अप्सरा जलप्रपात पचमढ़ी - Apsara vihar in pachmarhi
अप्सरा विहार जलप्रपात पचमढ़ी का एक सुंदर जलप्रपात है। यह जलप्रपात घने जंगलों के बीच में स्थित है। इस जलप्रपात में एक प्राकृतिक पूल बना हुआ है, जिसमें आप नहाने का मजा ले सकते है। अप्सरा विहार जलप्रपात में पहुंचने के लिए आपको पैदल चलना पड़ता है। पचमढ़ी हरे-भरे जंगलों से घिरा हुआ है और जलप्रपात पर जाने का जो रास्ता है, वह भी हरा भरा है। यह रास्ता जंगल से घिरा हुआ है। यहां पर आपको कुछ रास्ता कच्चा और कुछ रास्ता पक्का मिलेगा। मगर आपको पैदल चलने में मजा आयेगा।
अप्सरा विहार जलप्रपात पचमढ़ी शहर से करीब 3 किलोमीटर दूर है। आप पचमढ़ी शहर से इस झरनें के प्रवेश द्वार तक जिप्सी से आ सकते है। पचमढ़ी के दर्शनीय स्थलों को घूमने में जिप्सी का प्रयोग किया जाता है। आप चाहे, तो यहां पर बाइक या साइकिल से भी आ सकते हैं। बाइक और साइकिल आपको पचमढ़ी शहर में किराए पर मिल जाती हैं। जिप्सी को प्रवेश द्वार के पास पार्क करके आप झरनें तक पैदल जा सकते है। आपको यहां पर करीब 1 किलोमीटर पैदल चलना पडता है।
आप अप्सरा विहार जलप्रपात के पास पहुॅचते है, तो आपको छोटे छोटे झरने गिरते हुए दिखते है। फिर यह पानी एक बडे कुण्ड में गिरता है। यहां एक प्राकृतिक कुंड है, जो ज्यादा गहरा नहीं है। आप इसमें नहा सकते हैं और जिंदगी का आनंद ले सकते हैं। यहां पर आप अपनी फैमिली के साथ आ सकते हैं। अप्सरा विहार का नाम एक अनोखा नाम है। इस जलप्रपात में पुराने समय में अग्रेजों अफसरों की पत्नीयां स्नान किया करती थी, जिनकों यहां पर रहने वाले अदिवासी उन्हें देखा करते थे। वे लोग अग्रेजों अफसरों की पत्नीयां को अप्सरा समझाते थे और इस तरह यह जलप्रपात को अप्सरा जलप्रपात कहा जाना लगा।
Please do not enter any spam link in comment box