मैनपाट (सरगुजा जिला) के दर्शनीय स्थल - Places to visit in Mainpat / मैनपाट के आसपास के प्रमुख आकर्षण स्थल
मैनपाट को छत्तीसगढ़ का शिमला कहा जाता है। मैनपाट छत्तीसगढ़ का एक हिल स्टेशन है। मैनपाट खूबसूरत वादियों से घिरा हुआ है। मैनपाट छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले (सरगुजा जिला) में स्थित है। मैनपाट समुद्र सतह से 3781 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। मैनपाट विंध्य पर्वत माला पर स्थित है। मैनपाट से बहुत सारी नदियों का उद्गम हुआ है। मैनपाट से रिहंद और मांड नदी निकलती है। इन दो नदियों के बारे में बहुत सारे लोगों को जानकारी है। यहां पर और भी नदियां निकलती हैं, जिनके बारे में लोगों को जानकारी नहीं है।
मैनपाट को छत्तीसगढ़ का तिब्बत भी कहा जाता है, क्योंकि यहां पर तिब्बत लोग रहते हैं। यहां पर तिब्बत लोगों को कल्चर देखने के लिए मिलता है। यहां पर बौद्ध विहार देखने के लिए मिलते हैं, जो बहुत ही सुंदर बनाए गए हैं। यहां पर बौद्ध संत लोग रहते हैं और मेडिटेशन करते हैं।
मैनपाट में घूमने वाली प्रमुख जगह - Mainpat me ghumne wali jagah
उल्टा पानी मैनपाट - Ulta pani Mainpat
उल्टा पानी को बिसरपानी भी कहा जाता है। यह मैनपाट में स्थित एक आश्चर्यजनक जगह है। उल्टा पानी को कुदरत का करिश्मा कहा जाता है, क्योंकि यहां पर देखने से ऐसा प्रतीत होता है, कि जैसे पानी ऊपर की तरफ, पहाड़ी की तरफ बह रहा हो। इस तरह का, हमें यहां पर देखने से लगता है। यह जगह सरगुजा जिले के मैनपाट में बिसरपानी गांव में स्थित है।
उल्टा पानी में पानी का उद्गम एक पेड़ के पास पत्थर के नीचे से हुआ है और यह पानी आगे की तरफ 185 मीटर चल कर नीचे नाली भी तरफ बह जाता है। देखने में ऐसा प्रतीत होता है कि पानी नीचे से ऊपर की तरह बह रहा है।
उल्टा पानी पर एक और अजूबा होता है। यहां पर गाड़ी को अगर न्यूट्रल में खड़ी कर दी जाए, तो गाड़ी अपने आप खुद आगे बढ़ती है और कुछ दूरी पर जाकर रुक जाती है। यहां पर चुंबकीय क्षेत्र है, जिससे गाड़ी अपने आप आगे बढ़ती है। इस जगह पर बहुत सारे लोग इस तरह का एक्सपेरिमेंट करते हुए देखने के लिए मिल जाते हैं। यह जगह अपने इन अजूबों के कारण प्रसिद्ध है और यहां पर हर साल पर्यटक घूमने के लिए आते हैं और इस जगह को देखते हैं।
एप्पल गार्डन मैनपाट - Apple Garden Mainpat
एप्पल को कश्मीर में उगते हुए देखा होगा। मगर आप मैनपाट आकर भी एप्पल को उगता हुआ देख सकते हैं। यहां पर एप्पल के पौधे देखने के लिए मिलते हैं। इसके अलावा बहुत सारे पौधे यहां पर लगाए गए हैं। यहां पर आलू की विभिन्न प्रकार लगाए गए हैं। नाशपाती, चेरी, स्ट्रॉबेरी, अमरूद, अनार यहां पर लगाए गए हैं और यहां पर विभिन्न प्रकार के फूलों वाले पौधे भी लगाए गए हैं। यहां पर आपको पेड़ पौधों से जुड़ी हुई और नर्सरी से जुड़ी हुई बहुत सारी जानकारी मिलती है। अगर आप पेड़ पौधों से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको यहां पर विजिट जरूर करना चाहिए। यह इंदिरा गांधी कृषि विद्यालय में लगाए गए हैं।
मेहता पॉइंट मैनपाट - Mehta Point Mainpat
मेहता पॉइंट मैनपाट का एक सुंदर स्थल है। यहां पर सूर्यास्त का सुंदर दृश्य देखा जा सकता है। यहां पर शाम के समय आकर सूरज को डूबते हुए देखना बहुत ही अच्छा लगता है। मैनपाट मे मेहता पॉइंट में व्यूप्वाइंट बनाया गया है, जहां से पूरी वादियों का दृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां पर दूर-दूर तक फैला हुआ जंगल का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। आप यहां पर आ कर घूम सकते हैं। यहां पर ठहरने के लिए रेस्टोरेंट भी है। यहां पर आप आकर कैंपिंग भी कर सकते हैं।
फिश प्वाइंट मैनपाट - Fish Point Mainpat
फिश प्वाइंट मैनपाट की एक सुंदर जगह है। यहां पर आपको दो वाटरफॉल देखने के लिए मिलते हैं। दोनों वाटरफॉल का डायरेक्शन अलग अलग है। दोनों ही वॉटरफॉल बहुत ऊंचाई से नीचे गिरते हैं और बहुत सुंदर लगते हैं। यहां पर एक स्टॉप डैम भी बना हुआ है। यहां पर बरसात के समय बहुत अच्छा लगता है, क्योंकि पानी की मात्रा ज्यादा रहती है। यहां बरसात और ठंड के समय घूमने के लिए आया जा सकता है। गर्मी के समय यहां पर पानी नहीं रहता है। यह जगह चारों तरफ जंगल से घिरी हुई है और यहां पर चट्टानों है। आप चट्टानों में आप घूम सकते हैं और यहां पर आकर अच्छा लगता है।
जलपरी वाटरफॉल मैनपाट - Jalpari Waterfall Mainpat
जलपरी वॉटरफॉल मैनपाट का एक सुंदर सा जलप्रपात है। यह जलप्रपात छोटा है और यह एक कुंड पर गिरता है। यह जलप्रपात घने जंगल के अंदर स्थित है। इस जलप्रपात में अगर आप जाते हैं, तो आप यहां पर किसी लोकल व्यक्ति के साथ जाए, क्योंकि जंगल में आप रास्ता भटक सकते हैं। यह जलप्रपात फिश पॉइंट से करीब 3 किलोमीटर दूर है। यह जलप्रपात बहुत खूबसूरत है।
टाइगर पॉइंट मैनपाट - Tiger Point Mainpat
टाइगर पॉइंट मैनपाट की एक सुंदर जगह है। इस जगह को टाइगर पॉइंट इसलिए कहा जाता है, क्योंकि यहां पर लोगों के अनुसार बहुत बार टाइगर को देखा जा चुका है। यहां पर आपको एक सुंदर झरना देखने के लिए मिलता है। यह झरना 30 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिरता है और यह झरना बहुत ही सुंदर लगता है।
झरने के नीचे की तरफ जाने के लिए सीढ़ियां बनी हुई है। सीढ़ियों से झरने के नीचे जाया जा सकता है और घुमा जा सकता है। टाइगर पॉइंट में बहुत सारी छोटी-छोटी दुकानें हैं, जहां पर खाने के लिए बहुत सारा सामान मिलता है। यहां पर आकर बहुत अच्छा समय बिताया जा सकता है। यहां पर झरने के नीचे नहाने का मजा भी लिया जा सकता है। यहां पर बहुत सारे बंदर देखने के लिए मिलते हैं। यह जगह बहुत सुंदर है।
जलजली मैनपाट - Jaljali Mainpat
जलजली मैनपाट की एक आश्चर्यजनक जगह है। इस जगह को दलदली और उछलती जमीन भी कहा जाता है, क्योंकि यहां पर आप जमीन में उछलते हैं, तो जमीन भी आपके साथ ऊपर उछलती है। यहां पर आप बहुत इंजॉय कर सकते हैं। यहां पर लोग आकर जमीन में उछलते रहते हैं और बच्चे लोगों को यहां पर बहुत मजा आता है। यहां पर हॉर्स राइडिंग का भी मजा लिया जा सकता है। मगर आप यहां पर घुड़सवारी का मजा ना लें, क्योंकि घोड़ों को बहुत ज्यादा दुख होता है। यहां पर आप खाने पीने का सामान ले सकते हैं और यह जगह अच्छी है। आप यहां पर आ कर इंजॉय कर सकते हैं।
गौरेला पेंड्रा मरवाही में घूमने की जगह
Please do not enter any spam link in comment box