सिमडेगा जिला के प्रमुख दर्शनीय स्थल - Places to visit in Simdega / सिमडेगा जिले के आसपास घूमने वाली प्रमुख जगह
सिमडेगा झारखंड का एक प्रमुख जिला है। सिमडेगा झारखंड की राजधानी रांची से करीब 130 किलोमीटर दूर है। सिमडेगा में आप सड़क माध्यम के द्वारा पहुंच सकते हैं। सिमडेगा घने जंगल और पहाड़ों से घिरा हुआ है। सिमडेगा के मुख्य नदी शंख है, जो जिले के बीच से बहती है। इसके अलावा यहा देव, गिरवा, पालमारा आदि नदियां बहती है। सिमडेगा जिला मैं घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। चलिए जानते हैं - सिमडेगा जिले में घूमने लायक कौन-कौन सी जगह है।
सिमडेगा में घूमने की जगह - Simdega mein ghumne ki jagah
केलाघाघ बांध सिमडेगा - Kelaghagh Dam Simdega
केलाघाघ बांध सिमडेगा का एक मुख्य पर्यटन स्थल है। यह मुख्य शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित है। यह बांध बहुत बड़ा और बहुत सुंदर है। बांध के पास में आपको एक पार्क भी देखने के लिए मिलता है। बांध के पास में मंदिर भी बना हुआ है। यह बांध बरसात के समय बहुत सुंदर लगता है। जब इसके गेट खुलते हैं, तब यहां पानी बहता है।
इस बांध के बीच में एक टापू देखने के लिए मिलेगा। इस टापू में आप जा सकते हैं। इस टापू में जाने के लिए सड़क माध्यम उपलब्ध है। यह बांध चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। इस बांध का दृश्य देखने लायक रहता है। बरसात में आप यहां पर आएंगे, तो आपको हरियाली देखने के लिए मिलेगी। बांध से सूर्यास्त का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। यह बांध सिमडेगा से करीब 1 किलोमीटर दूर होगा। आप यहां पहुंचकर इस बांध के सुंदर दृश्य को देख सकते हैं। यह बांध चिड़ा नदी पर बना हुआ है। यहां पर बोटिंग का मजा लिया जा सकता है। यह सिमडेगा में घूमने की सबसे अच्छी जगह है।
कोबांग बांध सिमडेगा - Kobang Dam Simdega
कोबांग बांध सिमडेगा के पास घूमने के लिए एक मुख्य जगह है। यह बांध सिमडेगा से करीब 25 किलोमीटर दूर है। यह बांध बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है और चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां पर बरसात के समय घूमने के लिए आया जा सकता है। यहां पर आकर आप इस सुंदर बांध को देख सकते हैं। यहां पर सूर्यास्त का बहुत सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। यह सिमडेगा में घूमने लायक जगह है।
रामरेखा धाम सिमडेगा - Ramrekha Dham Simdega
रामरेखा धाम सिमडेगा जिले का एक मुख्य धार्मिक स्थल है। यह स्थल सिमडेगा जिले से 26 किलोमीटर दूर स्थित है। यह स्थल घने जंगल के अंदर है। यहां पर आपको श्री राम जी, माता सीता जी, लक्ष्मण जी और भी बहुत सारी प्राचीन प्रतिमाएं देखने के लिए मिलती है। यहां पर एक प्राकृतिक गुफा है। यह गुफा पहाड़ी की झुके होने से बनी हुई है।
इस जगह के बारे में कहा जाता है, कि इस गुफा में भगवान श्रीराम ने माता सीता को बारिश से बचाने के लिए, गुफा का एक सिरे को झुका दिया था। जिससे इस गुफा का निर्माण हुआ है। आप यहां पर जाकर, इस गुफा में विराजमान माता सीता और राम भगवान जी के दर्शन कर सकते हैं। यहां पर आपको और भी बहुत सारे प्राचीन कुंड देखने के लिए मिलते हैं।
यहां पर लक्ष्मण कुंड, अग्नि कुंड, गुप्त गंगा देखने के लिए मिलती है। यहां पर सीता माता की चरण पादुका, सीता चूल्हा भी देखने के लिए मिलते हैं, जो यहां पर संरक्षित करके रखे गए हैं। यहां पर कार्तिक पूर्णिमा में मेला भरता है, जिसमें दूर दूर से लोग घूमने के लिए आते हैं। यह जगह बहुत सुंदर है और प्राकृतिक परिवेश से घिरी हुई है। यहां पर आपको और भी देवी देवताओं के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर शंकर भगवान जी, संतोषी माता जी के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां चारों तरफ पेड़ पौधे लगे हुए हैं। यहां कर आप अपना अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। यह सिमडेगा के पास घूमने वाला मुख्य स्थान है।
कैर्बेरा बांध सिमडेगा - Kairbera Dam Simdega
कैर्बेरा बांध सिमडेगा का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह बांध चारों तरफ से पहाड़ियों और घने जंगल से घिरा हुआ है। यह बांध रामरेखा धाम के पास स्थित है। आप जब भी रामरेखा धाम में घूमने के लिए आते हैं। तब आप इस बांध में घूमने के लिए आ सकते हैं। इस बांध का दृश्य बहुत ही सुंदर रहता है। बांध के चारों तरफ पहाड़ियां हैं और बरसात में जब यह बांध पानी से पूरी तरह भर जाता है। तब उसका पानी ओवरफ्लो होकर बहता है। तब इसका नजारा बहुत सुंदर लगता है।
जहां से पानी का बहता है। वहां पर बांध के पानी निकलने के लिए बहुत ही अच्छा संरचना बनाई गई है, जो आप यहां पर आकर देख सकते हैं। यहां पर आपको बरसात में ज्यादा अच्छा लगेगा, क्योंकि बरसात में यहां हरियाली रहती है और बांध का, जो पानी बहता है। वह भी बहुत सुंदर लगता है। यह सिमडेगा का एक पिकनिक स्पॉट है।
भैरव बाबा पहाड़ी सिमडेगा - Bhairav Baba Pahari Simdega
भैरव बाबा पहाड़ी सिमडेगा जिले का एक प्रमुख दर्शनीय स्थल है। यहां पर आपको एक गुफा देखने के लिए मिलती है। इस गुफा के बाहर आपको एक बड़ी चट्टान देखने मिलती है। चट्टान को पेंट किया गया है। जो बड़े से चेहरे के सामान लगता है। गुफा के चारों तरफ पहाड़ियां हैं। यह जगह देखने में बहुत ही आकर्षक लगती है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। यहां पर आकर आपको शांति मिलेगी। यह गुफा सिमडेगा के फुलवा टांगर गांव में स्थित है। यहां पर पहुंचने के लिए सड़क माध्यम उपलब्ध है। यहां पर चारों तरफ का दृश्य बहुत सुंदर लगता है। यह सिमडेगा में घूमने वाली मुख्य जगह है।
दनगद्दी जलप्रपात सिमडेगा - Danagaddi Falls Simdega
दनगद्दी जलप्रपात सिमडेगा का टूरिस्ट प्लेस है। यह सिमडेगा का एक सुंदर जलप्रपात है। यह जलप्रपात सिमडेगा में बोल्बा ब्लॉक में स्थित है। यह झरना घने जंगल के अंदर स्थित है और यहां पर चारों तरफ प्राकृतिक दृश्य देख सकते हैं। यह झरना शंख नदी पर बना हुआ है।
यहां पर बड़ी-बड़ी चट्टानों के बीच से, यह जलप्रपात बहते हुए देखने के लिए मिलता है। जलप्रपात के पास में ही व्यूप्वाइंट बना हुआ है, जहां से जलप्रपात के सुंदर दृश्य को देखा जा सकता है। यहां पर वॉच टावर भी बना हुआ है। उस टावर के आप ऊपर चढ़कर चारों तरफ का, दूर दूर तक का दृश्य देख सकते हैं। यह जलप्रपात घने जंगल के अंदर स्थित है। यहां बरसात के समय चारों तरफ हरियाली देखने के लिए मिलती है। यहां पर आप आकर बहुत इंजॉय कर सकते हैं। यहां पर बैठने की व्यवस्था भी की गई है। यह सिमडेगा के पास पिकनिक के लिए एक उपयुक्त स्थान है। आप यहां पर आ कर इंजॉय कर सकते हैं। यहां पर आप आते हैं, तो खाने पीने का सामान अपने साथ लेकर जाएं, ताकि आप यहां पर भरपूर इंजॉय कर सकते हैं।
केतुंगा धाम सिमडेगा - Ketunga Dham Simdega
केतुंगा धाम सिमडेगा जिले का एक मुख्य आकर्षण स्थल है। यहां पर आपको भगवान शिव का प्राचीन मंदिर देखने के लिए मिलता है। यहां पर भगवान शिव के शिवलिंग के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। गर्भ गृह में शिवलिंग विराजमान है। इसके अलावा यहां पर आपको माता पार्वती, गणेश जी के भी दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर हनुमान जी भी विराजमान है।
यहां पर, जो आपको शिवलिंग देखने के लिए मिलता है। वह बहुत ही अद्भुत है। यह शिवलिंग धरातल से थोड़ी नीचे स्थित है। यहां पर आपको प्राचीन प्रतिमाएं देखने के लिए मिलती है। यहां पर सावन सोमवार और महाशिवरात्रि के समय मेला भी लगता है, जहां पर बहुत सारे भक्त भगवान शिव के दर्शन करने के लिए मिलते है। यह मंदिर सिमडेगा जिला के बानो ब्लॉक में स्थित है। आप यहां पर आकर घूम सकते हैं। आपको अच्छा लगेगा।
गोबर्धासा हिल सिमडेगा - Gobardhasa Hill Simdega
गोबर्धासा हिल सिमडेगा का एक मुख्य स्थल है। यह प्राकृतिक स्थल है। यहां पर आपको एक पहाड़ी देखने के लिए मिलती है, जो बहुत ही सुंदर है और आकर्षक है। यहां पर बहुत सारे पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। पहाड़ी के पास में ही एक झील देखने के लिए मिलती है, जो बहुत ही सुंदर लगती है। यह पहाड़ी सिमडेगा जिले के कोलेबिरा ब्लॉक में स्थित है। आप यहां पर आकर घूम सकते हैं। आपको अच्छा लगेगा।
भवर पहाड़ मंदिर सिमडेगा - Bhavar Pahar Mandir Simdega
भवर पहाड़ मंदिर सिमडेगा का एक प्राकृतिक पर्यटन स्थल है। यह जगह प्राकृतिक परिवेश से घिरी हुई है। यहां पर आपको पहाड़ी देखने के लिए मिलती है और हरियाली देखने के लिए मिलती है। यहां पर पहाड़ियों के बीच में, यह मंदिर बना हुआ है, जिसे भवर पहाड़ मंदिर कहा जाता है। भवर का मतलब होता है - मधुमक्खी
यहां पर मधुमक्खियों के बहुत सारे छाते भी बने हुए हैं। भवर पहाड़ मंदिर सिमडेगा जिले के कोलेबिरा ब्लॉक में स्थित है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं और यहां की खूबसूरती को देख सकते हैं। यहां पर आपको एक तालाब देखने के लिए मिलता है, जो बहुत सुंदर है। यहां आकर आप अच्छा अनुभव कर सकते हैं। यह सिमडेगा के पास घूमने वाला मुख्य स्थान है।
Please do not enter any spam link in comment box