लोहानी गुफा और सूर्यास्त बिंदु मांडू (मांडव) - Lohani Cave and Sunset Point Mandu (Mandav)
लोहानी गुफा मांडू शहर का एक प्राकृतिक पर्यटन स्थल है। यहां पर देखने के लिए एक प्राकृतिक गुफा है। यह गुफा पहाड़ी को काटकर बनाई गई है और यहां पर एक सुंदर झरना देखने के लिए मिलता है। इस झरने का पानी पहाड़ियों से आता है। यहां पर प्रकृति का अद्भुत स्वरूप देखने के लिए मिलता है। पहाड़ियों और घाटियों का दृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां पर सूर्यास्त प्वाइंट भी है, जहां पर शाम के समय सूर्य अस्त होने का नजारा देखा जा सकता है। हम लोगों की मांडू यात्रा में, हम लोग लोहानी गुफा भी घूमने के लिए गए थे।
हम लोग की मांडू यात्रा में, दरिया खान का मकबरा घूमने के बाद, हम लोहानी गुफा घूमने के लिए गए थे। लोहानी गुफा में जाने का रास्ता होशंग शाह के मकबरे के बाजू से ही जाता है। मगर इस गुफा में जाने के लिए, जो सड़क है। वह बहुत ही खराब है। रोड में बड़े-बड़े पत्थर है। सड़क में हम लोग जैसे तैसे करके इस जगह पर पहुंचे थे। लोहानी गुफा होशंग शाह के मकबरे से करीब एक या डेढ़ किलोमीटर दूर होगी। यहां पर सबसे पहले हम लोग सूर्यास्त प्वाइंट पहुंच गए थे। यहां पर कचरा घर है। कचरा घर के बाजू से ही सूर्यास्त पॉइंट के लिए सड़क जाता है। जब हम लोग यह जगह जा रहे थे। तब हम लोगों को लग रहा था, कि कहीं हम लोग गलत रास्ते में, तो नहीं चल रहे हैं। मगर थोड़ा आगे जाने के बाद, हम लोगों को सूर्यास्त (बिंदू) पॉइंट का गेट देखने के लिए मिला। तो हम लोगों को लगा, की हम लोग सही जगह आये है।
हम लोग सूर्यास्त प्वाइंट पहुंचकर, गेट के बाहर ही हमने गाड़ी खड़ी किया और हम सूर्यास्त बिंदू के गेट से अंदर जाते हैं, तो सुंदर घाटी देखने के लिए मिलती है। अंदर से हम लोगों को बहुत ही सुंदर पहाड़ियों का दृश्य देखने के लिए मिला। आप यहां पर इवनिंग के समय जाएंगे, सुंदर सूर्यास्त का दृश्य देखने के लिए मिलेगा। यह जगह बहुत ही लाजवाब थी। इस जगह की तारीफ शब्दों में नहीं की जा सकती है। हरी-भरी घाटियां के बीच से सूर्य का अस्त होना एक अलग अनुभव था।
सूर्यास्त बिंदू या पॉइंट मांडू शहर का सबसे खूबसूरत स्थल है और हम लोगों को यहां पर आ कर बहुत अच्छा लगा और यहां पर बैठने के लिए भी जगह बनी हुई है, जहां पर बैठकर अच्छा समय शांति से बताया जा सकता है। यहां पर बहुत तेज हवाएं चलती हैं। यहां पर पहाड़ियों के किनारे कहीं-कहीं पर सुरक्षा की दृष्टि से बाउंड्री बना दी गई है। ताकि कोई भी दुर्घटना ना हो। कहीं कहीं पर बाउंड्री नहीं बनाई गई है। यहां पर बरसात के समय बहुत ही सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है, क्योंकि बरसात के समय यहां पर हरियाली रहती है। ठंड में भी यहां पर अच्छा दृश्य देखने के लिए मिल जाता है। मगर गर्मी में यहां पर थोड़ा सूखा रहता है, तो गर्मी में अगर आप दिन के समय आते हैं, तो आपको परेशानी हो सकती है। मगर शाम के समय यहां पर बहुत अच्छा लगेगा।
यहां पर अगर आप घूमने के लिए आते हैं, तो ग्रुप के साथ आएं। तो बेहतर रहेगा। क्योंकि यहां पर लड़के घूमते रहते हैं। स्मोकिंग करते रहते हैं। ड्रिंकिंग करते रहते हैं, तो इस चीज का भी आपको ख्याल रखे। अकेले यहां पर घूमने के लिए नहीं आना चाहिए। हम लोग यहां पर घूमने के बाद, लोहानी गुफा में घूमने के लिए गए।
लोहानी गुफा, सूर्यास्त बिंदु से थोड़ा आगे स्थित है। मगर रोड बहुत ज्यादा खराब है। हम लोग बड़ी मुश्किल से रोड से होते हुए लोहानी गुफा में पहुंचे। सूर्यास्त बिंदु से लोहानी गुफा ज्यादा दूर नहीं है। मगर हम लोग की स्कूटी की हालत इस रोड में खराब हो गई थी। हम लोग गेट के बाहर अपनी गाड़ी खड़ी की है और हम लोग गेट के अंदर प्रवेश किए। यहां पर हम लोगों को एक व्यक्ति देखने के लिए मिले, जो यहां पर लोकल थे। यहां पर हम लोग को सीढ़ियों से नीचे जाना था। सीढ़ियां से हम लोग नीचे जाना लगे। यहां पर सीढ़ियों के दोनों तरफ पहाड़ियां देखने के लिए मिल रही थी और सामने घाटी का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिल रहा था।
सीढ़ियों के बाजू से बहती हुई एक छोटी सी जलधारा थी, जिसकी आवाज हम लोग को सुनाई दे रही थी। हम लोग धीरे-धीरे आगे बढ़े। आगे जाकर हम लोगों को, यहां पर लोगों का एक ग्रुप देखने के लिए मिला, जो यहां पर दारू पार्टी कर रहे थे। उन लोगों ने हम लोगों से कुछ भी नहीं कहा। हम लोग अपना यहां पर गुफा के पास गए। यह जो छोटी सी जल धारा पहाड़ों के ऊपर से आ रही थी। वह यहां पर सुंदर झरने का रूप लेती है और यहां पर एक कुंड बना हुआ है, जहां पर यह पानी गिरता है। यह बहुत सुंदर लग रहा था। कुंड के बाजू में ही गुफा बनी हुई थी। यह गुफा पूरी तरह प्राकृतिक है और पहाड़ी को काटकर बनाई गई है। हम लोग गुफा के अंदर नहीं गए, क्योंकि गुफा में बहुत ज्यादा नमी थी। इसलिए हम लोग गुफा में नहीं गए। मगर यह जो कुंड बना हुआ था। यह कुंड बहुत ज्यादा गहरा और पहाड़ के अंदर तक फैला हुआ था।
हम लोग को, तो इस कुंड का अंत भी नहीं दिख रहा था, कि यह कुंड कहां तक फैला हुआ है। मगर यह जगह बहुत सुंदर लग रही थी। लोहानी गुफा के ठीक सामने बहुत सुंदर घाटी का दृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां पर पहाड़ियों, जंगलों, पेड़ पौधों का सुंदर दृश्य दिख रहा था, जो किसी खूबसूरत पेंटिंग के समान लग रहा था। यह जगह समय बिताने के लिए बहुत अच्छी थी। मगर यहां पर दारू पार्टी वाले अपनी पार्टी कर रहे थे। इसलिए हम लोग यहां पर ज्यादा नहीं रुके। हम लोग गुफा देखें और वादी का सुंदर दृश्य देखे। उसके बाद हम लोग कुछ फोटो क्लिक किए। यहां पर हम लोग करीब 15 से 20 मिनट ही रुके होंगे और उसके बाद हम लोग इस जगह से वापस आ गए। हम लोग जब यहां से जा रहे थे। तब यहां पर कुछ फोटोशूट वाले लोग आ रहे थे।
मांडू की सभी जगह में फोटो शूट होते हैं और मांडू की सारी जगह एक से बढ़कर एक है। हम लोग मांडू की लोहानी गुफा घूमने के बाद, अपनी मांडू यात्रा में आगे बढ़े।
लोहानी गुफा कहां पर है - where is lohani cave
लोहानी गुफा मांडू शहर में स्थित एक प्राकृतिक स्थल है। यह मुख्य मांडू शहर से करीब 1 से डेढ़ किलोमीटर दूर है। इस गुफा में जाने तक का मार्ग बहुत ही खराब है। पूरा कच्चा मार्क है और पूरे मार्ग में बड़े-बड़े पत्थर है, जिससे यहां पर गाड़ी चलाने में बहुत दिक्कत होती है। यहां पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। यहां पर कार और बाइक से आया जा सकता है।
Please do not enter any spam link in comment box