बांद्राभान घाट होशंगाबाद या बांद्राभान - तवा और नर्मदा नदी का संगम स्थल - Bandrabhan Ghat Hoshangabad or Bandrabhan - the confluence of Tawa and Narmada river बांद्राभान होशंगाबाद शहर का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यहां पर मध्य प्रदेश की दो प्रमुख नदियों का संगम हुआ है। यहां पर नर्मदा नदी और तवा नदी का संगम हुआ है। यह संगम स्थल बहुत ही सुंदर है। यह संगम स्थल बहुत विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। संगम स्थल के दूसरी तरफ घाट बना हुआ है और मंदिर बना हुआ है। बांद्राभान में दो पवित्र नदियों का संगम हुआ है। इसलिए यहां पर तीज त्योहारों के समय बहुत ज्यादा भीड़ लगती है। बहुत ज्यादा लोग पवित्र नदियों में स्नान करने के लिए आते हैं। यहां पर मकर संक्रांति के समय और कार्तिक पूर्णिमा के समय बहुत सारे लोग आते हैं। यह जगह बहुत पवित्र है। इसके अलावा यहां का प्राकृतिक दृश्य भी देखने के लिए मिलता है। हम लोग होशंगाबाद शहर के आदमगढ़ पहाड़ी घूमने के बाद बांद्राभान घूमने के लिए गए थे। बांद्राभान होशंगाबाद शहर से करीब 7 किलोमीटर दूर है। यहां पर जाने के लिए पक्की सड़क है और हम लोग यहां पर अपनी स्कूटी से गए
Madhya Pradesh Tourism इस ब्लाॅग के माध्यम से आप लोगों को मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल, मेले, सांस्कृतिक गतिविधियाॅ, और बहुत सारी जगहों की जानकारी मिलेगी।