श्रीलंका मंदिर कौशांबी - Sri Lanka Temple Kaushambi / धम्म मित्र बुद्ध विहार कौशांबी - Dhamma Mitra Buddha Vihar Kaushambi
श्रीलंका मंदिर कौशांबी में स्थित एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर श्रीलंका देश की मदद से कौशांबी में बनाया गया है। इसलिए इस मंदिर को श्रीलंका मंदिर के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर बहुत ही खूबसूरती से बना हुआ है। हम लोग मंदिर के अंदर नहीं जा पाए थे, इसलिए हम लोगों ने मंदिर को बाहर से ही देखा। बाहर से ही मंदिर की बनावट बहुत ही खूबसूरत है।
हम लोग कौशांबी में जितने भी मंदिर घूमे हैं या जितने भी प्राचीन स्थल घूमे हैं। वह सभी पैदल ही घूमे हैं। हम लोग अशोक स्तंभ स्थल और गोष्ट राम बिहार स्थल में पैदल घूम कर कौशांबी की तरफ आ गए। कौशांबी थाने से श्रीलंका टेंपल करीब 500 से 600 मीटर दूर होगा। हम लोग पैदल ही श्रीलंका टेंपल की तरफ चल दिए। हम लोग टेंपल पहुंच गए। टेंपल बाहर से बंद था। हम लोगों ने टेंपल के भीतर बैठे कर्मचारियों से पूछा कि टेंपल में हम लोग दर्शन कर सकते हैं, तो उन्होंने बोला कि अभी कोविड-19 कारण आप लोग मंदिर के अंदर नहीं आ सकते हैं। मंदिर को बाहर से ही देख सकते हैं।
श्रीलंका मंदिर खूबसूरत था। मंदिर के ऊपर आपको सफेद संगमरमर की बुद्ध प्रतिमा देखने मिलेगी। मंदिर के सामने आपको दीवारों में हाथी का डिजाइन बना हुआ है, जो सुंदर लगता है। मंदिर के अंदर आपको भगवान बुद्ध की प्राचीन प्रतिमाएं देखने के लिए मिल जाएगी। मगर हम लोग मंदिर के अंदर नहीं गए, तो हम लोगों को नहीं मिली। श्रीलंका मंदिर के बाजू में आपको एक और मंदिर देखने के लिए मिलेगा।
धम्म मित्र बुद्ध विहार
श्रीलंका मंदिर के पास में ही आपको धम बौद्ध विहार स्थल देखने के लिए मिलता है। यहां पर आपको बुद्ध भगवान की आकर्षक प्रतिमा देखने के लिए मिल जाएगी। इसके अलावा यहां पर आपको एक अशोक स्तंभ में भी देखने के लिए मिलता है। इस अशोक स्तंभ की स्थापना सम्यक संघ के द्वारा किया गया है। इस अशोक स्तंभ की स्थापना 18 जुलाई 2010 को रविवार के दिन किया गया है। इसका उद्घाटन इंजीनियर बीएस कुशवाहा के द्वारा किया गया था। आप इस मंदिर को घूम सकते हैं। यहां पर हम लोग मंदिर के परिसर में थे। मंदिर के अंदर हम लोग ने प्रवेश नहीं किया, क्योंकि यहां पर हमें कोई भी मंदिर का कर्मचारी नहीं मिला। आप यहां जाते हैं, तो मंदिर में अवश्य घूमे। उसके बाद हम लोग वापस कौशांबी के थाने के तरफ आ गए, क्योंकि हमें बस यही से मिलने वाली थी।
श्रीलंका मंदिर कौशांबी की फोटो - Photo of Sri Lanka Temple Kaushambi
श्रीलंका मंदिर के सामने स्थित बौद्ध विहार |
श्रीलंका मंदिर कौशांबी |
धम्म मित्र बुद्ध विहार कौशांबी की फोटो - Photo of Dhamma Mitra Buddha Vihar Kaushambi
अगर यह लेख आपको पसंद आया हो, तो आप इसे अपने दोस्तों और अपने फैमिली के साथ जरूर शेयर करें। ताकि उन्हें भी कौशांबी के बारे में जानकारी मिल सके।
Please do not enter any spam link in comment box