर बना हुआ है, जहां से टिकट लेना पड़ता है। यहां पर एक व्यक्ति का 20 रुपए का टिकट आता है। हम लोग दो लोग थे, तो हमारा 40 रुपए यहां पर लगा था।
केंद्रीय संग्रहालय की बिल्डिंग के बाहर ही बहुत सारी मूर्तियों का संग्रह देखने के लिए मिलता है। यहां पर श्री गणेश जी की मूर्ति देखने के लिए मिलती है। यहां पर भगवान बुद्ध की मूर्ति देखने के लिए मिलती है। यहां पर एक मंदिर का प्रतिरूप भी बनाया गया है, जो बहुत सुंदर है। इन मूर्तियों में कुछ मूर्ति खंडित अवस्था में यहां पर रखी गई हैं और कुछ मूर्ति अच्छी अवस्था में है। यहां पर उमा महेश्वरी की प्रतिमा भी देखने के लिए मिलती है।
केंद्रीय संग्रहालय के अंदर जाने पर, यहां पर प्राचीन मंदिरों के प्रतिरूप देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर खजुराहो का कंदरिया महादेव मंदिर का प्रतिरूप बनाया गया है, जो बहुत ही सुंदर लगता है। यहां सांची का स्तूप बनाया गया है। इंदौर का राजवाड़ा भी यहां पर बना हुआ है। यहां पर और भी प्रसिद्ध जगह का छोटे-छोटे प्रतिरूप बनाकर रखे गए हैं, जो बहुत ही सुंदर है। यहां पर प्राचीन लिपियों देखने के लिए मिलती हैं, जो राजा महाराजाओं के द्वारा लिखी गई थी, जिसमें राजा महाराजा अपने बारे में जानकारी देते हैं। यहां पर बहुत सारी आपको लिपियां देखने के लिए मिल जाती हैं।
केंद्रीय संग्रहालय पर मुद्रा की गैलरी देखने के लिए मिलती है, जहां पर प्राचीन समय की मुद्राओं को संभाल कर रखा गया है। यहां पर अहिल्याबाई होलकर के समय की मुद्रा को संभाल कर रखा गया है और उनकी शाही सील को संभाल कर रखा गया है। यहां पर राशि के अनुसार सिक्के बनाए गए हैं, जिन्हें यहां पर देखा जा सकता है। यहां पर सिक्कों की कहानी देखने के लिए मिल जाती है, कि प्राचीन समय में किस तरह सिक्के बनाए जाते थे। यहां पर आपको और भी बहुत सारे सिक्के देखने के लिए मिल जाएंगे। यहां पर मूर्ति की गैलरी देखने के लिए मिल जाएंगे। मूर्ति की गैलरी में प्राचीन मूर्तियों का संग्रह देखने के लिए मिलता है। यहां पर मूर्तियों के नाम, मूर्ति किस शताब्दी की हैं और कहां से प्राप्त हुई हैं। यह सभी जानकारी भी मूर्ति के पास देखने के लिए मिलती हैं।
प्राचीन समय में राजा महाराजा, जो मूर्तियां विदेशों से मंगाया करते थे। उन मूर्तियों को भी यहां पर संग्रह करके रखा गया है और उन मूर्तियों को भी देखा जा सकता है। यहां पर सफेद मार्बल से बनी बहुत सारी मूर्तियां देखी जा सकती है। यहां पर हथियारों की गैलरी देखने के लिए मिलती है। हथियारों की गैलरी में मुगल काल, राजपूत के समय की तलवार देखने के लिए मिलती है। यहां पर तलवारों का बहुत शानदार कलेक्शन है। यहां पर पाषाण समय में उपयोग होने वाले हत्यारों को भी रखा गया है। पाषाण समय में पत्थरों से बनने वाले हत्यार को यहां पर रखा गया है। यहां पर कटार, चाकू, बंदूक, तोप देखने के लिए मिल जाती हैं। यहां पर महिलाओं के द्वारा उपयोग किए जाने वाले श्रृंगार की वस्तुओं को भी दिखाया गया है। प्राचीन समय में महिलाएं किस प्रकार का श्रृंगार करती थी। वह यहां पर देखा जा सकता है। यहां पर जानवरों के छोटी-छोटी स्टेचू देखने के लिए मिलते हैं, जो बहुत सुंदर हैं। इस संग्रहालय में आकर ऐसी बहुत सारी वस्तुएं हैं, जिनके बारे में आपको जानकर हैरानी होगी।
हमारे इंदौर के सफर में यह जगह भी हम लोगों को बहुत अच्छी लगी और आप अगर इंदौर घूमने के लिए आते हैं, तो आपको यहां पर जरूर विजिट करना चाहिए।
इंदौर म्यूजियम का टिकट प्राइस - Indore Museum ticket price
केंद्रीय संग्रहालय या इंदौर संग्रहालय में प्रवेश का शुल्क लिया जाता है। यहां पर भारतीय एक व्यक्ति का 20 रूपए शुल्क लिया जाता है और 10 साल से कम उम्र के बच्चे यहां पर निशुल्क प्रवेश कर सकते हैं। यहां पर कैमरे का 100 रूपए चार्ज लिया जाता है। यहां पर विदेशी व्यक्ति का 200 रूपए चार्ज लिया जाता है।
इंदौर म्यूजियम टाइमिंग - Indore Museum Timings
इंदौर संग्रहालय खुलने का समय प्रातः 10 से शाम के 5 बजे तक संग्रहालय खुला रहेगा। संग्रहालय प्रत्येक सोमवार एवं त्यौहार के दिन बंद रहता है और शासकीय अवकाश के दिन बंद रहता है।
केंद्रीय संग्रहालय इंदौर का इतिहास - History of Central Museum Indore
केंद्रीय संग्रहालय इंदौर की स्थापना 29 नवंबर 1923 में तत्कालीन आयुक्त डॉ अरुणडले के निर्देशन में नवरत्न मंदिर के रूप में हुई। 1 अक्टूबर 1929 को कृष्णपुरा स्थित भवन देवलालीकर कला वीथिका में संग्रहालय के रूप में प्रारंभ हुआ। सन 1930 में 10वीं शताब्दी की प्रतिमाएं, प्रस्तर अभिलेख, उनके छापे एवं कुछ ताम्रपत्र प्रदर्शित किए गए। कुछ समय पश्चात आगरा मुंबई मार्ग पर नवीन भवन में स्थानांतरित कर दिया गया। संग्रहालय में कुल छह विथिकायें एवं वाहय परिसर में अनेक प्रस्तर प्रतिमाएं प्रदर्शित हैं।
इन विथिकायें में उत्खनन से प्राप्त पुरावशेष, सिंधु घाटी सभ्यता के अवशेष, हिंगलाजगढ़ की परमार कालीन प्रतिमाएं, प्रस्तर अभिलेख, उनके छापे एवं ताम्रपत्रों के साथ-साथ मुद्रा प्रचलन से लेकर होल्कर कालीन मुद्राएं प्रदर्शित है।
सन 1937 से 1941 के मध्य होलकर राज्य के गृह विभाग के द्वारा प्राप्त पुरावशेष प्रतिमाएं, मुद्राएं एवं इटालियन कला वस्तुएं भी प्रदर्शित है।
ऐतिहासिक अध्ययन के लिए ग्रंथालय का लाभ भी शोधार्थी उठा सकते हैं। विभाग द्वारा पाषाण प्रतिमाओं से संबंधित प्रकाशित कैटलॉग पांच भागों में उपलब्ध है।
केंद्रीय संग्रहालय कहां पर है - where is the central museum
केंद्रीय संग्रहालय इंदौर में स्थित एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। केंद्रीय संग्रहालय इंदौर में जी पी ओ के पास में स्थित है। यहां पर पास में इंदौर जू है। आप जब भी इंदौर जू घूमने के लिए जाते हैं, तो यह संग्रहालय भी घूमने के लिए जा सकते हैं। इस संग्रहालय तक कार, बाइक या मेट्रो बस से आ सकते हैं। यहां पर कार और बाइक की पार्किंग की अच्छी व्यवस्था है। यहां पर आप निशुल्क गाड़ी पार्क कर सकते हैं।
केंद्रीय संग्रहालय इंदौर की फोटो - Central Museum Indore images
केंद्रीय संग्रहालय इंदौर |
केंद्रीय संग्रहालय का टिकट घर |
Please do not enter any spam link in comment box