गुफा मंदिर भोपाल मध्य प्रदेश - Cave Temple Bhopal Madhya Pradesh
भोपाल का गुफा मंदिर एक सुंदर मंदिर है। यह मंदिर भोपाल शहर में लालघाटी में स्थित है। यह मंदिर एक ऊंची पहाड़ी पर बना हुआ है। इस मंदिर में जाने के लिए सीढ़ियां बनी हुई है। गुफा मंदिर शिव भगवान जी को समर्पित है। इस मंदिर में गुफा के अंदर शिवलिंग के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर अन्य देवी देवताओं के भी दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर मुख्य आकर्षण शिव जी का मंदिर है, जो गुफा के अंदर बना हुआ है। यहां पर सावन सोमवार के समय बहुत ज्यादा भीड़ लगती है। बहुत ज्यादा लोग भगवान शिव के दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां पर राम भगवान जी के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर मां दुर्गा जी का, गणेश जी का और हनुमान जी का मंदिर देखने के लिए मिलता है।
हम लोग शाम के समय गुफा मंदिर घूमने के लिए गए। शाम के समय यहां पर बहुत सारे लोग गुफा मंदिर में भगवान शिव के दर्शन करने के लिए आते हैं। यह मंदिर बहुत सुंदर है। मुख्य सड़क में गुफा मंदिर का प्रवेश द्वार देखने के लिए मिलता है, जो बहुत ही सुंदर है। यह मंदिर पहाड़ी पर एक गुफा में पर बना हुआ है। हम लोग मंदिर में अपनी स्कूटी से गए थे। यहां पर पार्किंग के लिए बहुत बड़ा स्पेस है। यहां पर भगवान परशुराम की मूर्ति भी देखने के लिए मिलती है, जो बहुत बड़ी है और इस मूर्ति के चेहरे को सफेद कपड़े से ढका गया है। हम लोग अपनी गाड़ी पार्किंग में खड़ी करके, भगवान शिव के दर्शन करने के लिए गए। हम लोगों ने चप्पल अपनी गाड़ी के पास ही में उतार दी थी। यहां पर सीढ़ियों के पास नल लगा हुआ था। हम लोगों ने हाथ मुंह धोया और सीढ़ियां चढ़कर ऊपर मंदिर पहुंच गए। यहां पर अगर आप प्रसाद लेना चाहते हैं, तो सीढ़ियां के पास ही प्रसाद की बहुत सारी दुकान है। जहां से आप प्रसाद ले सकते हैं। हम लोगों ने प्रसाद नहीं लिया था।
गुफा मंदिर के सामने एक बड़ा सा त्रिशूल लगा हुआ है। हम लोग गुफा मंदिर के अंदर गए। गुफा मंदिर के अंदर पहाड़ी के नीचे एक गुफा बने हैं। इस गुफा में शिवलिंग विराजमान है। हम लोग ने शिव भगवान जी के दर्शन किए। यहां पर शाम के समय पंडित जी लोगों द्वारा जाप चल रहे थे। गुफा मंदिर के बाहर विष्णु भगवान जी की एक सुंदर प्रतिमा देखने के लिए मिलती है, जिसमें विष्णु भगवान अपने वैकुंठ निवास में विराजमान है और लक्ष्मी माता विष्णु भगवान जी के चरणो के पास बैठी हुई है। यह मूर्ति बहुत सुंदर है। इस मूर्ति के बाजू में ही एक गुफा देखने के लिए मिलती है, जिसमें गुफा के अंदर पानी भरा है और यहां पर शिव भगवान जी का शिवलिंग विराजमान है। हम लोगों ने यहां बाहर से ही शिव भगवान जी के दर्शन किए, आगे जाकर हम लोगों को श्री कृष्ण जी की बहुत ही सुंदर प्रतिमा देखने के लिए मिली, जो चट्टान पर बनाई गई थी।
गुफा मंदिर के पास बैठने के लिए चेयर लगी हुई है, जहां पर आप बैठ सकते हैं। यहां पर अच्छा लगता है। शांति मिलती है। शाम के समय यहां जाप होता है और आरती होती है, जिसमें आप शामिल होना चाहते हैं, तो आ सकते हैं। हम लोग मंदिर के दर्शन करने के बाद नीचे आ गया और बड़े तालाब की तरफ चल दिए। गुफा मंदिर जाने वाली मुख्य रोड में आपको बहुत सारे खाने पीने वाले ठेले मिल जाते हैं। अगर आप खाने-पीने के शौकीन हैं, तो आपको यहां पर बहुत सारे ऑप्शन मिल जाते हैं, जिनके आप मजे ले सकते हैं।
गुफा मंदिर कहां पर स्थित है - Where is the cave temple located
गुफा मंदिर भोपाल शहर का प्रसिद्ध मंदिर है। गुफा मंदिर भोपाल शहर में लाल घाटी में स्थित है। गुफा मंदिर जाने के लिए आप भोपाल से एयरपोर्ट जाने वाली सड़क पर जाते हैं। एयरपोर्ट जाने वाली सड़क पर सिटी चौपाटी के पास तिराहा देखने के लिए मिलता है। इसी तिराहा से एक रास्ता गुफा मंदिर की तरफ जाता है। आप गुफा मंदिर में कार और बाइक से आराम से जा सकते हैं। यहां पर पार्किंग की अच्छी जगह उपलब्ध है।
गुफा मंदिर भोपाल की फोटो - Gufa Mandir Bhopal image
गुफा मंदिर का मुख्य प्रवेश द्वार
गुफा मंदिर |
गुफा मंदिर की पानी से भरी गुफा |
मुख्य गुफा मंदिर |
गुफा मंदिर परिसर में स्थित भगवान परशुराम की मूर्ति |
Please do not enter any spam link in comment box