अंबेडकर नगर जिले के दर्शनीय स्थल - Places to visit in Ambedkar Nagar District / अंबेडकर नगर जिले के आसपास घूमने वाली प्रमुख जगह
अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख जिला है। अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 207 किलोमीटर दूर है। अंबेडकर नगर के टांडा तहसील में घाघरा नदी बहती है। टांडा तहसील में टांडा पावर प्लांट भी देखने के लिए मिलता है। अंबेडकर नगर जिला पहले अयोध्या का एक हिस्सा हुआ करता था। इसे 1995 को अलग करके एक नया जिला बनाया गया। इस जिले का नाम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की याद पर अंबेडकर नगर रखा गया। डॉक्टर अंबेडकर ने लोक कल्याण में बहुत सारे काम किए हैं। अंबेडकरनगर के बीचो बीच से तमसा नदी बहती है। अंबेडकर नगर का मुख्यालय अकबरपुर है। आप यहां पर सड़क माध्यम और रेल माध्यम के द्वारा आ सकते हैं। अंबेडकरनगर में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। चलिए जानते हैं - अंबेडकर नगर में कौन-कौन सी जगह घूमने लायक है।
अंबेडकर जिले में घूमने वाली जगह - Ambedkar Nagar mein ghumne ki jagah
बाबा कमल पंडित जी का मंदिर अंबेडकरनगर - Baba Kamal Pandit Ji Temple ambedkarnagar
बाबा कमल पंडित जी का मंदिर अंबेडकरनगर का एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यह मंदिर किछौछा में स्थित है। यह मंदिर प्राचीन है। यह मंदिर करीब 700 साल पुराना है। यह मंदिर बाबा कमल पंडित जी को समर्पित है। यह जगह उनका जन्म स्थान, तप स्थान और समाधि स्थल है। यहां पर इनकी बहुत ही सुंदर मूर्ति के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर मंदिर बना हुआ है, जो बहुत सुंदर लगता है।
यहां पर सभी धर्मों के लोग आकर अपना सर झुकाते हैं और जो भी परेशानी होती है। वह बाबा से बताते हैं, ताकि उनकी परेशानियां सुलझ सके। यहां पर और भी बहुत सारे साधु संत के समाधिया देखने के लिए मिलती है। यहां पर माता रानी दुर्गा के भी दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर और भी बहुत सारे देवी देवता के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। आप भी यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। आपको अच्छा लगेगा।
किछौछा दरगाह अंबेडकरनगर - Kichhauchha Dargah Ambedkarnagar
किछौछा दरगाह अंबेडकर नगर का एक मुख्य धार्मिक स्थल है। यह दरगाह अंबेडकर नगर में किछौछा में स्थित है। यह दरगाह सूफी संत सुल्तान सैयद मखदूम अशरफ जहांगीर सिमनानी को समर्पित है। यहां पर आपको उनकी कब्र देखने के लिए मिलती है। यहां पर बहुत सारे लोग दुआ मांगने के लिए आते हैं। यह दरगाह झील के बीच में बनी हुई है और इस झील का पानी पवित्र है। दरगाह तक जाने के लिए पुल बनाया गया है। यहां पर, जो भी व्यक्ति आते हैं। वह इस झील में स्नान करते हैं, जिससे उनके सारी तकलीफ दूर हो जाती हैं। आप भी यहां पर आकर घूम सकते हैं।
गोविंद साहब मंदिर अंबेडकर नगर - Govind sahib temple ambedkar nagar
गोविंद साहब मंदिर अंबेडकर नगर का एक प्रसिद्ध स्थल है। यहां पर गोविंद साहब की समाधि स्थल है। यहां पर समाधि स्थल के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यह जगह आजमगढ़ और अंबेडकरनगर की सीमा पर स्थित है। यह जगह आहरौली गोविंद साहब के नाम से प्रसिद्ध है। यहां पर दूर-दूर से लोग गोविंद साहब मंदिर के दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां पर एक तालाब बना हुआ है, जो बहुत पवित्र है। लोग इस तालाब में स्नान करते हैं। उसके बाद मंदिर के दर्शन करने के लिए जाते हैं।
यहां पर हर साल दिसंबर के समय बहुत बड़ा मेला लगता है। यह मेला 1 महीने तक चलता है। यह मेला पूरे उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध मेला है। इस मेले को गुरु साहब मेला के नाम से जाना जाता है। इस मेले में जानवरों की खरीदारी की जाती है। झूले लगाए जाते हैं और बहुत सारी दुकानें लगती है, जिनके मजे आप ले सकते हैं। आप यहां दिसंबर के समय आएंगे, तो आपको बहुत मजा आएगा।
श्रृंगी ऋषि आश्रम अंबेडकर नगर - Shringi Rishi Ashram Ambedkar Nagar
श्रृंगी ऋषि आश्रम अंबेडकर नगर के पास में स्थित धार्मिक स्थल है। यह आश्रम प्राचीन है। यह पर प्राचीन समय की दो गुफाएं थी, जिसे अब अच्छी तरह संरक्षित करके विस्तार पूर्वक यहां पर बहुत सारे मंदिरों का निर्माण कराया गया है। यहां पर आपको शांतादेवी समाधि स्थल भी देखने के लिए मिलता है। यह मंदिर घाघरा नदी के किनारे बना हुआ है। यह मंदिर अयोध्या के शेरवा घाट गांव में स्थित है। आप यहां पर आसानी से पहुंच सकते हैं यहां पर जाने के लिए गोसैनगंज और महबूबगंज मार्ग से आया जा सकता है।
यहां पर आपको बहुत सारे मंदिर देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर शनि मंदिर भी है, जहां पर शनि भगवान जी की बहुत सुंदर मूर्ति देखने के लिए मिलती है। यहां पर भीड़ भाड़ बनी रहती है। बहुत सारी परिक्रमा वासी यहां पर आते हैं। यह जगह प्राकृतिक सुंदरता से भरी हुई है। यह घाघरा नदी का दृश्य बहुत ही अद्भुत है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं।
शिव बाबा धाम अंबेडकर नगर - Shiv baba dham ambedkar nagar
शिव बाबा धाम मंदिर अंबेडकर नगर का प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर शिव भगवान जी को समर्पित है। यह मंदिर अंबेडकर नगर में अकबरपुर में स्थित है। यह मंदिर अयोध्या जाने वाली रोड पर बना हुआ है। यह मंदिर बहुत ही सुंदर है। यहां पर आपको शिव भगवान जी की प्रतिमा देखने के लिए मिलती है। यहां पर शिवलिंग के भी दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर बहुत सारे प्रसाद की दुकान देखने के लिए मिलती है। यहां पर वैसे मेला लगा रहता है। आप यहां घूमने के लिए आ सकते हैं। यहां सावन सोमवार और शिवरात्रि को बहुत ज्यादा भीड़ लगती है।
पाराशर तपोस्थली अंबेडकरनगर - Parashar Taposthali Ambedkar Nagar
पाराशर तपोस्थली अंबेडकरनगर के पास में स्थित एक धार्मिक स्थल है। यह मंदिर अंबेडकर नगर के पौसरागंज गांव में स्थित है। यह मंदिर घाघरा नदी के किनारे बना हुआ है। यह मंदिर पाराशर ऋषि की तपस्थली है। आपको यहां पर उनका मंदिर देखने के लिए मिलता है। मंदिर बहुत ही अच्छी तरह से बनाया गया है और चारों तरफ यहां पर पेड़ पौधे लगे हुए हैं। आप घाघरा नदी का भी सुंदर दृश्य देख सकते हैं। यह मंदिर माया टांडा हाईवे रोड से कुछ ही दूरी पर स्थित है और आप यहां पर आराम से पहुंच सकते हैं।
कम्हरिया घाट अंबेडकर नगर - Kamharia Ghat Ambedkar Nagar
कम्हरिया घाट अंबेडकर नगर का एक सुंदर स्थल है। यहां पर घाघरा नदी के किनारे घाट बना हुआ है, जहां पर आप आकर नहा सकते हैं और घाट के किनारे बहुत इंजॉय कर सकते हैं। यहां पर बोटिंग भी किया जा सकता है। आने वाले टाइम में घाघरा नदी पर ब्रिज बनेगा, जिससे यहां पर लोग बड़ी संख्या में लोग पहुंच सकेंगे। यहां पर शंकर जी का मंदिर भी देखने के लिए मिलता है। आप यहां घूमने के लिए आ सकते हैं।
नर्वदेश्वर महादेव मंदिर अंबेडकरनगर - Narvadeshwar Mahadev Temple Ambedkarnagar
नर्वदेश्वर महादेव मंदिर अंबेडकर नगर का एक सुंदर मंदिर है। यह मंदिर शिव भगवान जी को समर्पित है। यह मंदिर अंबेडकर नगर जिले में अकबरपुर में शहजादपुर के शिवाला घाट में स्थित है। मंदिर के गर्भ गृह में शिवलिंग विराजमान है। मंदिर का परिसर बहुत अच्छा है। यहां पर आपको एक बरगद का पेड़ भी देखने के लिए मिलता है। यहां पर छोटा सा एक नदी बहती है। उसका दृश्य भी आप देख सकते हैं। यहां पर घाट भी बना हुआ है। यहां पर आकर आप अच्छा समय बिता सकते हैं।
केवटाला मंदिर अंबेडकर नगर - Keotala temple ambedkar nagar
केवटाला मंदिर अंबेडकर नगर का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यहां पर आपको बाबा गोविंद और समाधि बाबा की समाधि देखने के लिए मिलती है। यह जगह घाघरा नदी के किनारे मेंदी घाट में बनी हुई है और बहुत सुंदर है। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है। यहां चारों ओर आपको प्राकृतिक सुंदरता देखने के लिए मिल जाती है।
मकरही महल अंबेडकरनगर - Makarhi palace ambedkarnagar
मकरही महल अंबेडकर नगर में स्थित एक प्राचीन महल है। यह महल अंबेडकर नगर में हंसवार ब्लॉक के मकरही में स्थित है। यहां पर आपको महल देखने के लिए मिलता है। यह महल खंडहर अवस्था में है। यहां पर किसी भी तरह की देखभाल नहीं की जा रही है, जिससे यह धीरे-धीरे गिरते जा रहा है। यह महल दो मंजिला है और देखने में बहुत ही सुंदर लगता है। आप यहां पर आकर इस महल को देख सकते हैं।
Apka dhanywad kafi achhi jankari di hain aap baba kamal pandit brahm sthan ke baare me कृप्या और भी अपलोड करें ब्रह्म स्थान के बारे में
जवाब देंहटाएंबहुत अच्छा
जवाब देंहटाएंPlease do not enter any spam link in comment box