शिव शक्ति धाम मंदिर, सागर जिला, मध्य प्रदेश - Shiv Shakti Dham Temple, Sagar District, Madhya Pradesh
शिव शक्ति धाम सागर जिले का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यह एक बहुत ही सुंदर मंदिर है। यह मंदिर भगवान शिव जी को समर्पित है। इस मंदिर में शिव भगवान जी की बहुत विशाल प्रतिमा विराजमान है। यह प्रतिमा करीब 50 फीट की होगी। यह प्रतिमा खुले आसमान के नीचे विराजमान है। यह प्रतिमा बहुत ही सुंदर लगती है। इस प्रतिमा के अंदर गुफा बनाई गई है, जिसमें 12 ज्योतिर्लिंग विराजमान किया गया है। आप यहां पर आकर इस प्रतिमा के दर्शन कर सकते हैं। यहां का जो वातावरण है। वह पॉजिटिव रहता है। यहां पर आकर शांति महसूस होती है। यहां पर चिड़ियों का चहचहाना और गार्डन के रंग बिरंगे फूल बहुत अच्छे लगते हैं। यह सागर में घूमने के लिए बहुत अच्छी जगह है और यहां पर आकर बहुत अच्छा समय बिताया जा सकता है।
हम लोग शिव शक्ति धाम मंदिर में सागर जाते समय गए थे। इस मंदिर के बाहर हम लोगों ने अपनी गाड़ी खड़ी करी और यहां पर, जो सिक्योरिटी गार्ड था। उससे हम लोगों ने पूछा, कि मंदिर में जा सकते हैं। उन्होंने बोला, कि जा सकते हो। 5 बजे के बाद आप इस मंदिर में घूमने के लिए जा सकते हैं। 5 बजे के बाद यह मंदिर खुल जाता है। हम लोग बाहर चप्पल स्टैंड में अपनी चप्पल उतार कर रख दिए और हाथ पैर धो कर मंदिर में प्रवेश किया। मंदिर बहुत सुंदर है। सबसे पहले हमको सुंदर बगीचा देखने के लिए मिला। यहां पर तरह-तरह के फूल लगे हुए थे। यहां पर बोर्ड भी लगा हुआ था। फूल, पेड़, पौधों को हाथ न लगाएं।
हम लोग मंदिर परिसर में आगे गए, तो हम लोगों को यहां पर शिव भगवान जी की बहुत ही विशाल प्रतिमा देखने के लिए मिली। यह प्रतिमा बहुत सुंदर लग रही थी। प्रतिमा के सामने नंदी भगवान विराजमान थे। नंदी भगवान जी, जहां पर विराजमान थे। वहां पर कुंड बना हुआ था। बरसात के समय शायद यहां पर पानी भर जाता होगा। शिव भगवान जी, कि जो प्रतिमा है। वह करीब यहां पर 50 फीट ऊंची है और शिव भगवान जी की प्रतिमा के नीचे ही गुफा बनाई गई है, जिसमें 12 ज्योतिर्लिंग की स्थापना की गई है। हम लोगों ने इन 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन किए। गुफा के अंदर एक और विशाल शिवलिंग देखने के लिए मिलता है। यह शिवलिंग भी बहुत सुंदर लगता है। हम लोगों ने यहां पर सारे ज्योतिर्लिंगों के दर्शन किए और उसके बाद हम लोग को गुफा में दूसरी तरफ बने रास्ते से बाहर आ गए।
यहां पर हम लोगों को बहुत अच्छा लगा। गुफा से बाहर आकर हम लोग गार्डन में पीपल के पेड़ के नीचे बैठे रहे। यहां पर हमने बहुत सारी फोटो खींचे और शांति से यहां पर बैठे रहे। यहां पर सकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है। यहां पर चिड़िया लोग की चहचहाहट हम लोगों को सुनने के लिए मिल रही थी। चारों तरफ हरियाली थी और शिव भगवान जी का मंत्र यहां पर चल रहा था। यह सभी चीजें बहुत अच्छी लग रही थी। यहां पर आपको 12 ज्योतिर्लिंगों की जानकारी भी मिलती है। यहां पर हम लोगों ने बहुत अच्छा समय बिताया।
शिव शक्ति धाम मंदिर की एक विशेषता यह भी है, कि यहां पर नारियल या अन्य तरह का प्रसाद ले जाना की मनाही है। मंदिर के बाहर एक बोर्ड देखने के लिए मिलता है, जिसमें यह सभी जानकारी लिखी है। हम लोगों को यह अच्छा लगा और यहां पर आप अपनी इच्छा अनुसार जो भी दान पेटी में डालना चाहते हैं, तो डाल सकते हैं और किसी भी तरह का आपको कोई भी बाध्य नहीं करता है। जब आप गुफा में प्रवेश करते हैं, तो आपको यहां पर एक संदेश लिखा देखने के लिए मिलता है, जिसमें लिखा है, कि मंदिर में देने की जगह आप गरीब और बेसहारा लोगों को दें। इस मंदिर में रात के समय रंग-बिरंगी लाइटे जलाई जाती है, जिससे शिव भगवान जी की, जो विशाल मूर्ति है। वह बहुत ज्यादा सुंदर दिखाई देती है। मंदिर के दर्शन कर कर हम लोग बाहर आ गए और सागर जिलें की तरफ चल दिए।
शिव शक्ति धाम कहां पर है - where is shiv shakti dham
शिव शक्ति धाम सागर जिले का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर दमोह से सागर हाईवे सड़क में स्थित है। यह मंदिर मकरोनिया क्षेत्र में स्थित है और यह मंदिर मुख्य सड़क पर बना हुआ है। शिव शक्ति धाम सागर जिले से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आप यहां पर घूमने के लिए अपनी गाड़ी से आ सकते हैं। आप इस मंदिर में बहुत अच्छा आसानी से पहुंच सकते हैं और भगवान शिव के दर्शन कर सकते हैं।
शिव शक्ति धाम मंदिर की फोटो - photo of shiv shakti dham temple
शिव भगवान जी की विशाल प्रतिमा |
शिव भगवान जी की विशाल प्रतिमा |
मंदिर का मुख्य प्रवेश द्वार |
Please do not enter any spam link in comment box