बीड़ जिले के दर्शनीय स्थल - Places to visit in Beed / बीड़ जिले के आसपास घूमने वाली प्रमुख जगह
बीड़ महाराष्ट्र राज्य का एक प्रमुख जिला है। बीड़ महाराष्ट्र
की राजधानी मुंबई से करीब 377 किलोमीटर दूर है। बीड़ जिला प्राचीन समय में निजाम स्टेट
का हिस्सा हुआ करता था। 1956 में राज्यों के पुनर्गठन के बाद, इसे मुंबई राज्य में
शामिल किया गया। 1960 में महाराष्ट्र और गुजरात के विभाजन के बाद बीड़ जिला महाराष्ट्र
का एक अंग बन गया। बीड में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। बीड की मुख्य नदी बिंदुसार
है। बिंदुसार नदी मुख्य सिटी के बीच से बहती है। चलिए जानते हैं - बीड में घूमने लायक
कौन कौन सी जगह है।
बीड़ में घूमने की जगह - Beed mein ghumne ki jagah
बिंदुसार डैम बीड - Bindusara Dam Beed
बिंदुसारा डैम बीड़ जिले का एक मुख्य आकर्षण स्थल है। यह डैम
बिंदुसार नदी पर बना हुआ है। यह डैम बहुत सुंदर है और इस डैम का जब पानी ओवरफ्लो होकर
बहता है। तब यह डैम बहुत सुंदर लगता है। इस डैम का जो पानी निकलने का क्षेत्र है। वह
बहुत ही सुंदर है। यहां पर पानी स्टेप बाय स्टेप नीचे गिरता है, जो बहुत ही आकर्षक
लगता है।
बिंदुसार नदी बीड़ जिले के पाटोदा तालुका से निकलती है। यह बीड़
जिले की मुख्य नदी है। यह नदी बीड़ जिले के बीचो-बीच से बहती है। इस डैम का कंस्ट्रक्शन
1955 में किया गया था। यह डैम बीड जिले में 10 किलोमीटर दूर साउथ में स्थित है। यहां
पर आप आकर बरसात के समय घूम सकते हैं, क्योंकि बरसात के समय ही आपको नदी का बहुत सुंदर
दृश्य देखने के लिए मिलेगा। यहां पर पानी ओवरफ्लो होकर बहता है, जिससे डैम बहुत ही
सुंदर लगता है। यहां पर आप आकर अपना अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं और यहां पर आप नहाने
का भी आनंद ले सकते हैं।
इस डैम के पास में पहाड़ का भी सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता
है। यहां पर गार्डन भी बना हुआ है। यहां पर बोटिंग की सुविधा उपलब्ध है।
खजाना बावड़ी - Khazana Baori
खजाना बावड़ी शहर का एक मुख्य आकर्षण स्थल है। यह एक कुआं है।
इस का डिजाइन बहुत ही सुंदर है। यह बावड़ी बीड़ जिले से करीब 6 किलोमीटर दूर स्थित
है। यह बावड़ी साबादत खान के द्वारा बनवाया गया था। यह देखने में बहुत ही सुंदर लगता
है। एक बावड़ी में छोटे-छोटे चारों तरफ होल बने हुए हैं, जिन से आसपास के वर्षा जल
को इस बावड़ी में इकट्ठा किया जाता था। यह बहुत सुंदर लगती है। यह प्राचीन समय में
वर्षा जल को इकट्ठा करने के लिए एक अच्छी विधि थी। आप यहां पर आकर इस बावड़ी को देख
सकते हैं। यह बहुत सुंदर लगती है।
श्री कनकालेश्वर मंदिर बीड़ - Sri Kankaleshwar Temple Beed
श्री कनकालेश्वर मंदिर बीड़ जिले का एक मुख्य टूरिस्ट प्लेस
है। यह मंदिर मुख्य शहर में बना हुआ है। यह मंदिर हमारे भारतीय इतिहास में स्थित एक
और प्राचीन मंदिरों में से एक है और यह बहुत सुंदर है। यह मंदिर तालाब के बीच में बना
हुआ है। मंदिर तक जाने के लिए पुल बनाया गया है। यह मंदिर प्राचीन समय में चालुक्य
राजा विक्रमादित्य के द्वारा 10वीं से 11वीं शताब्दी के बीच में बनाया गया है। मंदिर
में आपको सुंदर नक्काशी देखने के लिए मिलती है, जो बहुत ही आकर्षक लगती है।
यह मंदिर शिव भगवान
जी को समर्पित है। मंदिर के गर्भ गृह में शिवलिंग के दर्शन किए जा सकते हैं। इसमें
आपको और भी बहुत सारे देवी देवता के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर काल भैरव
जी, हनुमान जी, श्री राम जी के दर्शन किए जा सकते हैं। यहां पर प्राचीन प्रतिमाएं भी
देखने के लिए मिलती है।
इस मंदिर की दीवारों में आपको बहुत सारे देवी देवताओं की प्रतिमाएं
देखने के लिए मिलेंगे। यहां पर आपको भगवान शिव, विष्णु, ब्रह्मा, गणेश जी, जैन तीर्थकारों
की प्रतिमाएं भी देखने के लिए मिलती हैं। मंदिर के मंडप पर नंदी भगवान जी की प्रतिमा
देखने के लिए मिलेगी। यह मंदिर बहुत ही आकर्षक है। इस मंदिर में महाशिवरात्रि और सावन
सोमवार में बहुत सारे भक्त भगवान शिव के दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां आकर अच्छा
लगता है।
वैष्णो देवी मंदिर - Vaishno Devi Temple
वैष्णो देवी मंदिर जिला का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर वैष्णो
माता जी को समर्पित है। यहां पर और भी मंदिर बने हुए हैं। यहां पर हनुमान जी का मंदिर
बना हुआ है। यहां पर हनुमान जी की बहुत बड़ी प्रतिमा देखने के लिए मिलती है, जो बहुत
ही सुंदर लगती है। यहां पर गणपति जी का मंदिर बना हुआ है। यह मंदिर मुख्य शहर में बने
हुए हैं और आप यहां पर आकर घूम सकते हैं। या मंदिर बीड़ जिले में विप्र नगर में स्थित
है।
श्री खंडेश्वरी माता मंदिर बीड - Shri Khandeshwari Mata Mandir Beed
श्री खंडेश्वरी माता मंदिर बीड़ जिले का एक प्रसिद्ध मंदिर है।
यह मंदिर विप्रनगर में स्थित है। यह मंदिर प्राचीन है। यहां पर आप घूमने के लिए आ सकते
हैं। यहां पर खंडेश्वरी माता का बहुत सुंदर मंदिर बना हुआ है। यहां पर श्री खंडेश्वरी
देवी के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। माता की प्रतिमा बहुत सुंदर है। माता की प्रतिमा
फूल, गहनों और वस्त्र से सुसज्जित है। यहां पर मेला भी आयोजित किया जाता है। यहां पर
आकर अच्छा लगता है।
रामेश्वरम शिव मंदिर बीड - Rameshwaram Shiva Temple Beed
रामेश्वरम शिव मंदिर बीड़ जिले का एक फेमस मंदिर है। यह मंदिर
बीड जिले के पाटोदा तहसील के पास सौतडा में स्थित है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित
है। यहां पर आकर आपको एक बहुत सुंदर जलप्रपात और शिव मंदिर देखने के लिए मिलता है।
यहां पर एक घाटी में यह मंदिर बना हुआ है। आपको यहां पर आकर पहले घाटी में उतरना पड़ता
है। उसके बाद आपको शिव मंदिर के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर आपको एक झरना
भी देखने के लिए मिलता है।
यह झरना बरसात के समय देख सकते हैं। यह झरना बहुत सुंदर लगता
है। यहां पर बरसात के समय आसपास का नजारा देखने लायक रहता है। आप यहां पर आकर अच्छा
समय बिता सकते हैं। यह जगह पाटोदा तहसील से करीब 15 किलोमीटर दूर होगी। यहां पर वाहन
पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है। यहां पर गार्डन भी बना हुआ है, जहां पर बच्चे लोग
खेल सकते हैं। यहां पर आपको शिव भगवान के दर्शन करने के लिए मिलेंगे। यहां पर लोग झरने
में नहाने का आनंद भी उठा सकते हैं। यहां पर एक छोटी सी कैंटीन बनी हुई है, जहां खाने
पीने का सामान मिल जाता है।
श्री वैजनाथ मंदिर बीड़ - Shree Vaijnath Temple Beed
श्री वैजनाथ मंदिर बीड़ जिले का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर
पूरे महाराष्ट्र राज्य में प्रसिद्ध है। यह मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।
यहां पर आकर आप शिव भगवान जी के दर्शन कर सकते हैं। यह मंदिर बीड़ जिले में परली तहसील
में बना हुआ है। यह मंदिर बहुत ही अच्छी तरह से बना हुआ है। यहां पर आकर सकारात्मक
ऊर्जा महसूस होती है। यह मंदिर प्राचीन है। यहां पर भक्तों के ठहरने के लिए व्यवस्था
है। यहां पर अगर कोई भक्त दूर से आता है, तो उसके लिए यहां पर धर्मशाला बनाई गई है,
जहां पर आराम से ठहरा जा सकता है। मंदिर में आपको शिव शंकर जी के दर्शन करने के लिए
मिलेंगे। यहां पर शिव जी के शिवलिंग विराजमान है। यहां पर अन्न क्षेत्र भी है, जहां
पर खाना मिल जाता है। यहां पर आप आकर घूम सकते हैं। यहां महाशिवरात्रि और सावन सोमवार
में बहुत सारे लोग घूमने के लिए आते हैं। यहां आकर अच्छा लगता है।
वैजनाथ मंदिर परिसर में आपको और भी बहुत सारे स्थल देखने के
लिए मिलते है। हैं यहां पर आपको हरिहर तीर्थ
देखने के लिए मिलता है। यहां पर आपको एक जलाशय देखने के लिए मिलता है, जो बहुत पवित्र
है और मंदिर के पीछे साइड बना हुआ है। इसका इस्तेमाल प्राचीन समय में किया जाता था।
यह पानी के स्त्रोत के रूप में यहां पर है। यहां श्री दत्ता मंदिर भी देखने के लिए
मिलता है। यहां पर हनुमान मंदिर बना हुआ है। इस मंदिर में सभी प्रकार की व्यवस्था उपलब्ध
है। आप यहां पर आकर भगवान शिव के दर्शन कर सकते हैं।
श्री नागनाथ मंदिर बीड - Shree Nagnath Temple Beed
श्री नागनाथ मंदिर बीड़ जिले का एक प्रमुख मंदिर है। यह मंदिर
पूरे जिले में प्रसिद्ध है। यह मंदिर बीड़ जिले के परली तहसील में बना हुआ है। यह अंबाजोगाई
गांव में स्थित है। यह मंदिर जंगल के अंदर बना हुआ है। यहां पर पहुंचने के लिए आपको
ट्रेकिंग करनी पड़ती है। यहां पर आकर आपको शिव भगवान के दर्शन करने के लिए मिलते हैं।
यह मंदिर शिव भगवान जी को समर्पित है। मंदिर के अंदर गर्भगृह में शिवलिंग विराजमान
है और यहां पर आपको नाग देवता की प्रतिमा देखने के लिए मिलती है।
यह जगह नागों के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर आप बरसात के समय घूमने
के लिए आएंगे, तो आपको बहुत अच्छा लगेगा। यहां पर आपको मंदिर से थोड़ी ही दूरी पर नागनाथ
वाटरफॉल भी देखने के लिए मिलेगा, जो बहुत सुंदर रहता है और बरसात के समय बहता है। यहां
पर आकर अच्छा समय बिताया जा सकता है। यहां पर एक छोटा सा डैम बना हुआ है। आप यहां पर
आकर अच्छा अनुभव कर सकते हैं।
धारूर का किला बीड - Dharur Fort Beed
धारूर का किला बीड़ जिले का एक मुख्य ऐतिहासिक किला है। यह किला
धरुर शहर में स्थित है। यह किला पहाड़ी पर
बना हुआ है। इस किले के तीनों तरफ गहरी खाई है। यह सुरक्षा की दृष्टि को देखकर बनाया
गया है। इस किले में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। यह पर आपको प्राचीन बुर्ज देखने
के लिए मिलेंगे, जिनमें टकसाल बुर्ज फेमस है। यहां पर दरगाह हजरत सैयद हुसैनी रहमतुल्ला
की दरगाह देखने मिलती है। इस किले के अंदर जलाशय बनाए गए हैं। यहां पर आपको 3 जलाशयों
देखने के लिए मिलते हैं, जो बहुत सुंदर है। यह पानी की व्यवस्था के लिए बनाए गए हैं।
इस किले में आप घूमने के लिए आ सकते हैं। यहां पर आप बरसात के समय आएंगे, तो ज्यादा
अच्छा लगेगा। यहां पर आप बरसात और ठंड के समय आकर घूम सकते हैं।
श्री अंबाचौड़ी माता मंदिर बीड़ - Shree Ambachaudi Mata Mandir Beed
श्री अंबाचौड़ी माता मंदिर बीड़ जिले का एक प्रमुख धार्मिक स्थल
है। यह मंदिर धरूर शहर के पास में बनी हुई है। यह मंदिर जंगल के अंदर बना हुआ है। यहां
पर चारों तरफ का दृश्य प्राकृतिक है। यहां पर आपको नदी भी देखने के लिए मिले थे है,
जो बरसात के समय बहती है। यहां पर नदी में छोटा सा डैम भी बनाया गया है। यहां पर बरसात
के समय बहुत सारे लोग आते हैं और इस डैम में नहाते हैं। यहां पर माता के दर्शन करते
हैं। यहां आ कर अच्छा लगता है। यहां का वातावरण बहुत ही सुंदर है। यहां पर अंबा माता
की बहुत ही आकर्षक प्रतिमा देखने के लिए मिलती है।
Please do not enter any spam link in comment box