मांडू की सुंदर वादियां - : काकडा खो घाटी और काकड़ा खो वाटर फॉल मांडू ( Kakda Kho Valley and Kakda Kho Waterfall Mandu ) काकडा खो झरना मांडू शहर का एक और प्राकृतिक पर्यटन स्थल है। यहां पर एक गहरी सुंदर घाटी देखने के लिए मिलती है और यहां पर जलप्रपात भी देखने के लिए मिलता है। यह जलप्रपात इसी घाटी में गिरता है। यह जलप्रपात करीब 250 से 300 फीट ऊंचाई से नीचे गिरता है। यह घाटी बहुत ही खूबसूरत लगती है। बरसात में यह घाटी हरियाली की चादर ओढ़ लेती है, जिससे इसकी सुंदरता दोगुनी हो जाती है। यह घाटी मुख्य सड़क में ही देखने के लिए मिलती है। यह घाटी मुख्य मांडू शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर होगी। यह घाटी धार से मांडू जाने वाले रास्ते में देखने के लिए मिलती है। हम लोग अपने मांडू के सफर में इस घाटी में भी घूमने के लिए गए थे। हम लोग मांडू शहर के सभी प्रसिद्ध पर्यटन स्थल घूमने गए थे और हम लोग सबसे अंत में जहाज महल, हिंडोला महल घूमने के लिए गए थे। उसके बाद हम लोगों को इंदौर जाना था। तो हम लोग इंदौर के सफर में निकले। हमारे मांडू से इंदौर जाने वाले रास्ते में भी बहुत सारे सुंदर-सुंदर जगह देखने के लिए मिली।
Madhya Pradesh Tourism इस ब्लाॅग के माध्यम से आप लोगों को मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल, मेले, सांस्कृतिक गतिविधियाॅ, और बहुत सारी जगहों की जानकारी मिलेगी।