मुंबई जिले के दर्शनीय स्थल - Places to visit in Mumbai / मुंबई जिले के आसपास घूमने वाली प्रमुख जगह
मुंबई महाराष्ट्र का एक मुख्य जिला है। मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी है। मुंबई अरब सागर से घिरी हुई है। मुंबई अरब सागर से तीन तरफ से घिरी हुई है। मुंबई नगर सात द्वीपों से बनी हुई है। मुंबई भारत की सबसे धनी नगर है। यहां पर सबसे ज्यादा धनी लोग रहते हैं। यहां पर सबसे जायदा अरबपति और खरबपति लोग रहते हैं। मुंबई एक ऐसा शहर है, जो रात में भी सोता नहीं है। मुंबई सपनों का शहर है। यहां पर लोग सपने लेकर आते हैं और बहुत सारे लोगों के यहां पर सपने पूरे होते हैं और कई लोगों के यहां पर सपने पूरे नहीं होते हैं। यहां पर बहुत सारे लोग बॉलीवुड में काम करने के लिए आते हैं। बॉलीवुड में अपना नाम कमाने के लिए आते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों के हाथों में कामयाबी मिलती है।
मुंबई शहर का नाम मुंबई है। मुंबई को बम्बई और बॉम्बे के नाम से भी जाना जाता था। मुंबई शब्द मुंबा देवी से आता है। यहां पर देवी मां को मराठी लोग पूजते हैं। मुंबई में मां को आई कहते हैं। इसलिए मुंबा और आई मिलाकर मुंबई बना गया। मुंबई में 18वीं शताब्दी में अंग्रेज आए थे और अंग्रेज मुंबई को बम्बई और बॉम्बे के नाम से पुकारते थे। इसलिए इसे बम्बई और बॉम्बे कहा जाने लगा। जब भारत में शिवसेना और भाजपा सरकार बनी, तो उन्होंने बॉम्बे का नाम बदलकर मुंबई रख दिया। इस ब्लॉग में हम आपको मुंबई में घूमने वाली प्रमुख जगह के बारे में जानकारी देने वाले हैं। चलिए जानते हैं मुंबई में घूमने लायक कौन कौन सी प्रमुख जगह है।
मुंबई में घूमने की जगह - Mumbai mein ghumne ki jagah
गेटवे ऑफ़ इंडिया मुंबई - Gateway of India Mumbai
गेटवे ऑफ़ इंडिया मुंबई का एक मुख्य आकर्षण स्थल है। गेटवे ऑफ इंडिया अरब सागर के किनारे बना हुआ है। यहां पर आपको ताज होटल भी देखने के लिए मिलता है। यह स्मारक मुख्य रूप से बीसवीं शताब्दी में बनाया गया था। यह वर्ष 1911 में किंग जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी के भारत आने के उपलक्ष में बनाया गया था। इस इमारत की 1911 को रखी गई थी। यह पूरी बेसाल्ट चट्टानों से बनी हुई है।
इस स्मारक की ऊंचाई 26 मीटर है। इस स्मारक का डिजाइन जॉर्ज विटेट ने किया था। यह स्मारक 2024 को पूरी तरह बनकर तैयार हो गई थी। गेटवे ऑफ़ इंडिया मुंबई में छत्रपति शिवाजी मार्ग पर स्थित है। यहां पर बहुत सारी पर्यटक प्रतिदिन घूमने के लिए आते हैं। यहां पर आप अरब सागर में बोटिंग का आनंद ले सकते है। यहां पर फेरी उपलब्ध रहती है, जो आपको समुद्र की सैर करवाती है। यहां पर अरब सागर का दूर तक का दृश्य देखा जा सकता है। यह स्मारक बहुत खूबसूरत लगता है।
यहां पर बहुत सारे स्ट्रीट वेंडर घूमते रहते हैं, जो तरह-तरह के खाने पीने का सामान लिए रहते है। जो आप उनसे ले सकते हैं। यहां पर घूमने के लिए शाम के समय बहुत सारे लोग आते हैं। यहां का वातावरण बहुत अच्छा रहता है। शाम के समय सूर्यास्त का दृश्य भी देखने के लिए मिलता है। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया में आपको महाराज छत्रपति शिवाजी का बहुत बड़ा स्टेचू देखने के लिए मिलता है और यह स्टैचू बहुत सुंदर लगता है। यहां पर स्वामी विवेकानंद जी का स्टेचू भी देखा जा सकता है। यहां पर आकर अच्छा समय बिताया जा सकता है।
कोलाबा मार्केट मुंबई - Colaba Market Mumbai
कोलाबा मार्केट मुंबई का एक मुख्य दर्शनीय स्थल है। यहां पर आप आकर शॉपिंग कर सकते हैं। यहां पर आकर आपको बहुत सारे वस्तुएं मिलते हैं। यहां पर कपड़े, ज्वैलरी, एंटीक शॉप, की चैन, पैंडल, जूते चप्पल की दुकान है। आप आराम से यहां शॉपिंग क्र सकते है। यहां पर गर्ल्स के लिए बहुत सारा सामान लगता है। यह जगह गेटवे ऑफ इंडिया के पास में ही स्थित है। आप गेटवे ऑफ इंडिया आते हैं, तो यहां पर भी घूम सकते हैं।
नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट मुंबई - National Gallery of
Modern Art Mumbai
नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट मुंबई का एक मुख्य आकर्षण स्थल है। यहां पर आपको बहुत सुंदर सुंदर पेंटिंग देखने के लिए मिलती हैं। यहां पर पेंटिंग का अच्छा कलेक्शन रखा गया है। यह म्यूजियम तीन मंजिला है। यहां पर आप बहुत सारे आर्टवर्क भी देख सकते हैं। यहां पर प्रवेश के लिए शुल्क लिया जाता है। यह म्यूजियम मुंबई में एमजी रोड पर बना हुआ है।
मरीन ड्राइव मुंबई - Marine Drive Mumbai
मरीन ड्राइव मुंबई का एक मुख्य पर्यटन स्थल है। मरीन ड्राइव से अरब सागर का सुंदर दृश्य देखा जा सकता है। मरीन ड्राइव 3 किलोमीटर लंबी 6 लेन की सड़क है, जो दक्षिण मुंबई और उत्तरी मुंबई को जोड़ती है। इस सड़क का आकार के सी के आकार का है। यह मार्ग नरीमन पॉइंट से बाबुलनाथ मंदिर तक को जोड़ता है और मालाबार हिल के ढलान पर स्थित है। यहां पर ताड़ के पेड़ लगे हुए हैं।
यहां पर आप आकर घूम सकते हैं। मरीन ड्राइव को क्वींस नेकलेस के नाम से जाना जाता है, क्योंकि यह एक नेकलेस की तरह दिखाई देता है। शाम के समय यहां पर बहुत अच्छा लगता है। शाम के समय यहां पर बहुत सारे लोग आते हैं। यहां पर आप अपने दोस्तों के साथ या अकेले भी
आकर समुद्र की लहरों को देख सकते हैं, जो बहुत सुंदर लगती है। यहां पर खाने पीने के
लिए बहुत सारे स्ट्रीट वेंडर घूमते रहते हैं, जहां से आप खाने पीने का सामान ले सकते
हैं। यह शाम के समय, समय बिताने के लिए एक परफेक्ट है। शाम को यहां पर आकर सूर्यास्त
का दृश्य देखा जा सकता है, जो बहुत ही सुंदर लगता है।
नरीमन प्वाइंट मुंबई - Nariman Point Mumbai
नरीमन प्वाइंट मुंबई में घूमने
वाला एक मुख्य प्लेस है। यहां से अरब सागर का सुन्दर दृश्य देख सकते हैं। यहां पर भी
आप शाम के समय आ सकते हैं और बैठकर सुमद्र का नजारा देख सकते हैं। यहां पर समुद्र की
लहरों का शोर बहुत ही अच्छा लगता है।नरीमन प्वाइंट अरब सागर के किनारे अरब समुद्र के
पास स्थित, अंतिम छोर है। यहां पर आकर आप बैठकर समुद्र का दृश्य देख सकते हैं। लहरों
को देख सकते हैं। लहरों की आवाज सुन सकते हैं। यहां पर सुबह एवं शाम के समय मॉर्निंग
वॉक एवं इवनिंग वॉक वाले बहुत सारे लोग आते हैं। यहां पर आकर शांति मिलती है।
गिरगांव चौपाटी मुंबई - Girgaum Chowpatty Mumbai
गिरगांव चौपाटी मुंबई का एक
मुख्य आकर्षण स्थल है। यहां पर आप आकर बीच का आनंद ले सकते हैं। यहां पर बहुत बड़ा
बीच बना हुआ है। यहां से अरब सागर का सुन्दर नजारा देख सकते है। यहां पर शाम के समय
आप आकर सूर्यास्त का दृश्य देख सकते हैं। गिरगांव चौपाटी में खाने पीने के लिए बहुत
सारे ऑप्शन है। यहां पर स्ट्रीट फूड की बहुत सारी दुकानें लगती हैं, जहां पर खाने के
अलग अलग आइटम मिलते हैं। यहां पर मुंबई का फेमस फूड बड़ा पाव मिलता है, जो पूरे मुंबई
में फेमस है और इसे अमीर गरीब सभी प्रकार के लोग खाते हैं। आप भी यहां पर आकर वड़ापाव
खा सकते हैं। इसके अलावा यहां पर पावभाजी, गोला, चाट, पकौड़ी यह सभी आइटम भी मिलते
हैं।
गिरगांव चौपाटी के पास में ही
व्यइंग डेक बना हुआ है, जहां पर आप जाकर बैठ सकते हैं और बीच का सुंदर दृश्य देख सकते
हैं। यहां पर शाम को अच्छा लगता है। शाम के समय यहां पर सूर्यास्त का दृश्य देखने के
लिए मिलता है।
हैंगिंग गार्डन मुंबई - Hanging Gardens Mumbai
हैंगिंग गार्डन मुंबई का एक
सुंदर गार्डन है। यह गार्डन मुंबई में मालाबार हिल में बना हुआ है। यह गार्डन बहुत
सुंदर है। यह गार्डन ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। यहां पर आकर आप अच्छा अनुभव कर सकते
हैं। यहां पर आपको बहुत सारे फूलों वाले प्लांट देखने के लिए मिलेंगे। पूरे गार्डन
में फूलों वाले प्लांट लगाए गए हैं।
इस पार्क का मुख्य आकर्षण का
केंद्र यहां पर स्थित एक जूते की आकार की बिल्डिंग है। यह बिल्डिंग बहुत सुंदर लगती
है। यह बिल्डिंग मुख्य पार्क में स्थित है और इस बिल्डिंग के आप अंदर जा सकते हैं और
इस बिल्डिंग से दूर दूर तक का दृश्य देख सकते हैं। पार्क में एक छोटा सा कुंड देखने
के लिए मिलता है, जिसमें कमल के फूल लगे हुए हैं। यहां पर बच्चों के लिए झूले लगे हुए
हैं। यहां पर आप घूमने के लिए आ सकते हैं।
बाबुलनाथ मंदिर मुंबई - Babulnath Temple Mumbai
बाबुलनाथ मंदिर मुंबई का एक
प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर शिव भगवान जी को समर्पित है। यह मंदिर बहुत सुंदर है।
यह मंदिर पूरा पत्थरों से बना हुआ है। मंदिर
की दीवारों में नक्काशी देखने के लिए मिलती है। यह मंदिर प्राचीन है। यह मंदिर
800 साल पुराना है। यहां गर्भगृह में शिवलिंग के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां
पर बहुत सारे लोग शिव भगवान जी के दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां शिवरात्रि और महाशिवरात्रि
पर बहुत भीड़ रहती है। यह मंदिर ऊंचाई पर बना हुआ है। मंदिर में जाने के लिए सीढिया
बनी हुई है। इस मंदिर की वास्तुकला देखने लायक है। यहां पर आप घूमने के लिए आ सकते
हैं और अपना बहुत अच्छा समय बिता सकते हैं। यह
मंदिर मुंबई में मालाबार हिल में ही स्थित है।
मणि भवन गांधी संग्रहालय मुंबई - Mani Bhawan Gandhi Museum Mumbai
मणि भवन गांधी संग्रहालय मुंबई
का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह मुंबई शहर में स्थित एक ऐतिहासिक स्थल है। इस जगह
पर महात्मा गांधी 17 सालों तक रहे थे। यह जगह साउथ मुंबई में है। यहां पर गांधीजी
1917 से 1934 के बीच में रहे थे। यहां पर कस्तूरबा और गांधीजी रहे थे।
इस भवन को अब संग्रहालय में
बदल दिया गया है। यहां पर आपको गांधीजी से संबंधित बहुत सारी वस्तुएं मिलेगी। यहां
पर पुस्तकों का कलेक्शन देखने के लिए मिलेगा, जो आप पढ़ सकते हैं। यह गांधी जी का मुंबई
का निवास स्थान है। यहीं पर गांधी जी ने 1919 के सत्याग्रह और 1932 के सविनय कानून
को बंद करना आरंभ किया था।
अगर आप इतिहास में इंटरेस्ट
रखते हैं, तो आपको यहां पर जरूर घूमने के लिए आना चाहिए। यहां पर यहां पर आपको गांधी
जी का कमरा देखने के लिए मिलेगा। गांधी जी के द्वारा इस्तेमाल की हुई चप्पल, हसिया,
गाँधी जी की ऐनक, यह सभी चीजें रखी गई है। यहां पर बहुत सारे आंदोलन और सभाओं का भी
चित्रों के द्वारा और छोटी छोटी मूर्तियों के द्वारा प्रदर्शन किया गया है।
महालक्ष्मी मंदिर मुंबई - Mahalaxmi Temple Mumbai
महालक्ष्मी मंदिर मुंबई का प्रसिद्ध
मंदिर है। यह मंदिर मुंबई का सबसे पुराना मंदिर है और एक धार्मिक स्थान है। यहां पर
बहुत सारे लोग मुंबई महालक्ष्मी जी के दर्शन करने के लिए आते हैं। मंदिर के अंदर आपको
त्रयंबकेश्वर महादेव मंदिर देखने के लिए मिलता है, जो शिव भगवान जी को समर्पित है।
यहां पर और भी मंदिर बने हुए हैं, जो अलग-अलग देवी-देवताओं को समर्पित है। यहां हनुमान
जी, गणपति जी का मंदिर भी बना हुआ है। यहां पर गर्भगृह में महालक्ष्मी जी, महाकाली
जी और मां सरस्वती जी की प्रतिमा देखने के लिए मिलती है, जो बहुत ही सुंदर लगती है।
यहां पर आकर सकारात्मक ऊर्जा फील होती है। यहां पर मंदिर के बाहर चप्पल स्टैंड बना
हुआ है, जहां पर आप चप्पल रख सकते हैं और उसके बाद मां के दर्शन करने के लिए जा सकते
हैं।
नवरात्रि में यहां पर बहुत भीड़
लगती है। बहुत सारे लोग यहां पर आते हैं। यहां पर मंदिर के बाहर ही प्रसाद की दुकान
है, जहां पर मां को चढ़ाने के लिए प्रसाद मिलता है। इस मंदिर से आपको समुद्र का सुंदर
दृश्य देखने के लिए मिल जाएगा। यहां पर मंदिर के पास में होटल बना हुआ है, जहां पर
आप ठहर सकते हैं। यह मंदिर मुख्य सड़क से थोड़ी ही दूरी पर स्थित है। यहां पर बहुत
भीड़ रहती है।
हाजी अली दरगाह मुंबई - Haji Ali Dargah Mumbai
हाजी अली दरगाह मुंबई का एक
प्रमुख धार्मिक स्थान है। यह एक अनोखा और पवित्र स्थल है। यह मुस्लिमों के लिए प्रमुख
स्थल है। यहां पर सभी धर्म के लोग आते हैं और पूजा करते हैं। यह जगह दक्षिणी मुंबई
में वर्ली में टापू पर बनी हुई है। यह अरब सागर के बीच में बनी हुई है। इस दरगाह में
जाने के लिए रास्ता बना हुआ है। यह रास्ता ज्वार के समय और बरसात के समय पानी से डूब
जाता है। बाकी समय यह रास्ता खुला रहता है। आप इस दरगाह में घूमने के लिए जा सकते हैं।
यह दरगाह बहुत सुंदर है।
यह दरगाह पीर हाजी अली शाह बुखारी
जी को समर्पित है,जो हाजी अली मक्का यात्रा करने के लिए गए थे। वहां पर उनकी मृत्यु
हो गई थी। मगर उनका ताबूत मुंबई के तट पर अपने आप यहां पर पहुंच गया। यह आश्चर्यजनक
घटना है और इस कारण हाजी अली दरगाह को पूजा जाता है। यहां पर बहुत सारे लोग आते हैं
और मन्नत मांगते हैं। यह दरगाह 19 शताब्दी में बनाई गई है। यह दरगाह indo-islamic शैली
में बनी हुई है। यहां पर आपको सुमद्र का सुन्दर नजारा देखने के लिए मिलती है।
यह दरगाह मुख्य रोड से करीब 300 मीटर दूर है। आप यहां दूरी पैदल ही तय करनी पड़ती है। दरगाह के अंदर सुंदर बगीचा बना हुआ है और यहां पर फव्वारे लगे हुए है। आपको गर्भ गृह में मुख्य कक्ष पर का कब्र देखने के लिए मिलती है। यहां पर लोग चादर भी चढ़ाते हैं और दुआएं मांगते हैं।
नेहरू तारामंडल मुंबई - Nehru Planetarium Mumbai
नेहरू तारामंडल मुंबई का एक
मुख्य स्थान है। यह मुंबई का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहां पर आप आकर घूम सकते हैं।
नेहरू तारामंडल की बिल्डिंग का आकार बहुत ही अनोखा है, जो बहुत ही सुंदर लगता है। सभी
लोगों में विज्ञान, अंतरिक्ष और पूरे आकाशगंगा को जानने की उत्सुकता रहती है। आप जगह
पर आकर हमारे अंतरिक्ष, तारामंडल, ग्रह, उपग्रह, सौर्य मंडल के बारे में जानकारी हासिल
कर सकते हैं। यहां पर आपको बहुत सारी जानकारियां मिलती है। अलग-अलग वैज्ञानिकों के
बारे में मालूम चलता है। यहां पर अलग-अलग ग्रहों में हमारा वजन कितना रहेगा, इसके बारे
में जानकारी हासिल होती है।
नेहरू तारामंडल मुंबई में वर्ली
में स्थित है। आप यहां पर आसानी से पहुंच सकते हैं। इस तारामंडल की स्थापना 1977 में
की गई थी। इस तारामंडल का नाम हमारे पहले प्राइम मिनिस्टर पंडित जवाहरलाल नेहरू के
नाम पर रखा गया है। यहां पर बच्चे आकर बहुत सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं। बच्चों
को यह जगह बहुत पसंद आएगी। यहां पर बहुत सारे साइंस एक्सपेरिमेंट भी देखने के लिए मिलते
हैं। यहां पर शो का आयोजन किया जाता है, जहां पर हमारे आकाशगंगा पर अंतरिक्ष के बारे
में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाती है। यह शो अलग अलग लैंग्वेज में किया जाता है।
इस शो में प्रवेश के लिए अलग से शुल्क लगता है। इस शो का टाइमिंग आधे घंटे का रहता
है।
नेहरू विज्ञान केंद्र मुंबई - Nehru Science Center Mumbai
नेहरू विज्ञान केंद्र मुंबई
में मुंबई का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह विज्ञान केंद्र मुंबई में वर्ली में स्थित
है। यहां पर आकर बहुत सारे विज्ञान के आविष्कार देख सकते हैं। यहां पर आपको बहुत सारी
वस्तुओं के इन्वेंशन के बारे में बताया गया है। यहां पर आप टायर का इन्वेंशन और उसकी
हिस्ट्री देख सकते हैं। यहां पर इंडियन साइंटिस्ट के बारे में जानकारी और उनकी मूर्तियां,
प्राचीन मुद्राएं, प्राचीन मूर्तियां, हमारे ग्रंथों के बारे में, धार्मिक देवताओं
के बारे में जानकारी दी गई है।
यहां पर आपको डायनासोर पार्क
भी देखने के लिए मिलेगा, जहां पर डायनासोर की मूर्तियां रखी गई है। यहां पर अलग-अलग
डायनासोर की मूर्तियां रखी गई है। इस संग्रहालय में प्रवेश के लिए शुल्क लिया जाता
है। यहां पर आपको आकर साइंस के बारे में बहुत सारी जानकारी मिलेगी। यहां पर बच्चों
को आप लेकर आ सकते हैं। बच्चों को यहां पर आकर अच्छा लगेगा।
वर्ली का किला मुंबई - Worli Fort Mumbai
वर्ली का किला मुंबई का एक प्राचीन
स्थान है। यह मुंबई का एक प्रमुख दर्शनीय स्थान है। यहां पर आपको आकर प्राचीन किला
देखने के लिए मिलता है और समुद्र का विस्तार रूप देखने के लिए मिलता है। यहां पर आपको
वर्ली सी लिंक ब्रिज भी देखने के लिए मिलता है, जो बहुत सुंदर लगता है। इस किले का
19 निर्माण शताब्दी में ब्रिटिश सरकार के द्वारा करवाया था। उन्होंने इस किले का निर्माण
दुश्मन और समुद्र के लुटेरे की निगरानी करने के लिए करवाया था। यहां पर आप घूमने के
लिए आ सकते हैं। यहां पर आप समुद्र का दृश्य देख सकते हैं और यह पुराना किला देख सकते
हैं।
यहां पर किले से थोड़ी दूर पर एक मंदिर भी देखने के लिए मिलेगा, जो बहुत सुंदर है। इस किले से थोड़ी ही दूरी पर जाएंगे, तो आप समुद्र के अंतिम छोर पर पहुंच जाएंगे और यहां पर बहुत सारे छोटे छोटे जहाज देखने के लिए मिलते हैं, जिनमें आप बैठकर समुद्र की सैर कर सकते हैं और आसपास की भी घूम सकते हैं। यहां पर आपको फेरी भी मिल जाती हैं। यहां पर आप आकर बैठ कर समुद्र का सुंदर दृश्य देख सकते हैं। यहां पर सूर्यास्त का दृश्य भी देखा जा सकता है।
बांद्रा वर्ली सी लिंक मुंबई - Bandra Worli Sea Link Mumbai
बांद्रा वर्ली सी लिंक मुंबई
का एक मुख्य पर्यटन स्थल है। यह एक मुख्य लैंड मार्क है। यह एक ब्रिज है। यह ब्रिज
अरब सागर पर बना हुआ है। यह ब्रिज बहुत सुंदर है। यह इंजीनियरों के द्वारा बनाया गया
एक बेहद खास नमूना है। यह ब्रिज बांद्रा और वर्ली को जोड़ता है। यह ब्रिज मुख्य रूप
से ट्रैफिक को कम करने के लिए और समय की बचाने के लिए बनाया गया है। यहां पर आप आकर
घूम सकते हैं और इसे सुंदर ब्रिज को देख सकते हैं।
बांद्रा वर्ली सी लिंक ब्रिज
5.6 किलोमीटर लंबा है। यह ब्रिज इंडिया का चौथा सबसे बड़ा ब्रिज है। यह ब्रिज मुख्य
रूप से मुंबई शहर में ट्रैफिक को कम करने के लिए और लंबे सफर को जल्दी से पूरा करने
के लिए बनाया गया है। यहां पर आपको यात्रा करने में टाइम कम लगेगा और आप मुंबई के एक
छोर से दूसरे छोर आराम से पहुंच सकते हैं।
यहां पर आप आकर समुद्र का भी बहुत ही जबरदस्त देख सकते हैं।
सेंट माइकल चर्च मुंबई - St. Michael's Church Mumbai
सैंट माइकल चर्च मुंबई का एक
प्रमुख स्थान है। यह धार्मिक स्थल है। यह ईसाइयों का एक पवित्र स्थल है। इस चर्च को
माहिम चर्च के नाम से भी जाना जाता है। इस चर्च का निर्माण पोर्तगुईसे के द्वारा
1534 में किया था। यहां पर संडे के दिन बहुत ज्यादा भीड़ लगती है। बहुत सारे लोग यहां
पर घूमने के लिए आते हैं। यहां पर मदर मैरी की प्रतिमा देखने के लिए मिलती है, जो बहुत
ही सुंदर लगती है। यहां पर और भी बहुत सारी प्रतिमाएं देखी जा सकती है। यह माहिम का
सबसे पुराना चर्च है। यह चर्च मुंबई में माहिम में स्थित है। आप यहां पर घूमने आ सकते
हैं। यह मुंबई के सबसे अच्छे स्थानों में से एक है।
श्री अक्कलकोट स्वामी समर्थ मठ मुंबई - Sri Akkalkot Swami Samarth Math Mumbai
श्री अक्कलकोट स्वामी समर्थ
मठ मुंबई का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यह मठ स्वामी समर्थ जी को समर्पित है। स्वामी
समर्थ जी को अक्कलकोट के नाम से भी जाना जाता है। यह मुख्य रूप से मुंबई शहर में शिवनेरी
बस स्टैंड के पास में स्थित है। यह मठ दादर रेलवे स्टेशन के पास में बना हुआ है। आप
यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। यहां पर आपको स्वामी समर्थ जी की चरण पादुका देखने
के लिए मिलती है। यहां पर उनकी भव्य मूर्ति के दर्शन करने के लिए मिलते हैं।
यह मंदिर बहुत ही अच्छी तरह
से बनाया गया है। यहां पर स्वामी समर्थ जी पर विश्वास करने वाले बहुत सारे भक्त आते
हैं और उनसे प्रार्थना करते हैं और कहा जाता है, कि यहां पर सभी कि मनोकामनाएं पूरी
होती है। यह मंदिर मुंबई की प्रमुख स्थानों में से एक है और आप यहां पर आकर घूम सकते
हैं। यहां पर आकर अच्छा लगता है। यहां पर धर्मशाला बनी हुई है, जहां पर भक्तों के ठहरने
के लिए व्यवस्था है। यहां पर एसी और नॉन एसी कमरे मिल जाते हैं। यहां पर आप कमरों की
बुकिंग कर सकते हैं।
बांद्रा का किला मुंबई - Bandra Fort Mumbai
बांद्रा का किला मुंबई का एक
मुख्य पर्यटन स्थल है। यह एक ऐतिहासिक किला है। यह किला मुंबई में बांद्रा में स्थित
है। यह किला समुद्र तट के किनारे बना हुआ है। इस किले का अधिकांश भाग टूट गया है। आप
यहां पर आकर घूम सकते हैं। यहां पर आपको बांद्रा किला गार्डन देखने के लिए मिलेगा।
यहां बांद्रा लवर पॉइंट देखने के लिए मिलेगा, जहां पर आप आकर समुद्र का दृश्य देख सकते
हैं। बांद्रा किला से बांद्रा वर्ली सी लिंक देख सकते हैं, जिसका नजारा बहुत ही सुंदर
रहता है। यहां पर आपको कपल गार्डन गार्डन भी देखने के लिए मिलेगा। यह एक बहुत अच्छी
जगह है और यहां पर शाम के समय घूमने के लिए आया जा सकता है। शाम के समय यहां पर सूर्यास्त
का दृश्य देखा जा सकता है।
एलिफेंटा की गुफा मुंबई - Elephanta Cave Mumbai
एलिफेंटा की गुफा मुंबई का एक
मुख्य आकर्षण केंद्र है। एलिफेंटा की गुफा, अरब सागर के बीच में एक छोटा सा टापू बना
हुआ है। इस टापू में एलिफेंटा की गुफा बनी हुई है। इस टापू में पहुंचने के लिए आप गेटवे
ऑफ इंडिया से फेरी ले सकते हैं, जिससे आप इस टापू में पहुंच सकते हैं। इस टापू में
पहुंचने के लिए करीब एक घंटा लगता है। इसे घंटे में आप अरब सागर का सुंदर दृश्य देख
सकते हैं। इस टापू में पहुंचकर आपको थोड़ा सा पैदल जाना पड़ता है। उसके बाद आपको एलिफेंटा
की गुफाएं देखने के लिए मिलती है। इस टापू में और भी बहुत सारी जगह घूमने लायक जगह
है। जहां पर आप घूम सकते है। यहां पर आपको व्यू पॉइंट, प्राचीन किला, बौद्ध स्तूप और
भी बहुत सारी जगह देखने के लिए मिलेगी। यह पूरा टापू पेड़ पौधों से घिरा हुआ है। यहां
पर आकर आपको अच्छा लगेगा।
एलिफेंटा की गुफा में बहुत सारी
rock-cut गुफाएं देखने के लिए मिलती है। यह गुफाएँ मुख्य रूप से शिव भगवान जी को समर्पित
समर्पित है। इन गुफाओं की वास्तुकला देखने लायक है। इन गुफा को घुरापूरी गुफा के नाम
से भी जाना जाता है। यह गुफाएं यूनेस्को वर्ल्ड हेरीटेज साइट में शामिल है।
यह गुफाएं पांचवी से दसवीं शताब्दी
के बीच में बनाई गई हैं। यह गुफाएं प्राचीन है और बहुत ही सुंदर है। इन गुफाओं में
से एक गुफाओं में शिव भगवान जी के विभिन्न रूपों को दर्शाया गया है। यहां पर पत्थर
पर शिवजी के विभिन्न रूपों को दिखाया गया है। यहां पर भगवान शिव के तीन मुख वाली प्रतिमा
देखने के लिए मिलती है, जो बहुत ही सुंदर लगती है।
यहां पर अलग-अलग व्यूप्वाइंट
बने हुए हैं, जहां पर आपको कैनन पॉइंट देखने के लिए मिलेगा, जहां पर प्राचीन समय में
तोप रखा जाती थी। यहां पर एक छोटा सा गार्डन भी बना हुआ है, जो बहुत सुंदर है और आप
यहां पर आकर अपना अच्छा समय बिता सकते हैं। यहां पर घारापुरी दुर्ग देखने के लिए मिलेगा।
यहां बौद्ध स्तूप भी बना हुआ है। आपको यहां पर घूमने के लिए जरूर आना चाहिए।
लालबागचा राजा या लाल बाग का राजा मुंबई - King of Lal Bagh Mumbai
लाल बाग का राजा मुंबई का एक
प्रमुख धार्मिक स्थान है। यह गणपति जी का मंदिर है। गणपति बाबा के मंदिर को इच्छापूर्ति
गणेश मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर लालबाग में स्थित है। यहां पर गणेश
जी के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। यहां पर गणेश जी की बहुत ही सुंदर
प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। गणेश जी की प्रतिमा बहुत बड़ी है और बहुत
ही आकर्षक लगती हैं।
यहां माना जाता है, कि गणपति
बाबा के दर्शन करके, आप जो भी मनोकामना मांगते हैं। वह जरूर पूरी होती है। गणेश जी
को लालबागचा राजा के नाम से भी यहां पर जाना जाता है। यहां पर बड़ी-बड़ी हस्तियां आती
है और भगवान के दर्शन करती है। यहां पर लोग घंटो घंटो लाइन में लगकर भगवान के दर्शन
करते हैं। यह मंदिर बहुत ही अच्छी तरह बना हुआ है और आप यहां पर आकर अपना समय व्यतीत
कर सकते हैं और गणेश जी के दर्शन कर सकते हैं। गणेश उत्सव के समय यहां पर बहुत ज्यादा
भीड़ लगती है और बहुत सारे लोग यहां पर दर्शन करने के लिए आते हैं।
वीरमाता जीजाबाई भोसाले उद्यान और चिड़ियाघर मुंबई - Veermata Jijabai Bhosale Garden and Zoo Mumbai
वीरमाता जीजाबाई भोसाले उद्यान
और चिड़ियाघर मुंबई का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह मुंबई में बायकला रेलवे स्टेशन
के करीब है। आप यहां पर आराम से पहुंच सकते हैं और इस चिड़ियाघर में घूमने के लिए जा
सकते हैं। यह चिड़ियाघर मुख्य सड़क पर बना हुआ है। यह चिड़ियाघर पूरे देश में प्रसिद्ध
है, क्योंकि इस चिड़ियाघर में मुख्य रूप से आप पेंग्विन देख सकते हैं। यहां पर बहुत
सारे पेंग्विन आपको देखने के लिए मिल जाएंगे। पेंग्विन इस चिड़ियाघर का मुख्य आकर्षण
है। इसके अलावा आपको यहां पर और भी जंगली जानवर देखने के लिए मिल जाएंगे।
यहां पर आपको बाघ, हाथी, बारहसिंघा,
चीतल, भालू, भेड़िया, शेर, हाथी, मगरमच्छ, कछुआ, सांभर, हिप्पोपोटामस जैसे जानवर देखने
के लिए मिल जाएंगे। यहां पर आपको एक पक्षी विहार देखने के लिए मिलेगा, जिसमें पक्षियों
की बहुत सारी प्रजातियां को रखा गया है। यहां पर आपको पेलिकन, उल्लू, विभिन्न प्रकार
के तोते, देखने के लिए मिल जाते हैं। यहां पर आप आकर अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।
यह उद्यान बहुत बड़े फैला हुआ है। यहां पर जापानी गार्डन बना हुआ है, जहां पर आप घूम
सकते हैं। यहां पर प्रवेश के लिए एंट्री शुल्क लिया जाता है।
इस प्राणी उद्यान की स्थापना
1861 में की गई थी। इस उद्यान में बॉटनिकल गार्डन भी बना हुआ है, जहां पर विभिन्न प्रकार
के पेड़ पौधों को लगाया गया है। यहां पर आपको भिन्न प्रकार के पेड़ पौधों की प्रजातियां
देखने के लिए मिलेगी।
पवई झील मुंबई - Powai Lake Mumbai
पवई झील मुंबई का एक फेमस टूरिस्ट
प्लेस है। यह झील पवई एरिया में स्थित है। यह झील बहुत सुंदर है। यह एक आर्टिफिशियल
झील है। यहां पर आप घूमने के लिए आ सकते हैं। यहां पर बरसात के समय आना बहुत अच्छा
लगता है, क्योंकि बरसात के समय झील पानी से पूरी तरह भर जाती है और जब झील का पानी
ओवरफ्लो होकर बहता है। तब यह झील बहुत सुंदर लगता है। तब यह ऐसा लगता है, कि कोई झरना
बह रहा हो। यहां पर आप आकर घूम सकते हैं। यहां पर झील के किनारे गार्डन भी बना हुआ
है, जहां पर आप घूम सकते हैं। गार्डन में बहुत सारे पेड़ पौधे लगे हुए हैं। आप यहां
पर सूर्यास्त के समय घूमने के लिए आ सकते हैं। इस समय यहां पर अच्छा समय बिता सकते
हैं। यह झील बहुत बड़ी एरिया में फैली हुई है। यहां पर खाने पीने के लिए भी बहुत सारे
स्ट्रीट फूड की दुकान है। आप यहां पर आकर घूम सकते हैं।
फ्लैमिंगो सेंचुरी मुंबई - Flamingo Century Mumbai
फ्लैमिंगो सेंचुरी मुंबई का
एक मुख्य आकर्षण स्थल है। यहां पर आपको बहुत सारे फ्लैमिंगो देखने के लिए मिलेंगे।
यहां पर आप ठंड के समय आएंगे, तो आपको फ्लैमिंगो के जोड़े देखने के लिए मिलेंगे। यहां
पर और भी बहुत सारे पक्षी देखने के लिए मिल जाते हैं। यह जगह पूरी हरियाली से घिरी
हुई है। यहां पर मैंग्रोव के पेड़ देखे जा सकते हैं। यहां पर एंट्री के लिए चार्ज किया
जाता है।
फ्लैमिंगो आपको ठंड के समय देखने
के लिए मिल जाएंगे। यहां पर आप दिसंबर से अप्रैल के महीने में आ सकते है और घूम सकते
है। सुबह एवं शाम के समय फ्लेमिंगो आराम से देखने के लिए मैं जाते हैं। फ्लेमिंग बहुत
ही सुंदर बर्ड्स रहती है, जो पिंक और वाइट कलर में रहती है। सेंचुरी में प्रवेश के
लिए शुल्क लिया जाता है। यहां पर आप 9 से 6 तक आप आ सकते हैं।
अक्सा बीच मुंबई - Aksa Beach Mumbai
अक्सा बीच मुंबई का एक पॉपुलर
टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यह बीच मुंबई में मलाड के पास अक्सा गांव के पास बना हुआ है।
यह बहुत सुंदर है। यहां पर आप आकर अपना समय बहुत ही अच्छी तरह से गुजार सकते हैं। यह
मुंबई के सबसे स्वच्छ बीचों से एक है। यहां पर बीच के किनारे बहुत सारे होटल और रिसोर्ट
बने हुए हैं, जहां पर आप ठहर सकते हैं और अपना अच्छा समय बिता सकते हैं। यह बीच बहुत
लंबा है। यहां पर आप शाम के समय आकर सूर्यास्त का दृश्य देख सकते हैं। यहां पर आप बीच
में नहा सकते हैं और तैराकी का आनंद भी दे सकते हैं।
यह बीच मलाड से 9 किलोमीटर दूर
है और बोरीवली से 12 किलोमीटर दूर है। यहां पर आपको समद्र का सुंदर दृश्य देखने के
लिए मिलेगा। इस बीच बहुत सारे स्ट्रीट फूड लगे हुए हैं, जहां पर आप जाकर खाने पीने
का सामान ले सकते हैं।
विश्व विपाससाना पगोड़ा मुंबई - Vishwa Vipassana Pagoda Mumbai
विश्व विपाससाना पगोड़ा मुंबई
का एक मुख्य स्थान है। यहां पर आप आकर मेडिटेशन कर सकते हैं। यहां पर आप को बहुत बड़ा
गुंबद देखने के लिए मिलता है, जो बहुत ही आकर्षक लगता है। यह पूरी दुनिया में शांति
का संदेश के रूप में बनाया गया है। यहां पर आप आकर मेडिटेशन हॉल में योग कर सकते है।
यहां आप फोटोग्राफी देख सकते हैं। यहां पर
बहुत बड़ी लाइब्रेरी बनी हुई है, जहां पर बुक्स पढ़ सकते हैं। यहां पर ऑडिटोरियम बना
हुआ है। यहां पर गार्डन बना हुआ है, जहां पर आप शांति से बैठ सकते हैं।
विश्व विपाससाना पगोड़ा बहुत
ही सुंदर है। यह पूरा पगोड़ा गोल्डन कलर का है। यहां पर गोल्डन कलर का इस्तेमाल बहुत
ज्यादा हुआ है। दीवारों में मंदिरों में सभी जगह गोल्डन कलर देखने के लिए मिलता है।
इस जगह पर आने के लिए आप रोड माध्यम से पहुंच सकते हैं और यहां पर आप बोट से आ सकते
हैं। यहां पर मनोरी क्रीक पड़ती है, जहां से आप बोट द्वारा आ सकते हैं।
गोरेगांव फिल्म सिटी मुंबई - Goregaon Film City Mumbai
गोरेगांव फिल्म सिटी मुंबई में
घूमने लायक एक मुख्य जगह है, जहां पर आप आकर फिल्मों की लाइव शूटिंग देख सकते हैं।
यह एक मुख्य टूरिज्म हो गया है। यहां पर एक्टर आपके साथ फोटो भी क्लिक करा सकते हैं।
यहां पर बहुत सारी फिल्मों और टीवी शो की शूटिंग होती है। यह जगह पेड़ पौधे सुसज्जित
है और यहां पर आपको और भी बहुत सारी वस्तुएं देखने के लिए मिलेंगे।
छोटा कश्मीर मुंबई - Chhota Kashmir Mumbai
छोटा कश्मीर मुंबई का एक मुख्य
पर्यटन स्थल है। यह आरे कॉलोनी में स्थित है। आरे कॉलोनी मुंबई के फेफड़े काहे जाते
हैं। यहां पर चारों तरफ पेड़ पौधे देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर गार्डन बना हुआ
है, जहां पर आप आकर घूम सकते हैं। गार्डन में चारों तरफ पेड़ पौधे लगे हुए है।
इस गार्डन में छोटी सी झील बनी
हुई है। इस झील में बोटिंग की सुविधा उपलब्ध है। यहां पर बोट राइड का आनंद लिया जा
सकता है। यहां पर अलग-अलग बोट में आप आनंद ले सकते है। यहां पर आप डैश कार बैठकर एंजॉय
किया जा सकता है। यहां पर और भी बहुत सारे झूले हैं, जिनका आप आनंद ले सकते हैं। यह
बहुत अच्छी है। यहां पर बच्चों को बहुत मजा आएगा। यहां पर बच्चों के लिए बहुत सारे
एंटरटेनमेंट के साधन है। यहां पर आकर आपको शांति मिलेगी।
श्री मुंबा देवी मंदिर मुंबई - Mumba Devi Temple Mumbai
श्री मुंबा देवी मंदिर मुंबई
का प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर मुंबई शहर में मुंबा देवी को समर्पित है। यह मंदिर
बहुत सुन्दर है। मुंबई शहर का नाम मुंबा देवी के नाम से ही लिया गया है। यह मंदिर बहुत
सुंदर है। यह मंदिर जिस एरिया में बना हुआ है। वह बहुत भीड़ वाला एरिया है। यहां पर
बहुत ज्यादा भीड़ जाती है। यह मंदिर भी बहुत ही सुंदर है। इस मंदिर में मुंबा देवी
के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। मुंबा देवी की प्रतिमा बहुत सुंदर है। माता की प्रतिमा
हाथी के ऊपर सवार है। यहां पर और भी बहुत सारे देवी देवताओं के दर्शन किए जा सकते हैं।
मंदिर के बाहर बहुत सारी शॉप है, जहां से प्रसाद लिया जा सकता है। यहां पर देवी मुंबा
देवी, जगदंबा मां और अन्नपूर्णा मां के दर्शन करने के लिए मिलते हैं।
कन्हेरी गुफाएं मुंबई - Kanheri Caves Mumbai
कन्हेरी गुफाएं मुंबई का एक
मुख्य आकर्षण स्थल है। यह गुफाएं संजय गांधी नेशनल पार्क के अंदर बनी हुई है। यह गुफाएं
rock-cut है। यहां पर आपको 109 गुफाएं देखने के लिए मिलेगी। यह गुफाएं बहुत सुंदर है।
इन गुफाओं में बौद्ध भगवान जी की अलग-अलग प्रतिमाओं के दर्शन करने के लिए मिलते हैं।
इन गुफाओं में बहुत संत तपस्या किया करते थे। इन गुफाओं में प्रवेश के लिए शुल्क लिया
जाता है। यहां पर भारतीय व्यक्तियों का 25 रूपए लिया जाता है और फौरन व्यक्तियों का
300 सौ रूपए लिया जाता है। यहां पर खाने पीने के लिए आपको बहुत सारी दुकानें देखने
के लिए मिलती है, जहां पर भी ककड़ी, तरबूज, नींबू पानी बेर जैसे समान मिलते हैं। आप
इन्हें खा सकते हैं।
इन गुफा को बड़ी-बड़ी चट्टानों
को काटकर बनाया गया है। यह गुफा बहुत सुंदर लगती हैं। यहां पर आप बरसात के समय आ सकते
हैं। बरसात के समय यह जगह और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती है। यहां हरियाली देखने के
लिए मिलेगी। यह गुफाएं बौद्ध संतों के लिए बनाई गई थी। यहां पर बौद्ध संतों आकर तपस्या
किया करते थे। यह गुफाएँ 9 बजे से 5:30 बजे तक खुली रहती हैं।
संजय गांधी नेशनल पार्क मुंबई - Sanjay Gandhi National Park Mumbai
संजय गांधी नेशनल पार्क मुंबई
का एक प्रमुख आकर्षण स्थल है। यह पार्क बहुत सुंदर है। यहां पर आपको घना जंगल देखने
के लिए मिलता है। यहां पर आपको बहुत सारे जंगली जीव देखने के लिए मिल जाते हैं। यहां
पर आपको बाघ और शेर देखने मिलेगा। आप यहां पर सफारी कर सकते हैं और बाघ और शेर को देख
सकते हैं। यहां पर आपको और भी जानवर देखने के लिए मिल जाएंगे। यहां पर आपको हिरण, मोर,
जंगली बिल्ली, बन्दर देखने के लिए मिल जाएंगे। यहां पर आप संजय गांधी नेशनल पार्क के
अंदर बहुत सारी जगह घूम सकते हैं। यहां पर आपको गांधी टेकड़ी, सुगंधी उद्यान, मलाड
ट्रेल। बंबू हट ट्रेल, पाइन झोपड़ी, कैक्टस गार्डन, कन्हेरी गुफा, घूमने के लिए मिल
जाएगी।
संजय गांधी नेशनल पार्क के अंदर तुलसी और विहार नाम की झील बनी हुई है। यह झील बहुत बड़े एरिया में फैली हुई है। यहां पर बोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। यहां पर आप आकर इंजॉय कर सकते हैं। यहां पूरा जंगल हरा भरा है। यहां पर आकर अच्छा लगता है। इस उद्यान में प्रवेश के लिए शुल्क लिया जाता है। इस पार्क में साइकिल किराए पर ले सकते हैं और उद्यान की सैर कर सकते हैं। यहां पर साइकिल किराए पर दी जाती है। उद्यान की अन्य जगह पर जाने के लिए आप बस का प्रयोग कर सकते हैं। यहां पर सरकारी बसें चलती हैं, जिनसे आप उद्यान में अन्य जगह जा सकते है। यह पार्क 103 स्क्वेयर किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां पर पशु चिकित्सा हॉस्पिटल बना हुआ है, जहां पर घायल पशुओं का इलाज किया जाता है।
महाराष्ट्र निसर्ग पार्क मुंबई - Maharashtra Nature Park Mumbai
महाराष्ट्र नेचर पार्क मुंबई
में बना हुआ एक सुंदर पार्क है। इस पार्क में आपको चारों तरफ पेड़ पौधे देखने के लिए
मिलते हैं। यह गार्डन हरा भरा है। यहां बहुत अच्छा लगता है। यहां पर आपको बहुत सारे
फूलों वाले प्लांट देखने के लिए मिलेंगे। यहां पर बहुत सारी औषधि वाले प्लांट भी लगाए
गए हैं, जिन्हें आप यहां पर खरीद सकते हैं। इस पार्क को बहुत अच्छी तरह मैनेज करके
रखा गया है। यहां पर कमल के फूल भी देखे जा सकते हैं। यह पार्क धारावी में स्थित है।
आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं।
जुहू बीच मुंबई - juhu beach mumbai
जुहू बीच मुंबई का एक मुख्य
पर्यटन स्थल है। यहां पर आपको अरब सागर का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां
समुद्री एरिया बहुत साफ सुथरा है। यहां पर आप आकर अच्छा समय बिता सकते हैं। यहां पर
ठंडक का एहसास होता है। यहां पर आपको बहुत सारे होटल और रिसॉर्ट बने है, जहां पर आप
रुक सकते हैं। यह समुद्री बीच बहुत बड़ा है। यहां पर बहुत सारी स्ट्रीट वेंडर घूमते
रहते हैं, जिनसे आप खाने पीने का सामान ले सकते हैं।
जुहू बीच 6 किलोमीटर तक लंबा
है। यह बीच बहुत सुंदर है। इस बीच में बहुत सारी फिल्म और शो की शूटिंग होती है। यहां
पर जुहू चौपाटी भी है, जहां पर आपको खाने पीने के लिए बहुत सारे आइटम मिल जाते हैं।
यहां पर आप आकर अलग-अलग व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं। यहां पर मार्केट भी है, जहां
पर आपको बहुत सारे सामान खरीदने के लिए मिलते हैं। आप यहां पर आकर अच्छा समय बिता सकते
हैं। शाम के समय यहां पर अच्छा लगता है। जब सूर्य अस्त होता है। सूर्यास्त का नजारा
बहुत ही जबरदस्त रहता है।
Please do not enter any spam link in comment box