नाहन देवी मंदिर जबलपुर - Nahan devi Jabalpur / Nahan Devi Mandir Jabalpur
नाहन देवी मंदिर जबलपुर जिले में स्थित एक बहुत ही अद्भुत मंदिर है। इस मंदिर में आपको एक बड़ी सी चट्टान देखने के लिए मिलती है, जिसे देवी के रूप में पूजा जाता है। यहां के आसपास गांव के लोगों में इस मंदिर के प्रति बहुत श्रद्धा रखते है। बहुत से दूर दूर से लोग इस मंदिर में घूमने के लिए आते हैं। इस मंदिर में मन्नत मानते हैं। कहा जाता है कि, जो भी लोग इस मंदिर में आकर देवी के सामने मन्नत मानता है। उसकी मन्नत जरूर पूरी होती है और वह इस मंदिर में दोबारा जरूर आता है।
नाहन देवी मंदिर जबलपुर जिले में हिरण नदी के बीचो-बीच बना है। हिरण नदी के बीचों-बीच एक बहुत बड़ी चट्टान है, जिसे देवी के रूप में पूजा जाता है। इसी चट्टान में आपको छोटे-छोटे मंदिर देखने के लिए मिलते हैं। जब नदी में बाढ़ आती है, तब यह छोटे-छोटे मंदिर डूब जाते हैं और बड़ी सी चट्टान देखने के लिए मिलती है, जिनकी पूजा लोग करते हैं।
नाहन देवी मंदिर कहाँ है
Where is Nahan Devi temple
नाहन देवी मंदिर जबलपुर जिले में जबलपुर दमोह रोड में स्थित है। यह मंदिर कटंगी के पास में स्थित है। नाहन देवी मंदिर कटंगी के पास ककरहटा गांव में स्थित है। मंदिर में जाने के लिए आपको इस गांव में जाना पड़ता है। इस गांव में जाने के लिए अच्छी सड़क बनी हुई है। आपको इसका बड़ा सा प्रवेशद्वार जबलपुर दमोह हाईवे रोड में ही देखने के लिए मिल जाता है। मंदिर तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क बनी हुई है। अगर आप मंदिर तक पहुंचने से पहले रास्ता भटक जाते हैं, तो आप गांव वालों से मंदिर तक जाने के लिए रास्ता पूछ सकते हैं। गांव वाले आपको आराम से मंदिर तक जाने के लिए रास्ता बता देते हैं। आप मंदिर पहुंचते हैं, तो मंदिर के सामने एक बड़ा सा ग्राउंड बना हुआ है। इस ग्राउंड में मेला लगता है।
नाहन देवी मंदिर का मेला
Fair of Nahan Devi Temple
नाहन देवी मंदिर में नवरात्रि के समय और 14 जनवरी अर्थात मकर संक्रांति के समय विशाल मेला लगता है। इस मेले में दूर-दूर से लोग आते हैं। इस मेले में आपको झूले एवं तरह तरह की दुकानें देखने के लिए मिल जाती हैं। मंदिर के पास ही में पीने के पानी के लिए टंकी भी रखी हुई है। नाहन देवी मंदिर के पास आपको प्रसाद की एक दुकान देखने के लिए मिलती हैए जहां से आप देवी जी को प्रसाद चढ़ाने के लिए खरीद सकते हैं।
नाहन देवी मंदिर हिरण नदी के पास में बना है, जिससे मंदिर का दृश्य बहुत ही खूबसूरत लगता है। इस जगह पर हिरण नदी बहुत गहरी है। कहा जाता है कि अगर कोई यहां पर डूब जाता है, तो वह वापस नहीं आ पाता है। आपको यहां पर बहुत सारी मछलियां भी देखने के लिए मिल जाती हैं। यहां पर पंछियों की आवाज बहुत ही सुरीली लगती है। तोते यहां पर टाय टाय करते रहते हैं, जो आपको बहुत अच्छी लगेगी।
नाहन देवी मंदिर पर मैंने देखा है, कि नवरात्रि के समय यहां पर नदी में पानी रहता है। फिर भी लोग अपनी जान की परवाह नहीं करते हैं और नदी के बीच में स्थित चट्टान में लोग माता के दर्शन करने के लिए जाते हैं। नदी को पार करके। लोगों को नाहन देवी के प्रति इतनी श्रद्धा है, कि लोग किसी भी चीज की परवाह नहीं करते हैं। यहां पर आपको चट्टानों में छोटे-छोटे मंदिर और भी देखने के लिए मिलेंगे।
यहां पर नाहन देवी माँ का ज्यादा बड़ा मंदिर नहीं बना हुआ है। छोटे-छोटे तीन मंदिर एक ही चट्टान पर बने हुए हैं और दूसरी चट्टान में आपको छोटे-छोटे अन्य मंदिर देखने के लिए मिल जाते हैं, जिसमें काली माता की प्रतिमा और शंकर जी का शिवलिंग विराजमान है। यहां पर आकर बहुत ही अच्छा लगता है। चारों तरफ प्राकृतिक दृश्य का बहुत खूबसूरत है। आप यहां पर आकर माता के दर्शन कर सकते हैं और शांति से कुछ समय बिता सकते हैं।
नाहन देवी मंदिर की फोटो
Photo of Nahan Devi Temple
चट्टान में स्थित नाहन देवी में मंदिर |
नाहन देवी मंदिर का खूबसूरत दृश्य |
हाईवे रोड पर स्थित नाहन देवी मंदिर का प्रवेश द्वार |
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो आप इस लेख को अपने दोस्तों और फैमिली वालों के साथ शेयर जरूर करें। ताकि उन्हें भी नाहन देवी मंदिर के बारे में जानकारी मिल सके।
Please do not enter any spam link in comment box